• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मुंबई में मूसलाधार बारिश से जलमग्न हुई सड़के, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट

Writer D by Writer D
16/07/2021
in Main Slider, ख़ास खबर, महाराष्ट्र, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुंबई में गुरुवार रात से शुरू हुई बारिश के चलते वडाला, सायन और गांधी मार्केट की सड़कों पर पानी भर गया है। मौसम विभाग के मुताबिक मुंबई और उसके आसपास के इलाकों में अगले 24 घंटों में हल्‍की से मध्‍यम बारिश और कुछ स्‍थानों पर मूसलाधार बारिश होने की संभावना है। ऐसे में मुंबई की स्थिति अभी और खराब हो सकती है।

मुंबई, ठाणे, नवी मुंबई, पालघर और आसपास के इलाकों में पिछले तीन घंटों से भारी बारिश हो रही है, जिसके कारण सड़कों पर पानी भर गया है। सड़क पर जलभराव होने के कारण बसों का रूट बदल दिया गया है और लोकल ट्रेनों में देरी हो रही है। ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे के साथ ही अब वेस्‍टर्न एक्‍सप्रेसव हाईवे पर भी भारी जाम लग गया है। तेज बारिश के कारण दहिसर चेक नाका पर भी लंबा जाम देखा जा रहा है, वहीं मौसम विभाग के अनुसार आज दिनभर होने वाली बारिश से लोगों की मुसीबत और बढ़ेगी।

बता दें कि भारत मौसम विज्ञान विभाग ने पिछले दिनों बारिश के चलते जारी किए गए ऑरेंज अलर्ट को बदलकर रेड अलर्ट कर दिया है। मौसम वैज्ञानिक आर. के. जेनमानी ने कहा कि मुंबई में जिस तरह से बारिश हो रही है और आगे के पूर्वानुमान को देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया गया है। मंगलवार से मुंबई में रुक-रुककर बारिश हो रही है, जिसके कारण कई इलाकों में पानी भर गया है।

शराब से योगी सरकार की जबरदस्त कमाई, राजस्व में आया 74 फीसदी का उछाल

भारत मौसम विज्ञान विभाग के वरिष्ठ अधिकारी के एस होसलीकर के अनुसार, मीरा रोड में 73 मिमी, जुहू में 136 मिमी, महालक्ष्मी 56.5 मिमी, सांता क्रूज़ में 25.1, बंदर 141 मिमी भयंदर 53 मिमी और दहिसर में 76.5 मिमी बारिश हुई है। बता दें कि मुंबई में 1 जून से अब तक कुल 1291.8 मिमी बारिश हुई है, जो सामान्य से लगभग 48 प्रतिशत अधिक है। पिछले एक हफ्ते में ही मुंबई में लगभग 302 मिमी बारिश हुई, जो सामान्य से 77 प्रतिशत अधिक है।

मध्य रेलवे के सीपीआरओ ने कहा है कि कुर्ला-विद्याविहार के पास भारी बारिश और जलभराव के कारण ट्रेनें 20-25 मिनट देरी से चल रही हैं। स्लो लाइन ट्रैफिक b/w कुर्ला-विद्याविहार को फास्ट लाइन पर डायवर्ट किया गया है। हार्बर लाइन भी 20-25 मिनट देरी से चल रही है। ट्रांस-हार्बर लाइन यातायात सुचारू रूप से चल रहा है।

Tags: "Mumbai rainmonsoon newsmonsoon updatesMumbai NewsWeather NewsWeather updates
Previous Post

शराब से योगी सरकार की जबरदस्त कमाई, राजस्व में आया 74 फीसदी का उछाल

Next Post

कोई लक्षण नहीं, Oxygen लेवल भी ठीक…. फिर भी मौत, जानें कितना खतरनाक Corona का 2 वैरिएंट

Writer D

Writer D

Related Posts

Ashish Chauhan
राजनीति

जिला प्रशासन की संवेदनशील पहल, गंभीर बीमारियों से जूझ रहे बच्चों को मिलेगा निःशुल्क उपचार

12/06/2026
AK Sharma-Ashish Goyal
Main Slider

ऊर्जा मंत्री और पावर कॉरपोरेशन के बीच भर्ती को लेकर टकराव, आरोप-प्रत्यारोप तेज

12/06/2026
Sky walk to be built near Lulu Mall
Main Slider

लखनऊ में बनेगा नया अर्बन हब, लुलु मॉल के पास बदल जाएगी तस्वीर

12/06/2026
President Murmu reached Uttarakhand
Main Slider

उत्तराखंड पहुंची राष्ट्रपति मुर्मू , जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर राज्यपाल एवं सीएम धामी ने किया स्वागत

12/06/2026
CM Yogi flagged off 45 electric buses for Noida
Main Slider

मुख्यमंत्री योगी ने नोएडा के लिए 45 इलेक्ट्रिक बसों को किया रवाना

12/06/2026
Next Post
Corona के 2 वैरिएंट से पॉज़िटिव महिला की मौत, कोई लक्षण नहीं, Oxygen लेवल भी ठीक

कोई लक्षण नहीं, Oxygen लेवल भी ठीक.... फिर भी मौत, जानें कितना खतरनाक Corona का 2 वैरिएंट

यह भी पढ़ें

अयोध्या में दीपोत्सव

दीपोत्सव 2020 : भगवान राम की नगरी में लेजर शो होगा आकर्षण का केंद्र

10/11/2020
attacked on bus

गैस रिसाव से कोयला खदान में हुआ विस्फोट, दो की मौत, दो अन्य घायल

11/11/2020
cm yogi

UPSSSC परीक्षा पाठ्यक्रम में बदलाव को योगी सरकार की मंजूरी, अधिसूचना जारी

20/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version