• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

गन्ने की सहफसली खेती से दोगुनी आय कर रहे किसान

Writer D by Writer D
07/08/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
sugarcane

sugarcane

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बरेली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) के किसानों की आय दोगुनी करने के लक्ष्य की ओर यूपी के किसान तेजी से बढ़ रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) की सरकार से मिलने वाले बीज, उर्वरकों पर सब्सिडी व अन्य सुविधाओं को देखते हुए गन्ना (Sugarcane) किसानों ने तेजी से सहफसली खेती अपनानी शुरू कर दी है।

यूपी में पहली बार शाहजहांपुर के एक किसान ने बरसात में गन्ना (Sugarcane) बोया है। इसके साथ ही टमाटर आलू शिमला मिर्च की खेती भी शुरू की गई है। जिससे किसानों को दोहरा लाभ होगा। गन्ने (Sugarcane) की फसल में आने वाली लागत सहफसली से निकल आयेगी।

उत्तर प्रदेश में गन्ने (Sugarcane) की बुवाई फरवरी से लेकर मार्च के अंतिम सप्ताह तक होती थी इसके बाद किसान गन्ने की बुवाई नहीं करते थे लेकिन शाहजहांपुर के रहने वाले प्रगतिशील किसान कौशल ने बरसात में फ्री 3:30 एकड़ खेत में गन्ना लगाया है। उनका कहना है कि दक्षिण भारत और महाराष्ट्र में पूरे साल भर गन्ने की बुवाई चलती रहती है।

यूपी में शाहजहांपुर के किसान ने पहला प्रयोग कर प्रगति की ओर कदम बढ़ा दिया है इसके साथ ही उन्होंने से फसली खेती भी शुरू कर दी है, जिससे किसानों को दोहरा लाभ होगा। कौशल मिश्रा किसानों के लिए एक रोल मॉडल बनकर सामने आए हैं इन से प्रेरणा लेकर अन्य किसान भी इसी तरह की खेती करने के तरीकों को अपनाने में लगे हैं।

28 से 30 डिग्री तापमान जरूरी

प्रगतिशील किसान कौशल का कहना है कि महाराष्ट्र में 28 से 30 डिग्री तापमान रहता है। इसकी वजह से वहां गन्ने की बुवाई के बाद उसका अंकुरण और जमाव अच्छा रहता है। बरसात में भी लगभग इतना ही तापमान रहता है। इस वजह से इस समय गन्ने की बुवाई करने पर उसका जवाब अच्छा होता है।

नीति आयोग की बैठक में सीएम योगी ने पेश की उत्तर प्रदेश के भविष्य की रूप रेखा

जबकि सर्दियों में तापमान कम होने की वजह से गन्ना देरी से अंकुरित होता है। तापमान की वजह से बरसात के सीजन में गन्ने का बीज आधा लगता है। तीन एकड़ में 40 कुंटल गन्ने से बुवाई कर दी गई। जबकि सामान्य मौसम में 80 कुंटल बीज खेतों में डालना पड़ता।

टमाटर आलू शिमला मिर्च के साथ कर रहे गन्ने की खेती

प्रगतिशील किसान मानसून सत्र में गन्ने की खेती के साथ टमाटर आलू शिमला मिर्च की खेती कर रहे हैं। इससे फसलों में कीट कम लगते हैं। इसके अलावा गन्ने की लागत सहफसली सब्जियों से निकल आती है। गन्ना किसानों को मुफ्त बचता है। उसकी आय से अपने आप ही आमदनी दोगुनी हो जाती है।

305 रुपये है गन्ने का सरकार ने घोषित किया समर्थन मूल्य

गन्ना किसानों के लिए कैबिनेट ने पिछले दिनों समर्थन मूल्य घोषित कर दिया था। इस बार 305 रुपए प्रति कुंतल गन्ने का समर्थन मूल्य रखा गया है। प्रदेश सरकार ने तेजी से गन्ना किसानों के बकाए का भुगतान किया है। पिछले 100 दिन में योगी सरकार ने आठ हजार करोड़ भुगतान के लक्ष्य के बजाय 14500 करोड़ रुपये गन्ना किसानों का भुगतान किया है। इसके अलावा प्रदेश की चीनी मिलों ने 35 हजार करोड़ का गन्ना खरीदा है। इसमें 29000 करोड रुपए का भुगतान अब तक किया जा चुका है।

Tags: cm yogiLucknow NewsSugarcaneYogi News
Previous Post

सेंट्रल जेल से बरामद हुए 19 मोबाइल, मचा हड़कंप

Next Post

हाईस्कूल-इंटर के स्टूडेंट्स को स्किल्ड बनाएगी योगी सरकार

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

योगी सरकार की सख्त मॉनिटरिंग से बिजली व्यवस्था में बड़ा सुधार, एटीएंडसी हानि में उल्लेखनीय कमी

14/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने मिलावटखोरों पर कसा शिकंजा, पनीर की गुणवत्ता को लेकर 25 इकाइयों पर बड़ी कार्रवाई

14/08/2026
CM Dhami
Main Slider

विभाजन की पीड़ा को न भूलें, विरासत और अस्मिता की रक्षा हमारा संकल्प: धामी

14/08/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी ने विकास कार्यों के लिए 15 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति को दी मंजूरी

14/08/2026
CM Yogi
अयोध्या

अयोध्या पहुंचे सीएम योगी, ब्रह्मलीन महंत परमहंस रामचंद्र दास महाराज की पुण्यतिथि पर अर्पित की श्रद्धांजलि

14/08/2026
Next Post
yogi government

हाईस्कूल-इंटर के स्टूडेंट्स को स्किल्ड बनाएगी योगी सरकार

यह भी पढ़ें

Brijbhushan Singh

बृजभूषण सिंह को बड़ी राहत, महिला पहलवानों के यौन शोषण मामले में मिली क्लीन चिट

15/06/2023
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी Union Minister Smriti Irani

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने रोड शो में चलाई स्कूटी, ममता पर जमकर साधा निशाना

26/02/2021
कोरोना वैक्सीन corona vaccines

यूक्रेन : कोरोना वैक्सीन का क्लिनिकी ​​ट्रायल शुरू करने की तैयारी की

27/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version