• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शराब से योगी सरकार की जबरदस्त कमाई, राजस्व में आया 74 फीसदी का उछाल

Writer D by Writer D
16/07/2021
in Main Slider, राजनीति, राष्ट्रीय, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

शराब से उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की जबरदस्त कमाई हो रही है। वित्त वर्ष 2020-21 के दौरान योगी सरकार को शराब से हासिल राजस्व में 74 फीसदी का उछाल आया है।

राज्य के कुल राजस्व का करीब 10 फीसदी हिस्सा शराब से हासिल राजस्व से आता है। यह कमाई इसलिए भी हैरान करने वाली है क्योंकि पिछले पूरे वित्त वर्ष में देश कोरोना संकट से जूझ रहा था।

वित्त वर्ष 2020-21 के दौरान उत्तर प्रदेश सरकार ने शराब की दुकानों पर लगे लाइसेंस शुल्क और आबकारी कर से कुल 30,061 करोड़ रुपये का राजस्व हासिल किया है।

यूपी में पिछले चार साल में शराब से हासिल राजस्व में 74 फीसदी का उछाल आया है। सिर्फ पिछले चार साल में ही राज्य में शराब से हासिल राजस्व 17,320 करोड़ रुपये से बढ़कर 30,061 करोड़ रुपये हो चुका है। इसका मतलब यह है कि शराब की हर दुकान से राज्य सरकार सालाना 1.10 करोड़ रुपये का राजस्व हासिल कर रही है।

उत्तर प्रदेश के आबकारी विभाग ने सूचना के अधिकार RTI के तहत आवेदन पर यह बताया है कि योगी सरकार के चार साल के दौरान वित्त वर्ष 2017-18 से 2020-2021 के बीच शराब की 2,076 नई दुकानों को लाइसेंस मिला है।

ये लाइसेंस चार अलग-अलग तरह की खुदरा दुकानों के लिए दिए जाते हैं-देसी शराब, विदेशी शराब, बीयर शॉप और मॉडल शॉप। इसके पहले की अखिलेश यादव के नेतृत्व वाले सरकार के पांच साल के अवधि FY13 to FY17 की बात करें तो प्रदेश में शराब की 2,566 नई दुकानों को लाइसेंस मिला था।

इस दौरान राज्य सरकार का राजस्व 22,377 करोड़ रुपये से बढ़कर 24,943 करोड़ रुपये हो चुका है। यानी इसमें करीब 11.5 फीसदी की बढ़त हुई थी।

उनके पहले की बसपा प्रमुख मायावती के नेतृत्व वाली सरकार ने वर्ष 2007-12 के दौरान 3,621 नई शराब की दुकानों को लाइसेंस दिया था। इस दौरान राज्य सरकार का शराब से राजस्व 106 फीसदी बढ़कर 3,948 करोड़ से 8,139 करोड़ रुपये तक पहुंच गया था।

औसतन देखें तो योगी और अखिलेश सरकार ने अपने कार्यकाल के दौरान हर साल 500 नई शराब दुकानों को लाइसेंस दिया, जबकि मायावती सरकार ने 724 दुकानों को। आरटीआई के अनुसार पिछले 15 साल में यूपी सरकार का शराब से राजस्व  8,139 करोड़ रुपये से बढ़कर 30,061 करोड़ रुपये हो चुका है।

Tags: cm yogiLucknow Newsrevenue expenditureup newsYogi News
Previous Post

नहीं रहीं बालिका वधू की ‘दादी सा’, मुंबई में ली अंतिम सांस

Next Post

मुंबई में मूसलाधार बारिश से जलमग्न हुई सड़के, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट

Writer D

Writer D

Related Posts

Shukra Dev
Main Slider

शुक्र की चाल से बदलेगा भाग्य, कन्या में प्रवेश के बाद 7 राशियों को मिलेगा लाभ

04/09/2026
Janmashtami
Main Slider

जन्माष्टमी व्रत में न करें ये गलतियां, जानें क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर

04/09/2026
Makhan-Misri Bhog
Main Slider

जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं माखन-मिश्री का भोग, घी से ऐसे करें झटपट तैयार

04/09/2026
Janmashtami
Main Slider

जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण को लगाएं राशिनुसार भोग

04/09/2026
Janmashtami
Main Slider

जन्माष्टमी पर ऐसे करें बाल-गोपाल की पूजा, पूरी होगी संतान प्राप्ति की मनोकामना

04/09/2026
Next Post

मुंबई में मूसलाधार बारिश से जलमग्न हुई सड़के, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट

यह भी पढ़ें

The ‘Sashakt Bahna Utsav’ will now begin 15 days before Raksha Bandhan.

अब रक्षाबंधन से 15 दिन पहले शुरू होगा ‘सशक्त बहना उत्सव’, पखवाड़े भर मिलेंगे बाजार के अवसर

24/08/2026
Azam Khan

Fake Birth Certificate: आजम खान, अब्दुल्ला आजम और तंजीम फातिमा को 7 साल की कैद

18/10/2023
arrested

महिला की हत्या का खुलासा, हत्यारोपी पति व ससुर समेत चार लोग गिरफ्तार

22/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version