• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यात्रा में सुविधा के साथ अब सुकून का भी ध्यान रखेगा परिवहन निगम

Writer D by Writer D
12/07/2023
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
UPSRTC

UPSRTC

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम (UPSRTC) की बसों में सफर करने वाले यात्री अब न सिर्फ सुविधाजनक यात्रा का लाभ उठाएंगे, बल्कि चालक और परिचालकों के अच्छे व्यवहार से भी उन्हें चैन की यात्रा करने का अवसर प्राप्त होगा। यह बदलाव योगी सरकार के परिवहन निगम की छवि को सुधारने के तहत लिए गए निर्णय के चलते जल्द ही यात्रियों को देखने को मिलेगा। परिवहन निगम (UPSRTC) की समीक्षा बैठक में भी छवि को बेहतर बनाने एवं यात्रियों के साथ अच्छे व्यवहार के लिए कार्य किए जाने के निर्देश दिए गए हैं।

सुखद होगा यात्रियों का अनुभव

मंगलवार को प्रमुख सचिव (परिवहन) एवं अध्यक्ष एल वेंकटेश्वर लू, एमडी मासूम अली सरवर, एएमडी अन्नपूर्णा गर्ग एवं यूपीएसआरटीसी मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से समस्त क्षेत्रों के क्षेत्रीय प्रबंधक, सेवा प्रबंधक एवं सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक के साथ संचालन तथा अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर समीक्षा बैठक में सबसे ज्यादा महत्व विभाग की छवि सुधारने को लेकर रहा।

कहा गया कि परिवहन निगम (UPSRTC) की अच्छी छवि बनाने के लिए कार्य करें। 15 लाख यात्री प्रतिदिन यात्रा करते हैं तथा उत्तर प्रदेश परिवहन निगम राज्य सरकार के सबसे बड़े विभागों की श्रेणी में आता है। यात्री हमारे ग्राहक है उनके साथ अच्छा व्यवहार होना चाहिए। चालकों-परिचालकों को व्यवहार के संबंध में परामर्श दिया जाए, ताकि यात्रियों के अनुभव को सुखद बनाया जा सके।

बिना टिकट यात्रा मामलों में लाई जाए कमी

बैठक में क्षेत्रीय प्रबंधक, सेवा प्रबंधक एवं सहायक क्षेत्रीय प्रबंधको को अपने कर्त्तव्यों एवं दायित्वों का निर्वहन सही ढंग से करना सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। कहा गया कि बसों का समयबद्ध संचालन कराया जाना सुनिश्चित किया जाए, जिससे की निगम की स्वच्छ छवि बनें।

कोरोना काल में भी पीछे नहीं हटी योगी सरकार, जमकर दिए रोजगार

चालक-परिचालक का स्वास्थ्य परीक्षण नियमित रूप से कराना सुनिश्चत करें। बिना टिकट यात्रियों के प्रकरणों में कमी लाने के लिए कठोर कार्यवाही करें। डीजल चोरी के प्रकरणों में सख्त एवं कठोर कार्यवाही की जाए। चालक-परिचालक का त्रैमासिक आवंटन नियमित रूप से बनाया जाए। इसके साथ ही, आरएम, एसएम एवं एआरएम से अपेक्षा की गई है कि वे स्वयं भी बसों का निरीक्षण करना सुनिश्चित करें।

Tags: Lucknow Newsup newsup parivahan nigamupsrtc
Previous Post

कोरोना काल में भी पीछे नहीं हटी योगी सरकार, जमकर दिए रोजगार

Next Post

Ground Breaking Ceremony: 53,513 करोड़ से लगेंगे उद्योग, बरसेंगे रोजगार, 1,103 MoU साइन

Writer D

Writer D

Related Posts

AK Sharma
Main Slider

शिक्षामित्रों का मान-सम्मान और जनकल्याण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : ए.के. शर्मा

05/05/2026
Ayushman Yojana
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार बनी संबल : आयुष्मान योजना के मामले में बागपत प्रदेश में नंबर वन

05/05/2026
Support of respect and security to teachers
उत्तर प्रदेश

शिक्षकों को सम्मान-सुरक्षा का संबल, यूपी में अब सशक्त शिक्षा व्यवस्था

05/05/2026
SN Medical College
स्वास्थ्य

योगी सरकार का एसएन मेडिकल कॉलेज अन्य राज्यों के नवजात को भी दे रहा नया जीवन

05/05/2026
Sugarcane
उत्तर प्रदेश

गन्ने की फसल पर चूसक कीटों का खतरा, विभाग ने जारी किया अलर्ट

05/05/2026
Next Post
GBC

Ground Breaking Ceremony: 53,513 करोड़ से लगेंगे उद्योग, बरसेंगे रोजगार, 1,103 MoU साइन

यह भी पढ़ें

Ram Mandir

राम मंदिर निर्माण को देखकर अभिभूत हुए अयोध्या के संत

05/03/2023

घने बाल पाने के लिए इन टिप्स को करें फॉलो

14/11/2025
nitish bhardwaj

महाभारत के ‘श्रीकृष्ण’ का टूटा 12 साल का रिश्ता, नितीश भारद्वाज ने लिया डिवोर्स

18/01/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version