• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मुख्यमंत्री योगी ने देवीपाटन मंदिर में की मां पाटेश्वरी की आराधना, गौशाला में गायों को खिलाया हरा चारा

Writer D by Writer D
22/07/2026
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, बलरामपुर
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बलरामपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने अपने दो दिवसीय देवीपाटन प्रवास के दूसरे दिन बुधवार को गुप्त नवरात्रि की अष्टमी पर शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर में विधि-विधान से मां पाटेश्वरी की पूजा-अर्चना की। उन्होंने मां से प्रदेश और देश की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की।

मुख्यमंत्री मंगलवार की शाम करीब 5 बजे देवीपाटन मंदिर पहुंचे थे। मंदिर में रात्रि विश्राम करने के बाद बुधवार सुबह लगभग 7 बजे वह मंदिर के गर्भगृह पहुंचे, जहां उन्होंने अष्टमी पूजन एवं विशेष आराधना की। दर्शन-पूजन के उपरांत मुख्यमंत्री ने देवीपाटन पीठाधीश्वर महंत मिथिलेश नाथ योगी महाराज के साथ मंदिर परिसर का भ्रमण किया। इसके बाद मुख्यमंत्री मंदिर परिसर स्थित गौशाला पहुंचे, जहां उन्होंने गायों को अपने हाथों से हरा चारा खिलाया और उन्हें दुलार किया। गौशाला में कुछ समय बिताने के बाद वह वापस मंदिर परिसर आए। इस दौरान रास्ते में मौजूद छोटे-छोटे बच्चों को मुख्यमंत्री ने चॉकलेट वितरित की और उनसे आत्मीयता से मुलाकात की।

मुख्यमंत्री के दर्शन के दौरान मंदिर में मौजूद श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल रहा। श्रद्धालुओं ने “मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जिंदाबाद” और “जय मां पाटेश्वरी” के जयघोष लगाए। मुख्यमंत्री ने भी श्रद्धालुओं का अभिवादन स्वीकार किया।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार शाम देवीपाटन मंदिर पहुंचे थे। आगमन के बाद उन्होंने जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों से मुलाकात कर क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा और विभिन्न योजनाओं पर चर्चा की थी। बुधवार को पूजा-अर्चना एवं गौसेवा के बाद मुख्यमंत्री लखनऊ के लिए रवाना हो गए।

Tags: cm yogi
Previous Post

मॉनसून में बनाएं कबाब, बारिश की शाम बन जाएगी और भी सुहानी

Next Post

राम मंदिर ट्रस्ट पर इकबाल अंसारी की दो टूक, बदलाव से व्यवस्था होगी बेहतर

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

योगी सरकार का बड़ा फैसला, अब 70 साल की आयु तक सेवाएं देंगे सेवानिवृत्त विशेषज्ञ डॉक्टर

09/09/2026
TET
Main Slider

विशेष शिक्षकों के लिए स्पेशल टीईटी का रास्ता साफ, 3 नवंबर को होगी परीक्षा

09/09/2026
R Rajesh
Main Slider

विकास की नई तस्वीर गढ़ रहा राज्य संपत्ति विभाग, पहाड़ से राजधानी तक आधुनिक सुविधाओं पर जोर

09/09/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

वोट बैंक के लिए समाज बांटने वालों की सिट्टी-पिट्टी गुम हो जाती माफिया के सामने: सीएम योगी

09/09/2026
9th National Nutrition Month-2026 launched from Kashi
उत्तर प्रदेश

मां अन्नपूर्णा की धरती काशी से 9वें राष्ट्रीय पोषण माह-2026 का शुभारंभ

09/09/2026
Next Post
Iqbal Ansari

राम मंदिर ट्रस्ट पर इकबाल अंसारी की दो टूक, बदलाव से व्यवस्था होगी बेहतर

यह भी पढ़ें

3 planets will transit

9 फरवरी राशिफल: आज इन राशियों की चमकेगी किस्मत

09/02/2023
murder

सब्जी में नमक कम होने पर पिता को मारा धक्का, सिर में चोट लगने से हुई मौत

12/01/2022
cm channi

CM चन्नी के हेलीकॉप्टर को उड़ान की नहीं मिली इजाजत, ये है बड़ी वजह

14/02/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version