• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

योगी सरकार ने गरीबों और जरूरतमंदों को 147.77 लाख मीट्रिक टन राशन मुफ्त में बांटा

Writer D by Writer D
07/08/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
free ration

ration

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। योगी सरकार (Yogi Government) ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (PMGKAY) के तहत अप्रैल 2020 से मई 2022 तक प्रदेश में कुल 147.77 लाख मीट्रिक टन खाद्यान्न (Ration) का फ्री में वितरण कराया है, जिसमें 80.40 लाख मीट्रिक टन गेहूं और 67.34 लाख मीट्रिक टन चावल शामिल हैं। यह जानकारी खाद्य और नागरिक आपूर्ति विभाग की ओर से दी गई है।

हर व्यक्ति को पांच किलो. एक्स्ट्रा राशन (Ration) दिया गया

योगी सरकार ने 2021-2022 में क्रमशः मई 2021 से जून 2021, जुलाई 2021 से नवंबर 2021 और दिसंबर 2021 से मार्च 2022 तक आयोजित योजना के चरण तीन, चार और पांच को सफलतापूर्वक लागू किया है। सरकार ने पिछले साल मई और जून के महीनों में एनएफएसए द्वारा कवर किए गए पीएमजीकेएवाई के लाभार्थियों को 5.66 लाख मीट्रिक टन चावल और 8.49 लाख मीट्रिक टन गेहूं सहित 14.15 लाख मीट्रिक टन खाद्यान्न वितरित किया।

इसी तरह पीएमजीकेएवाई- 4 (जुलाई 2021 से नवंबर 2021) में कुल 35.21 लाख मीट्रिक टन खाद्यान्न आवंटित किया, जिसमें 8.45 लाख मीट्रिक टन चावल और 26.75 गेहूं लाभार्थियों को वितरित किया गया था। इसके अलावा योगी सरकार ने पीएमजीकेएवाई-5 में कुल 28.13 लाख मीट्रिक टन खाद्यान्न आवंटित कर इसका वितरण किया, जिसमें 11.26 मीट्रिक टन चावल और 16.87 लाख मीट्रिक टन गेहूं शामिल है, जिसमें प्रति व्यक्ति अतिरिक्त पांच किलोग्राम खाद्यान्न दिया गया।

योगी सरकार ने सितंबर तक बढ़ाई योजना

योगी सरकार ने पीएमजीकेएवाई-6 (अप्रैल 2022 से सितंबर 2022) के लिए लाभार्थियों को 5 किलोग्राम अतिरिक्त आवंटन किया है। इस दौरान 40.15 लाख मीट्रिक टन चावल और 4.46 लाख मीट्रिक टन गेहूं सहित 44.61 लाख मीट्रिक टन खाद्यान्न वितरित करने की योजना है। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार पात्र परिवार योजना के तहत आने वाले सभी अंत्योदय कार्ड और मनरेगा जॉब कार्ड धारक, श्रम विभाग में पंजीकृत मजदूरों और नगर विभाग में रजिस्टर्ड दैनिक वेतन भोगी श्रमिकों को प्रति यूनिट 5 किलोग्राम खाद्यान्न मिलता है।

गन्ने की सहफसली खेती से दोगुनी आय कर रहे किसान

गोदामों में 100 प्रतिशत संग्रह हो रहा खाद्यान्न (Ration)

मालूम हो कि गरीब और बेसहारा लोगों को मुफ्त राशन (Ration) बांटना केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी राज्य में सीएम योगी दोनों की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक रहा है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि उनके कार्यकाल में एक भी व्यक्ति भूखा न रहे। वहीं योगी सरकार ने कोविड महामारी के प्रकोप के दौरान युद्ध स्तर पर जरूरतमंदों और पात्र लोगों के लिए राशन कार्ड तैयार करने का अभियान चलाया ताकि राज्य के हर पात्र व्यक्ति तक राशन पहुंचे। लाभार्थियों को मुफ्त वितरण के लिए रोस्टर के अनुसार विभाग भारतीय खाद्य निगम से पीएमजीकेएवाई के लिए खाद्यान्न का 100 प्रतिशत संग्रह और ब्लॉक गोदामों से उचित विक्रेताओं को वितरण सुनिश्चित कर रहा है।

Previous Post

हाईस्कूल-इंटर के स्टूडेंट्स को स्किल्ड बनाएगी योगी सरकार

Next Post

देश में बनी वस्तुओं से अटूट प्रेम ही अमर शहीदों को सच्ची श्रद्धाजंलि होगी : एके शर्मा

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

हर जनपद में हो निवेश, जनपदों की पर कैपिटा इनकम बढ़ाने पर भी ध्यान केंद्रित करें- मुख्यमंत्री

21/05/2026
Chhattisgarh
Main Slider

विदेशी मेहमानों का दिल जीत रहा है छत्तीसगढ़, इको-टूरिज्म बना बड़ा हब

21/05/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में हाट बाजार निभा रहे हैं महत्वपूर्ण भूमिका: उपमुख्यमंत्री

21/05/2026
Prashant Kishore
Main Slider

चुनाव में हर के बाद PK ने बदला अपना ठिकाना, घर छोड़ यहां डाला डेरा

21/05/2026
UP Panchayat Elections: Backward Classes Commission formed
Main Slider

UP Panchayat Elections: पिछड़ा वर्ग आयोग गठित, राम औतार सिंह बने अध्यक्ष

21/05/2026
Next Post
AK Sharma

देश में बनी वस्तुओं से अटूट प्रेम ही अमर शहीदों को सच्ची श्रद्धाजंलि होगी : एके शर्मा

यह भी पढ़ें

akhilesh yadav

दूसरों में दोष खोजना भाजपाइयों की आदत : अखिलेश यादव

02/03/2022
Medical Counselling Committee

एमबीबीएस की अधिकतम फीस हुई 12.72 लाख रुपए सालाना

08/11/2020
MDU

एमडीयू ने एमबीए पाठ्यक्रम के लिए 15 दिसंबर तक मांगे आवेदन

06/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version