• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

वायुसेना को किसी भी विपरीत स्थिति का सामना करने के लिए तैयार रहना चाहिए : राजनाथ

Desk by Desk
22/07/2020
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
राजनाथ सिंह

किसी भी विपरीत स्थिति के लिए वायुसेना रहे हर क्षण तैयार: राजनाथ

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नयी दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पूर्वी लद्दाख में भारत एवं चीनी सेनाओं के बीच तनाव एवं तैनाती कम करने के प्रयासों की बुधवार को सराहना की और साथ ही भारतीय वायुसेना को आगाह किया कि वह किसी भी विपरीत परिस्थिति के लिए हर क्षण तैयार रहे।

रक्षा मंत्री यहां वायुसेना के कमांडरों के सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। वायुसेना के मुख्यालय वायु भवन में बुधवार को हुए इस सम्मेलन को एयर चीफ मार्शल आर के सिंह भदौरिया ने भी संबोधित किया।

श्री सिंह ने वायुसेना की सभी कमानों के कमांडरों को संबोधित करते हुए पिछले कुछ महीनों में भारतीय वायुसेना की संचालन क्षमता में वृद्धि के लिए सक्रियता से किये गये कार्य की सराहना की और कहा कि वायुसेना ने जिस पेशेवराना तरीके से बालाकोट में एयर स्ट्राइक संचालित की और पूर्वी लद्दाख में निर्मित चुनौतीपूर्ण स्थिति में जितनी तेजी से वायुसैनिकों एवं साजोसामान की तैनाती की, उससे हमारे दुश्मनों को कड़ा संदेश गया है।

ह्यूस्टन में चीन के वाणिज्य महादूतावास को ट्रंप ने 72 घंटे ने बंद करने का दिया आदेश

रक्षा मंत्री ने कहा कि अपनी संप्रभुता की रक्षा करने का किसी राष्ट्र का संकल्प, उस देश की जनता का सशस्त्र सेनाओं की क्षमता पर विश्वास से मजबूत होता है। उन्होंने वास्तविक नियंत्रण रेखा पर जारी तनाव घटाने के प्रयासों की सराहना की और साथ ही यह भी कहा कि वायुसेना को किसी भी विपरीत स्थिति का सामना करने के लिए तत्पर रहना चाहिए।

उन्होंने कोविड-19 महामारी के दौरान वायुसेना के योगदान की सराहना की और रक्षा उत्पादन में आत्मनिर्भरता हासिल करने की जरूरत को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि वायुसेना में आने वाले दिनों में स्वदेशी तकनीक का प्रयोग बढ़ाया जाएगा। रक्षा मंत्री ने चीफ ऑफ डिफेंस स्टॉफ की नियुक्ति और रक्षा उत्पादन प्राधिकरण के गठन के माध्यम से तीनों सेनाओं के बीच तालमेल एवं एकीकरण के क्षेत्र में हुई प्रगति पर भी संतोष व्यक्त किया।

कई बॉलीवुड हस्तियों का है ISI और पाकिस्तान से लिंक, बीजेपी उपाध्यक्ष बैजयंत पांडा का दावा

रक्षा मंत्री ने कहा कि वायुसेना को बदलते वक्त के साथ तकनीक में आ रहे बदलावों को अविलंब अपनाने की जरूरत है। नैनो तकनीक, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, साइबर एवं अंतरिक्ष के क्षेत्र में क्षमता विस्तार किया जाना चाहिए। उन्होंने वायुसेना के कमांडरों को आश्वासन दिया कि सशस्त्र सेनाओं की वित्तीय एवं अन्य हर प्रकार की जरूरतों को पूरा किया जाएगा।

वायुसेना प्रमुख ने कमांडरों को संबोधित करते हुए कहा कि वायु सेना अल्पकालिक तथा सामरिक खतरों का सामना करने के लिए पूरी तरह से तैयार है और वायुसेना की सभी यूनिट दुश्मन की किसी भी आक्रामक कार्रवाई का जवाब देने में सक्षम हैं।

तीन दिन तक चलने वाले इस सम्मेलन में कमांडर वर्तमान ऑपरेशनल एवं तैनाती के परिदृश्य की समीक्षा करेंगे और इसके बाद अगले दशक की चुनौतियों का मुकाबला करने के लिए वायुसेना की क्षमता वृद्धि के बारे में विचार मंथन करेंगे।

Tags: 24ghante online.comChinese ArmyEast LadakhIndiaIndian Air ForceMinister of DefenseRajnath singhTensionचीनी सेनातनावपूर्वी लद्दाखभारतभारतीय वायु सेनाभारतीय वायुसेनारक्षा मंत्रीराजनाथ सिंह
Previous Post

कोरोना वायरस का कहर : भोपाल 24 जुलाई से 10 दिनों तक लॉकडाउन

Next Post

भारत में कोरोना वायरस के महज 22 दिन में बढ़ गए 6 लाख से ज्यादा केस

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

बारिश में स्किन प्रॉबलम रहेंगी दूर, करें इन पत्तियों का इस्तेमाल

02/08/2026
Plastic Bottles
Main Slider

प्लास्टिक की पुरानी बोतल से करें घर की सजावट, हर कोई करेगा तारीफ

02/08/2026
CM Dhami congratulated Tejaswin Shankar.
Main Slider

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: तेजस्विन शंकर को सीएम धामी ने दी बधाई

01/08/2026
CM Dhami
Main Slider

CM धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के दिए निर्देश

01/08/2026
CWG: Preeti Pawar wins India's sixth gold.
Main Slider

प्रीति पवार ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को दिलाया छठा गोल्ड

01/08/2026
Next Post
कोरोना वायरस

भारत में कोरोना वायरस के महज 22 दिन में बढ़ गए 6 लाख से ज्यादा केस

यह भी पढ़ें

lemon

इस चीज से मिलेगी दमकती स्किन, आजमाते ही दिखेगा असर

17/07/2025
Actress Sara Ali Khan wreaked havoc in her simple look

अभिनेत्री सारा अली खान ने सिंपल लुक में ढाया कहर, फैंस बोले

02/06/2021
बलिया में 54 कोरोना पॉजिटिव 54 Corona positive in Ballia

लखनऊ में सबसे अधिक 621 कोरोना मरीज मिले, 14 मरीजों की मौत

13/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version