• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्रधानमंत्री का 18वां हरियाणा दौरा: 12,470 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं की मिलेगी सौगात

Writer D by Writer D
16/07/2026
in Main Slider, राष्ट्रीय, हरयाणा
0
PM Modi

PM Modi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

चंडीगढ़। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) 17 जुलाई को हरियाणा में 17वें दौरे पर आ रहे हैं। मोदी के इस दौरे से हरियाणा के दस जिलों को विकास परियोजनाओं की सौगात मिलेगी। प्रधानमंत्री 12,470 करोड़ से अधिक की राष्ट्रीय राजमार्ग, स्वास्थ्य, रेलवे और सांस्कृतिक परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन से लेकर आधुनिक रेलवे स्टेशन, मेडिकल कॉलेज, एलिवेटेड रेलवे ट्रैक, एक्सप्रेसवे और सिख विरासत केंद्र तक कई महत्वाकांक्षी परियोजनाएं इस दौरे को खास बना रही हैं। राजनीतिक दृष्टि से भी इस कार्यक्रम को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। जिन परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास होगा, उनका सीधा असर सोनीपत, अंबाला, कुरुक्षेत्र, हिसार, सिरसा और भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्रों तक पहुंचेगा।

वहीं जींद, सोनीपत, अंबाला, झज्जर, पंचकूला, कुरुक्षेत्र, हिसार, हांसी, भिवानी और महेंद्रगढ़ जिले सीधे जुड़ेंगे।प्रधानमंत्री अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत तैयार 11 आधुनिक रेलवे स्टेशनों को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इनमें हरियाणा के नरवाना और कालका, पंजाब के साहिबजादा अजीत सिंह नगर (मोहाली) और आनंदपुर साहिब तथा हिमाचल प्रदेश के अंब अंदौरा स्टेशन शामिल हैं। आधुनिक प्रतीक्षालय, लिफ्ट, रैंप, दिव्यांगजन अनुकूल सुविधाएं, पार्किंग और उन्नत यात्री सुविधाओं से लैस ये स्टेशन यात्रियों को नया अनुभव देंगे। इसी कड़ी में करीब 447 करोड़ रुपये की लागत से तैयार कुरुक्षेत्र एलिवेटेड रेलवे ट्रैक भी राष्ट्र को समर्पित किया जाएगा। 5.9 किलोमीटर लंबे इस ट्रैक से शहर के पांच बड़े रेलवे फाटकों पर लगने वाले जाम से स्थायी राहत मिलने की उम्मीद है।

प्रधानमंत्री (PM Modi) जींद से वर्चुअल माध्यम से नारनौल के महर्षि च्यवन मेडिकल कॉलेज और भिवानी मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन करेंगे। सडक़ क्षेत्र में काला अंब ग्रीन फील्ड फोरलेन कॉरिडोर, दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे, जींद-गोहाना राष्ट्रीय राजमार्ग, हांसी-बरवाला फोरलेन परियोजना तथा बीकानेर-सिवानी-सोनीपत सडक़ परियोजना को नई गति मिलेगी। इन परियोजनाओं से औद्योगिक गतिविधियां बढऩे, यात्रा समय घटने और माल परिवहन आसान होने की उम्मीद है।

कुरुक्षेत्र के उमरी गांव में करीब 124 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले प्रदेश के पहले सिख संग्रहालय एवं विरासत केंद्र की आधारशिला भी प्रधानमंत्री रखेंगे। सिख गुरुओं के हरियाणा से जुड़े ऐतिहासिक संबंधों को आधुनिक स्वरूप में प्रस्तुत करने वाली यह परियोजना धार्मिक और सांस्कृतिक पर्यटन के लिए नया आकर्षण बनेगी।

Tags: pm modi
Previous Post

सिलक्यारा टनल हादसे पर मुख्यमंत्री धामी सख्त, श्रमिकों की सुरक्षा को बताया सर्वोच्च प्राथमिकता

Next Post

आंखों की रोशनी करें तेज, डाइट में शामिल करें ये चीजें

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री ने खटीमा एवं मसूरी में शहीद हुए राज्य आंदोलनकारियों को किया नमन

31/08/2026
Anil Vij
राष्ट्रीय

गुरुग्राम-नूंह में समानांतर बिजली वितरण लाइसेंस का सरकार ने किया विरोध : अनिल विज

31/08/2026
Yogi government to honour teachers, 61 selected for State Teacher Award-2025
Main Slider

योगी सरकार शिक्षकों को देगी सम्मान, राज्य अध्यापक पुरस्कार-2025 के लिए 61 का चयन

31/08/2026
CM Yogi
Main Slider

पिछली सरकारों ने बहराइच को बना दिया था पिछड़ेपन का पर्यायः मुख्यमंत्री

31/08/2026
CM Yogi
Main Slider

योगी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति का असर, अंकित बालियान हत्याकांड के दो आरोपी शूटर ढेर

31/08/2026
Next Post
Color of Eyes

आंखों की रोशनी करें तेज, डाइट में शामिल करें ये चीजें

यह भी पढ़ें

cm yogi

मुख्यमंत्री ने पहले चॉकलेट खिलाई, फिर प्रवेश प्रक्रिया शुरू कराई

01/09/2025

भारत में जल्द दस्तक देगा ओप्पो का Reno6 Pro 5G, जानिए खासियत

26/06/2021
Vastu Tips

पश्चिम दिशा में हमेशा जलानी चाहिए सफेद रंग की मोमबत्ती

17/08/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version