• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आतिशबाज के घर में धमाका, छह महीने के बच्चे समेत चार की मौत

Writer D by Writer D
13/06/2023
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, संभल
0
Explosion on railway track in Fatehgarh Sahib

Explosion on railway track in Fatehgarh Sahib

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

संभल। जिले के गुन्नौर के मोहल्ला सराय में मंगलवार की शाम आतिशबाजी के कारोबारी साबिर अली का घर जोरदार धमाके (Explosion) के साथ उड़ गया। मकान की ईंटें करीब 500 मीटर दूर तक गईं। इसमें कारोबारी की 17 वर्षीय बेटी अनम, पड़ोसी पप्पू की 15 वर्षीय बेटी सुमैय्या, जसवंत के छह महीने के बेटे ओम और साबिर अली के घर में मौजूद अन्य युवती की मौत हुई है। जिसकी पहचान हो नहीं सकी है। यह युवती रिश्तेदार बताई जा रही है।

धमाके (Explosion)  की सूचना पर पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीम ने दमकल की टीम के साथ बचाव कार्य शुरू कराया। साथ ही करीब 700 मीटर तक घनी आबादी वाले इस मोहल्ले को खाली करा दिया गया है। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मंगलवार की शाम 5.45 बजे पहला जोरदार धमाका हुआ और पूरा मकान साबिर अली का जमींदोज हो गया। साबिर अली के पड़ोसी मौलाना उवैस, अफजल, नासिर और पूरन के मकान भी क्षतिग्रस्त हुए हैं।

यह धमाके (Explosion) 6.20 बजे तक होते रहे और दमकल की टीम काबू करने का प्रयास करती रही। गुन्नौर के एसडीएम संदीप कुमार वर्मा ने बताया कि साबिर आतिशबाजी का काम करता है। अभी तक की जानकारी मिली है कि आतिशबाजी घर में मौजूद थी। इसी दौरान हादसा हुआ है। चार लोगों की मौत हो गई है। घायलों का उपचार कराया जा रहा है। हादसा कैसे हुआ है इसकी जांच कराई जाएगी।

NEET UG रिजल्ट घोषित, प्रांजल अग्रवाल और प्रबंजन जे बने टॉपर

गुन्नौर के मोहल्ला सराय में करीब चार हजार की आबादी है। घनी आबादी वाले इस मोहल्ले में शाम के समय जब आतिशबाजी के कारोबारी के घर धमाका हुआ तो मकान की ईंटें निकलकर करीब 500 मीटर दूर तक गईं। इसमें इसी मोहल्ले के निवासी प्रमोद, रवि, प्रमोद, मोनू, विमल, राजेश, मैरी, प्रवेश, शानू, कार्तिक घायल हुए हैं। यह अपने-अपने घरों में थे। इसी दौरान ईंट लगने से घायल हो गए। राजेश, मैरी और प्रवेश की हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

Tags: crime news up newssambhal news
Previous Post

NEET UG रिजल्ट घोषित, प्रांजल अग्रवाल और प्रबंजन जे बने टॉपर

Next Post

योगी का आधिकारिक ट्विटर हैंडल 2.5 करोड़ के पार

Writer D

Writer D

Related Posts

Cow
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की गो संरक्षण नीति से निकला गो सेवा के साथ रोजगार का नया रास्ता

01/08/2026
Mukhyamantri Shikshak Cashless Medical Scheme
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना को मिली रिकॉर्ड रफ्तार, 42% शिक्षक-कार्मिकों की पूरी हुई ई-केवाईसी

01/08/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

मत्स्य पालन को गति देने के लिए अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश : केशव मौर्य

01/08/2026
rooftop solar plants
उत्तर प्रदेश

रूफटॉप सोलर ऊर्जाः देश में लखनऊ का पहला स्थान, शीर्ष 100 में उत्तर प्रदेश के 17 जनपद

01/08/2026
Main Slider

अयोध्या मेडिकल कॉलेज में संदिग्ध पर्ची मिलने से हड़कंप, पैरामेडिकल छात्र सरफराज हिरासत में

01/08/2026
Next Post
Yogi

योगी का आधिकारिक ट्विटर हैंडल 2.5 करोड़ के पार

यह भी पढ़ें

cm yogi

उत्तर प्रदेश में कोविड पर प्रभावी नियंत्रण : सीएम योगी

01/05/2022
Trishala Dutt

संजू बाबा की बेटी त्रिशाला ने जंगल में दिखाया बोल्ड अवतार, बिकिनी फोटो हुई वायरल

10/08/2021
UP Tourism

देश के पर्यटन का ग्रोथ इंजन बना उत्तर प्रदेश

24/12/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version