• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कपिल शर्मा को पीछे छोड़ इशांत शर्मा ने बनाया एक नया रिकॉर्ड

Desk by Desk
21/06/2021
in Main Slider, खेल
0
Ishant Sharma made a new record by leaving Kapil Sharma behind

Ishant Sharma made a new record by leaving Kapil Sharma behind

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे डब्लूटीसी फाइनल में इशांत शर्मा ने कमाल कर दिया है। इशांत शर्मा ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने से ठीक पहले भारत को कॉन्वे के रूप में बेहद ही महत्वपूर्ण सफलता दिलाई। इसके साथ ही इशांत शर्मा इंडिया के पूर्व कप्तान कपिल देव का रिकॉर्ड तोड़कर भारत की ओर से इंग्लैंड में सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट हासिल करने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। भारतीय टीम को 217 रन पर ऑलआउट करने के बाद न्यूजीलैंड के ओपनर डेविड कॉन्वे ने भारत की मुश्किलें और बढ़ा दी। डेविड कॉन्वे ने शानदार फॉर्म को जारी रखते हुए अपने टेस्ट करियर के तीसरे मुकाबले में तीसरा अर्धशतक जड़ा। कॉन्वे बड़ी पारी की ओर बढ़ रहे थे तभी इशांत शर्मा ने कॉन्वे को शमी के हाथों आउट करवाकर भारत को बड़ी राहत दिलाई।

भारतीय उपकप्तान अजिंक्य रहाणे को वैगनर ने दी सलाह, जानिए क्या कहा

कॉन्वे का विकेट हासिल करने के साथ ही इंग्लैंड में इशांत शर्मा के विकेटों की संख्या 44 हो गई। इससे पहले इंग्लैंड में कपिल देव ने 43 टेस्ट विकेट हासिल किए थे और वह इंग्लैंड में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज थे। अब यह रिकॉर्ड इशांत शर्मा अपने नाम दर्ज करने में कामयाब हो गए हैं। इंग्लैंड की धरती पर इशांत शर्मा 13वां टेस्ट मैच खेल रहे हैं। इंग्लैंड में सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट हासिल करने के मामले में भारत के पूर्व स्पिनर अनिल कुंबले तीसरे स्थान पर हैं। अनिल कुंबले ने 10 टेस्ट में 36 विकेट लिए हैं। बिशन सिंह बेदी 35 विकेट लेकर चौथे और जहीर खान 31 विकेट लेकर पांचवें पायदान पर हैं। बता दें कि भारतीय टीम ने डब्लूटीसी फाइनल में पहले बल्लेबाजी करते हुए 217 रन बनाए हैं। न्यूजीलैंड इसके जवाब में तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक दो विकेट के नुकसान पर 101 रन बना चुका है। न्यूजीलैंड भारत के स्कोर से 116 रन पीछे है और उसके हाथ में 8 विकेट बाकी हैं।

 

Tags: 24ghante online.comhindi newsIndia News in Hindiishant sharmaKapil SharmaLatest India News Updateslatest news
Previous Post

भारतीय उपकप्तान अजिंक्य रहाणे को वैगनर ने दी सलाह, जानिए क्या कहा

Next Post

प्रदेश में अबतक 2.56 करोड़ से अधिक लोगों को वैक्सीन लगी : सहगल

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

किशाऊ परियोजना को मिली निर्णायक गति, सीएम धामी बोले- आठ दशक का इंतजार अब होगा खत्म

15/09/2026
Main Slider

योगी कैबिनेट में 23 अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर, एक्सप्रेसवे से लेकर शिक्षा और रोजगार तक लिए गए बड़े फैसले

15/09/2026
Main Slider

अब ग्लोबल मार्केट में दिग्गज कंपनियों को टक्कर देंगी यूपी की दीदियां

15/09/2026
CM Dhami
Main Slider

चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की मुख्यमंत्री ने की समीक्षा

15/09/2026
Main Slider

राम मंदिर ट्रस्ट ने CEO चयन पर दी सफाई, पत्र जारी कर बताई पूरी प्रक्रिया

15/09/2026
Next Post
dr. navneet sehgal

प्रदेश में अबतक 2.56 करोड़ से अधिक लोगों को वैक्सीन लगी : सहगल

यह भी पढ़ें

massive fire

बस्ती में लगी भीषण आग में 30-35 झोपड़ियां जलकर खाक

19/02/2022
Dawood Ibrahim

खौफ के साये से बाहर निकलीं दाऊद की संपत्तियां, पैतृक गांव की 4 जमीनें बिकीं

19/03/2026
Cashless treatment will reduce the worry of serious illness expenses

योगी सरकार का बड़ा स्वास्थ्य कवच, कई वर्गों को परिवार सहित कैशलेस इलाज मुहैया कराया

09/09/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version