• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स व निफ्टी ने फिर बनाया ऑल टाइम हाई का रिकॉर्ड

Writer D by Writer D
15/06/2021
in Main Slider, ख़ास खबर
0
share market

share market

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सोमवार को हुए जोरदार उतार-चढ़ाव के बाद सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन आज भारतीय शेयर बाजार ने शानदार शुरुआत की। पॉजिटिव सेंटिमेंट्स के साथ शुरू हुए कारोबार में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के सेंसेक्स और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के निफ्टी ने तेजी का नया ऑल टाइम हाई का रिकॉर्ड बनाकर ही ट्रेडिंग की शुरुआत की। कारोबार की शुरुआत के बाद से बाजार में तेजी का रुख बना हुआ है। जिसके कारण दोनों सूचकांक हर कुछ मिनट बाद नए ऑल टाइम हाई के स्तर पर पहुंच रहे हैं।

आज सेंसेक्स 200.30 अंक की तेजी के साथ 52,751.83 अंक के स्तर पर ऑल टाइम हाई का नया रिकॉर्ड बनाते हुए खुला। कारोबार शुरू होने के बाद से ही उसमें लगातार तेजी आती गई। कुछ ही देर में हुई तेज खरीदारी के बल पर सेंसेक्स 313.01 अंक की तेजी के साथ 52,864.54 अंक के सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गया। इस स्तर पर पहुंचने के बाद शेयर बाजार में कुछ बिकवाली भी हुई, जिसके कारण सेंसेक्स टॉप लेवल से 193.25 अंक फिसल कर 52,671.29 अंक के स्तर पर भी पहुंचा। लेकिन इसके बाद एक बार फिर बाजार में खरीदारी का जोर बढ़ गया और शेयर बाजार ने दोबारा ऊपर उठने का रास्ता पकड़ लिया और 1 घंटे के कारोबार में ही दोबारा 317.98 अंक की छलांग के साथ 52,869.51 अंक का नया रिकॉर्ड कायम कर दिया।

भारत में कोरोना वैक्सीन की वजह से पहली मौत की हुई पुष्टि

इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के निफ्टी ने भी 55.10 अंक की उछाल के साथ 15,866.95 अंक का नया ऑल टाइम हाई का रिकॉर्ड बनाते हुए आज के कारोबार की शुरुआत की। बाजार में शुरुआती कारोबार में लगातार तेजड़ियों ने अपना दबाव बनाए रखा, जिसके कारण निफ्टी ने भी अपने ऑल टाइम हाई के रिकॉर्ड में कई बार सुधार किया। इसी तेजी के बल पर सवा घंटे के कारोबार में ही 10:30 बजे ही निफ्टी 15,900 अंक के स्तर को पार करके 15,901.60 अंक तक पहुंच गया। बाजार में फिलहाल लगातार तेजी का रुझान बना हुआ है। तेज खरीदारी और बिकवाली के बीच दो घंटे के कारोबार के बाद सुबह 11.15 बजे निफ्टी 73.70 अंक चढ़कर 15,885.55 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं सेंसेक्स 263.02 अंक चढ़कर 52,814.55 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

आज के कारोबार में बैंकिंग शेयरों में चौतरफा खरीदारी हो रही है। इसी तरह रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों की मजबूती से भी शेयर बाजार को काफी सपोर्ट मिला है। दूसरी ओर अडाणी ग्रुप की कंपनियों के शेयरों में लगातार दूसरे दिन गिरावट का रुख बना हुआ है। अभी तक के कारोबार में अडाणी पावर, अडाणी ट्रांसमिशन और अडाणी टोटल गैस के शेयर 5 फीसदी तक लुढ़क चुके हैं। वहीं अडाणी पोर्ट्स के शेयर में भी 0.85 फीसदी की गिरावट दर्ज की जा चुकी है।

जिले में बदले राजनीतिक समीकरण, साधू वर्मा भाजपा में शामिल

अभीतक के कारोबार में दिग्गज शेयरों में से ओएनजीसी 2.4 फीसदी, इंडसइंड बैंक 2.26 फीसदी, एशियन पेंट्स 2.22 फीसदी, टाटा स्टील 1.39 फीसदी और आईओसीएल 1.05 फीसदी की तेजी के साथ टॉप 5 गेनर बने हुए हैं। वहीं अडाणी पोर्ट्स 0.85 फीसदी, डिविज लैब 0.71 फीसदी, कोल इंडिया 0.63 फीसदी, सिप्ला 0.4 फीसदी और डॉक्टर रेड्डीज लैब 0.32 फीसदी की कमजोरी के साथ अभी तक के टॉप 5 लूजर बने हुए हैं।

Tags: 24ghante online.comall moneycontrolbombay stock exchangebusiness news on shares and dividendsLatest Share Market Newsmarket news this weekmoney news indiamoneycontrol stock newsShare Marketshare market in hindishare market live chart todayshare market newsshare market news in hindishare market tipsshares newsstock market news today
Previous Post

भारत में कोरोना वैक्सीन की वजह से पहली मौत की हुई पुष्टि

Next Post

राज्यपाल से मिले सुवेंदु अधिकारी, नदारद रहे भाजपा के 24 विधायक

Writer D

Writer D

Related Posts

Gemstones
Main Slider

मन को शांत रखते ये रत्न, धारण करने से एंग्जाइटी कम करने में भी मिलती है मदद

18/06/2026
Matka Kulfi
Main Slider

गर्मियों में ठंडक का एहसास देती है मटका कुल्फी, स्वाद ऐसा कि कम पड़ जाती है तारीफ

18/06/2026
Paan Petha Roll
Main Slider

गर्मियों में बनाएं पान पेठा रोल, किसी भी मामले में नहीं होगी फेल

18/06/2026
Injury Marks
Main Slider

पुराने निशान फेस से हो जाएंगे दूर, ट्राई करें ये उपाय

18/06/2026
Achari Funda
Main Slider

झुलसती गर्मियों में गेस्ट को पिलाएं खास ड्रिंक तो सर्व करें अचारी फनडा

18/06/2026
Next Post
Suvendu Adhikari

राज्यपाल से मिले सुवेंदु अधिकारी, नदारद रहे भाजपा के 24 विधायक

यह भी पढ़ें

Amarnath Nambudiri

अमरनाथ नंबूदरी होंगे बदरीनाथ धाम के मुख्य पुजारी, विधि विधान से किया गर्भगृह में प्रवेश

14/07/2024
shot to dead

दिनदहाड़े गोली मारकर युवक हत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

15/01/2021
Wheat procurement will start in the state from Monday

यूपी में गेहूं की खरीद का बना नया रिकॉर्ड, सरकार ने बताएं आंकड़े

13/07/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version