• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Ground Breaking Ceremony: 53,513 करोड़ से लगेंगे उद्योग, बरसेंगे रोजगार, 1,103 MoU साइन

Writer D by Writer D
12/07/2023
in उत्तर प्रदेश, बरेली, राजनीति
0
GBC

Ground Breaking Ceremony

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बरेली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के महत्वकांक्षी प्रोजेक्ट ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (GIS) के जरिए उत्तर प्रदेश को उद्योगों का प्रदेश बनाने की प्रक्रिया तेज हो गई है। बरेली मंडल में 53,513 करोड़ के 1,103 एमओयू साइन किए गए थे। इसमें से ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी (Ground Breaking Ceremony) के लिए 11,105 करोड़ के 414 निवेश प्रस्ताव मिल गए हैं। 414 औद्योगिक इकाइयां ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के लिए तैयार हैं।

इसके अतिरिक्त 343 औद्योगिक और लगेंगी, इनमें 29,113 करोड़ का निवेश किया जाएगा। इसके लिए सभी जरूरी औपचारिकताएं अंतिम दौर में हैं। इससे बरेली मंडल के लाखों लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। कमिश्नर सौम्या अग्रवाल ने ग्राउंड सेरेमनी (Ground Breaking Ceremony) के लिए तैयार औद्योगिक इकाइयों की समीक्षा की।

उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान किया जाए। भूमि की उपलब्धता, बैंक लोन, भू उपयोग परिवर्तन समेत सभी समस्याओं का समाधान कर संबंधित अधिकारियों को अवगत कराएं।

उद्यमी मित्र, उपायुक्त उद्योग विभागों के नोडल अफसर सामंजस्य बनाकर करें समाधान

कमिश्नर बरेली मंडल सौम्या अग्रवाल ने बरेली में स्थापित होने वाली औद्योगिक इकाइयों के संबंध में समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सभी निवेशकों की समस्याओं का निस्तारण करें। डीएम के माध्यम से शिकायतों का समाधान करें। इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि जो भी निवेशक प्रस्ताव देने के बाद क्रियान्वयन और निवेश के इच्छुक नहीं है।

डीएम के माध्यम से उनके एमओयू को निरस्त कराएं। इसका प्रस्ताव इन्वेस्ट यूपी को भेज दें। उन्होंने कहा कि सभी जनपदों में तैनात उद्यमी मित्र, उपायुक्त उद्योग, संबंधित विभागों के नोडल अफसर निवेशकों से संपर्क कर जल्द ही स्थिति स्पष्ट करें और निवेश को बढ़ावा दें।

समीक्षा बैठक से गायब शिक्षा विभाग के अफसरों का जवाब तलब, नोटिस जारी

कमिश्नर सौम्या अग्रवाल ने बैठक में बेसिक शिक्षा, चिकित्सा शिक्षा विभाग के अधिकारियों की अनुपस्थिति पर नाराजगी व्यक्त कर उनका जवाब तलब किया है। इसके अलावा पर्यटन के 8 और प्रोजेक्ट जीबीसी के लिए तैयार हैं। उनको भी सूचीबद्ध करने के निर्देश दिए गए हैं।

कोरोना काल में भी पीछे नहीं हटी योगी सरकार, जमकर दिए रोजगार

कमिश्नर ने कहा कि सभी उद्यमी मित्र सूचना शुक्रवार तक अपडेट कर दें। धारा 80 की समस्याओं के निस्तारण से संबंधित डीएम को अपना पत्र भेज दें। उन्होंने संयुक्त आयुक्त उद्योग सर्वेश्वर शुक्ल को निर्देश दिए। बरेली विकास प्राधिकरण की समस्याएं, फरीदपुर औद्योगिक क्षेत्र की समस्या के निराकरण के लिए बरेली विकास प्राधिकरण सचिव योगेंद्र कुमार को निर्देश दिए।

Tags: barelliy newsGround Breaking Ceremonyup news
Previous Post

यात्रा में सुविधा के साथ अब सुकून का भी ध्यान रखेगा परिवहन निगम

Next Post

उत्साह और उमंग के साथ प्रदेशवासी बनें पौधरोपण महाभियान हिस्सा: मुख्यमंत्री

Writer D

Writer D

Related Posts

CM dashboard
उत्तर प्रदेश

सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

11/08/2026
The Yogi government linked the celebration of independence with employment.
उत्तर प्रदेश

आजादी के रंग से संवर रही 30 हजार महिलाओं की जिंदगी, हर घर के लिए बना रहीं तिरंगा

11/08/2026
Uttar Pradesh's impressive performance on GeM
उत्तर प्रदेश

जेम पर उत्तर प्रदेश का शानदार प्रदर्शन, एक लाख करोड़ रुपये से अधिक की खरीद और तीन राष्ट्रीय पुरस्कार

11/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

कट्टरपंथ के विरोधी संत कबीर को हिंदुओं ने पूजा, मुसलमान उन्हें दूर से छूना भी नहीं चाहतेः मुख्यमंत्री

11/08/2026
100% resolution of electricity supply-related complaints
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों का त्वरित समाधान

11/08/2026
Next Post
CM Yogi

उत्साह और उमंग के साथ प्रदेशवासी बनें पौधरोपण महाभियान हिस्सा: मुख्यमंत्री

यह भी पढ़ें

Suicide

छात्र ने ट्रेन से कट कर कर ली आत्महत्या, इस बात से था क्षुब्ध

14/10/2023
CM Dhami

पीएम मोदी से सीएम धामी ने की मुलाकात, भेंट की कंडाली के रेशों से निर्मित शॉल

13/12/2022
Asaduddin Owaisi

शरद पवार ने ओवैसी को भेजा न्योता, राजनीति गलियारे में अटकले तेज

20/06/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version