• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

राम मंदिर निर्माण को देखकर अभिभूत हुए अयोध्या के संत

Writer D by Writer D
05/03/2023
in उत्तर प्रदेश, अयोध्या
0
Ram Mandir

Ram Mandir

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अयोध्या। अयोध्या में राम मंदिर (Ram Mandir) का निर्माण तेजी चल रहा है। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने अयोध्या के राम मंदिर आंदोलन से जुड़े हुए सभी मठ मंदिरों के धर्माचार्यों को दर्शन के लिए रविवार को आमंत्रित किया। श्रीरामलला के मंदिर निर्माण की प्रगति से अयोध्या के संतो को रूबरू कराया गया।

मंदिर निर्माण (Ram Mandir Nirman) को देखकर अयोध्या के संत समाज अभिभूत हुआ । मंदिर निर्माण की प्रगति पर संतोष जताया और राम मंदिर निर्माण के लिए राम मंदिर ट्रस्ट को किया धन्यवाद ज्ञापित। सन्तों ने कहा 500 वर्षों के संघर्षों का प्रतिफल भगवान राम का मंदिर है।

भगवान रामलला के निर्माणाधीन मंदिर की अप्रैल माह में छत डाली जाएगी । मंदिर निर्माण की प्रगति को लेकर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से वीडिया व फुटेज जारी की जाती है, ताकि आम जनमानस मंदिर निर्माण की प्रगति को देख सके। इसी बीच रविवार को रामनगरी के प्रमुख संत-महंतों ने जन्मभूमि परिसर पहुंच राम मंदिर निर्माण की प्रगति देखी। इस दौरान ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने संतों-महंतों को मंदिर निर्माण के हर पहलुओं की विस्तार से जानकारी भी दी।

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से रविवार को मंदिर निर्माण की प्रगति से रूबरू कराने के लिए राम मंदिर आंदोलन से जुड़े सभी मठ मंदिरों के धर्माचार्यों को आमंत्रित किया गया था। राम जन्मभूमि मंदिर आंदोलन से जुड़े हुए पूर्व सांसद डॉ. रामविलास दास वेदांती ने कहा कि मंदिर निर्माण की प्रगति से मन आह्लादित हो गया। जगदगुरु राम दिनेशाचार्य ने कहा कि मंदिर निर्माण बहुत ही अद्भुत तरीके से हो रहा है, 60 प्रतिशत से ज्यादा मंदिर का निर्माण पूरा हो चुका है।

तीन-चार वर्षों में दो करोड़ युवाओं को नौकरी और रोजगार से जोड़ेंगे: सीएम योगी

ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि मंदिर निर्माण का कार्य समय से पहले पूरा करने का लक्ष्य लेकर कार्य किया जा रहा है। सभी स्तंभों को खड़ा कर दिया गया है। अब इन पर बीम और छत को लगाए जाने का क्रम भी शुरू किया जाएगा। उन्होंने आशा जताई है कि जनवरी 2024 में भगवान को विराजमान कराए जाने के लिए जो भी तैयारियां है। वह समय से पूरी हो जाएंगी।

विहिप के प्रांतीय मीडिया प्रभारी शरद शर्मा ने बताया कि संत और धर्माचार्य ने राम मंदिर आंदोलन में तमाम तरीके के कार्यक्रमों में अपनी सहभागिता निभाई है। राम मंदिर के लिए लगातार संघर्षरत रहे तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का यह कर्तव्य बनता है समय-समय पर राम मंदिर निर्माण की प्रगति का दर्शन संत समाज को कराएं। आज अयोध्या के संन्तो ने समूह में आकर मन्दिर निर्माण की प्रगति को अपने सामने से देखी।

Tags: ayodhya newsram mandirup news
Previous Post

तीन-चार वर्षों में दो करोड़ युवाओं को नौकरी और रोजगार से जोड़ेंगे: सीएम योगी

Next Post

21 साल की बहू को लेकर भागा 60 साल का ससुर

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भरा डिजिटल स्वगणना प्रपत्र

16/05/2026
CM Yogi
Main Slider

वैश्विक चुनौतियों के प्रति अलख जगाएं एमपीएसपी की संस्थाएं: मुख्यमंत्री

16/05/2026
Prateek Yadav
Main Slider

प्रतीक यादव को मासूम बेटी की अनोखी विदाई, गंगा में बहाया ‘आई लव यू’ का कार्ड

16/05/2026
CM Yogi
Main Slider

अब हफ्ते में 2 दिन Work From Home, श्रम विभाग का बड़ा फैसला

16/05/2026
CM Yogi
Main Slider

मत करिए चिंता, उपचार कराने में भरपूर मदद देगी सरकार : सीएम योगी

16/05/2026
Next Post
Absconded

21 साल की बहू को लेकर भागा 60 साल का ससुर

यह भी पढ़ें

CM Yogi

लखनऊ से वाराणसी के लिए विमान सेवा शुरू, सीएम योगी ने दिखाई हरी झंडी

10/08/2023
gifts

गिफ्ट में चांदी का सिक्का देना होता है मंगलकारी

13/11/2021

चंबल अटल प्रोग्रेस-वे बनने से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा : शिवराज

11/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version