• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अग्निवीरों के भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री धामी

Writer D by Writer D
17/07/2026
in Main Slider, उत्तराखंड, राष्ट्रीय
0
CM Dhami

CM Dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को यूथ फाण्डेशन ट्रेनिंग एरिया कुआंवाला, डोईवाला, देहरादून में आयोजित ‘अग्निवीर संवाद’ कार्यक्रम में हजारों युवाओं से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रसेवा, अग्निवीरों के भविष्य और पुनर्वास से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड वीरभूमि है और सैनिकों और उनके परिवारों का सम्मान राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि इसी सोच के तहत प्रदेश सरकार ने अग्निवीरों के भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए सरकारी सेवाओं में 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण का ऐतिहासिक निर्णय लिया है, जिससे राष्ट्रसेवा के बाद उन्हें सम्मानजनक रोजगार के अवसर मिल सकें।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य अग्निवीरों के प्रशिक्षण, अनुभव और कौशल का प्रभावी उपयोग करते हुए उन्हें विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। सरकार इस दिशा में निरंतर कार्य कर रही है, ताकि देश की सेवा करने वाले युवाओं को भविष्य की चिंता न करनी पड़े।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश का युवा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए पूरी तरह तैयार है और सरकार उनकी आकांक्षाओं के अनुरूप अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। राज्य सरकार सैनिकों, पूर्व सैनिकों, अग्निवीरों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए संवेदनशीलता, सम्मान और प्रतिबद्धता के साथ लगातार कार्य कर रही है। साथ ही उत्तराखंड की सैन्य परंपरा को और सशक्त बनाने तथा युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं की उत्साहपूर्ण सहभागिता देखने को मिली।

Tags: cm dhami
Previous Post

150 सीटों की मांग पर अड़ी कांग्रेस, जीत के फॉर्मूले पर अड़ी सपा

Next Post

वर्षाकाल में नागरिकों को नहीं होनी चाहिए कोई असुविधा: एके शर्मा

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

योगी सरकार का बड़ा फैसला, अब 70 साल की आयु तक सेवाएं देंगे सेवानिवृत्त विशेषज्ञ डॉक्टर

09/09/2026
TET
Main Slider

विशेष शिक्षकों के लिए स्पेशल टीईटी का रास्ता साफ, 3 नवंबर को होगी परीक्षा

09/09/2026
Ashish Chauhan
उत्तराखंड

ऋण फर्जीवाड़े के प्रकरणों पर जिला प्रशासन सख्त, डीएम ने दिए एसआईटी जांच और कार्रवाई के निर्देश

09/09/2026
R Rajesh
Main Slider

विकास की नई तस्वीर गढ़ रहा राज्य संपत्ति विभाग, पहाड़ से राजधानी तक आधुनिक सुविधाओं पर जोर

09/09/2026
CM Yogi
Main Slider

CM योगी ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों से किया संवाद, अति कुपोषित बच्चे के बारे में ली जानकारी

09/09/2026
Next Post
AK Sharma

वर्षाकाल में नागरिकों को नहीं होनी चाहिए कोई असुविधा: एके शर्मा

यह भी पढ़ें

Benoit Paire

कोविड-19 पॉजिटिव होने के बाद भी हैम्बर्ग ओपन में खेलने की परमिशन मिली : बेनोट पेयर

24/09/2020
Amitabh Bachchan

धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म ‘इक्कीस’ देख इमोशनल हुए अमिताभ बच्चन, कही ये बात

23/12/2025
DM Savin Bansal

प्रशासन जनता के द्वार; मौके पर जनमानस की समस्या का समाधान

12/05/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version