• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

गुरुग्राम-नूंह में समानांतर बिजली वितरण लाइसेंस का सरकार ने किया विरोध : अनिल विज

Writer D by Writer D
31/08/2026
in राष्ट्रीय, हरयाणा
0
Anil Vij

Anil Vij

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

चंडीगढ़। गुरुग्राम और नूंह में सरकारी बिजली वितरण कंपनियों के समानांतर निजी कंपनियों को बिजली वितरण का लाइसेंस देने के प्रस्ताव का हरियाणा सरकार विरोध करती रहेगी। विधानसभा में सोमवार को कालांवाली के कांग्रेस विधायक शीशपाल केहरवाला के सवाल पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने सरकार का रुख साफ करते हुए कहा कि यदि जरूरत पड़ी तो सरकार इस मामले में ऊपरी अदालत का दरवाजा भी खटखटाएगी। मामला हरियाणा बिजली विनियामक आयोग के समक्ष विचाराधीन है।

आयोग ने केंद्र सरकार के कानून के तहत मिली शक्तियों के तहत राज्य सरकार से इस प्रस्ताव पर जवाब मांगा था। विज ने बताया कि सरकार ने आयोग के समक्ष हर बिंदु पर आपत्ति दर्ज कराई है। मामले में खुली सुनवाई भी हुई, जिसमें विभिन्न हितधारकों ने अपना पक्ष रखा। इसके बाद आयोग ने तीन सदस्यीय विशेषज्ञ समिति गठित की। समिति ने अपनी रिपोर्ट में बिजली वितरण किए जाने की सिफारिश की है। विज के अनुसार, रिपोर्ट आने के बाद सरकार ने इसके प्रत्येक बिंदु पर अपना विरोध दर्ज कराते हुए आयोग को जवाब भेज दिया है।

विज ने बताया कि मामले की अगली सुनवाई तीन सितंबर को है। सरकार चाहती है कि विशेषज्ञ समिति की रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए, ताकि इससे जुड़े सभी पक्ष रिपोर्ट के निष्कर्षों पर अपनी राय रख सकें। सरकार पहले ही समानांतर लाइसेंस के प्रस्ताव का विरोध कर चुकी है। पूर्व सीएम व नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने सदन में मौजूद सीएम पर ही सवाल दागते हुए कहा कि सरकार सदन में ऐलान करे कि प्राइवेट हाथों में बिजली आपूर्ति नहीं दी जाएगी।

Tags: Haryana news
Previous Post

पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट की घटना पर उपमुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान, अस्पताल पहुंचकर घायलों का जाना हाल

Next Post

जीपीएस से होगी ढुलाई वाहनों की ट्रैकिंग, चीनी मिलों तक समय पर पहुंचेगा गन्ना

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

प्रदेश की सभी सड़कों को जल्द गड्ढामुक्त किया जाए: मुख्यमंत्री

14/09/2026
उत्तराखंड

हिमालय भारत की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक चेतना का आधार: सीएम धामी

14/09/2026
Main Slider

हिंदी हमारी राष्ट्रीय चेतना और सांस्कृतिक पहचान की सशक्त अभिव्यक्ति: सीएम धामी

14/09/2026
Main Slider

स्व गिरिजा शंकर जोशी का असमय जाना हम सभी के लिए बड़ी क्षति : धामी

14/09/2026
उत्तराखंड

विकास, निवेश और रोजगार से कांग्रेस को परेशानी : पुष्कर सिंह धामी

14/09/2026
Next Post
Sugarcane will reach sugar mills on time.

जीपीएस से होगी ढुलाई वाहनों की ट्रैकिंग, चीनी मिलों तक समय पर पहुंचेगा गन्ना

यह भी पढ़ें

शादी

नोएडा में अब शादी समारोह में केवल 100 लोगों के आने की अनुमति

21/11/2020
Somvati Amavasya

सोमवती अमावस्या 8 अप्रैल को होगी शुरू, इस दिल भूलकर भी न करें ये काम

03/04/2024
deep sidhu

लाल किला हिंसा का आरोपी दीप सिद्धू ने कहा- मैने हिंसा का एक भी काम नहीं किया

08/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version