• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सबसे निचले स्तर से शुरू की थी राजनीति, हमेशा से रहे हैं कांग्रेस के करीबी

Desk by Desk
25/11/2020
in Main Slider, राजनीति
0
ahmad patel 25

ahmad patel 25

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्‍ली। कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता अहमद पटेल का मंगलवार को निधन हो गया है। सेानिया गांधी के बेहद करीबी नेता अहमद पटेल का निधन होने से पार्टी को बड़ा झटका लगा है। अहमद पटेल पिछले एक महीने से कोरोना पॉजिटिव थे। ये झटका ऐसे समय में लगा है जब पार्टी के अंदर घमासान मचा हुआ है। कांग्रेस को हमेशा संकट से निकालने वाले संकटमोचन पटेल हमेशा सक्रिय भूमिका में रहते थे। पटेल 2001 से सोनिया गांधी के राजनीतिक सलाहकार रहे। वर्ष 2004 और 2009 में हुए चुनाव में पार्टी को मिली जीत का श्रेय भी पटेल को ही दिया जाता है।

ऑस्ट्रेालिया में भ्रष्ट नेताओं के नाम पर रखे जाते थे चक्रवातों के नाम

निचले स्तर से की थी राजनीतिक करियर की शुरुआत

उनके राजनीतिक करियर की शुरुआत गुजरात के भरूच में हुए नगरपालिका के चुनाव से 1976 में हुई थी। इसके बाद वो यहां की नगरपालिक के सभा‍पति बने। बाद में उन्‍होंने कांग्रेस का हाथ थाम और धीरे-धीरे उनकी राजनीति को एक नया मुकाम मिलता चला गया। उनके राजनीतिक कद का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि कांग्रेस में प्रवेश के 9 वर्ष बाद ही कांग्रेस ने उन्‍हें गुजरात के पार्टी अध्‍यक्ष की जिम्‍मेदारी सौंप दी थी। इंदिरा गांधी के शासन में लगे आपातकाल के बाद जब 1977 में दोबारा आम चुनाव हुए तो पार्टी को हार का सामना करना पड़ा था। इसके बावजूद पटेल की राजनीतिक जमीन इस कदर मजबूत थी कि उन्‍होंने इस चुनाव में जीत हासिल की और कांग्रेस के टिकट पर पहली बार लोकसभा पहुंच गए। पटेल तीन बार (1977, 1980,1984) लोकसभा सदस्‍य और पांच बार (1993,1999, 2005, 2011, 2017) राज्‍यसभा सांसद रहे। वर्तमान में वो राज्‍यसभा सदस्‍य थे।

अतंर्राष्ट्रीय नारी हिंसा विरोध दिवस : नायडू बोले-यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते, रमन्ते तत्र देवताः

इंदिरा गांधी के भी रहे करीबी

इंदिरा गांधी की हत्‍या के बाद जब राजीव गांधी सत्‍ता में आए तो 1985 में उन्‍होंने पटेल को अपना संसदीय सचिव नियुक्‍त किया। 1987 में उन्‍होंने बतौर सांसद सरदार सरोवर प्रोजेक्‍ट की निगरानी के लिए बनाई गई नर्मदा मैनेजमेंट ऑथरिटी के गठन में अहम भूमिका निभाई थी। 1988 में उन्‍हें जवाहर भवन ट्रस्‍ट का सचिव नियुक्‍त किया गया। नई दिल्‍ली स्थित इस भवन का निर्माण पटेल की ही निगरानी में हुआ था। उनके राजनीतिक करियर के लिए ये एक मील का पत्‍थर भी कहा जाता है। ऐसा इसलिए, क्‍योंकि ये प्रोजेक्‍ट काफी समय से ठंडे बस्‍ते में था। पटेल के जिम्‍मेदारी संभालते ही उन्‍होंने इसको महज एक साल के अंदर ही पूरा कर दिखाया। इसके बाद पार्टी के अंदर उनका राजनीतिक कद तो बढ़ा ही साथ ही कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्‍व के साथ भी उनकी नजदीकी बढ़ती चली गई। इस भवन को तकनीकी रूप से आगे करने का भी श्रेय पटेल को ही दिया जाता है। इस भवन का निर्माण कांग्रेस सांसद और पार्टी सदस्‍य के पैसे से किया गया था।

Tags: Ahmad Patel Deathahmad patel death from corona viruesAhmad Patel died due to Covid-19HPJagranSpecialnationalNational News national news hindi newsNEWSpolitical profile of congress senior leader Ahmad Patel
Previous Post

अतंर्राष्ट्रीय नारी हिंसा विरोध दिवस : नायडू बोले-यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते, रमन्ते तत्र देवताः

Next Post

India vs Australia: पहले वनडे मैच में भारत के इन खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

ईट राइट समिट में उप मुख्यमंत्री का संदेश—“जैसा खाओ अन्न, वैसा बने मन”, स्वस्थ भोजन अपनाएं

29/09/2026
divyangjan
Main Slider

बढ़ेगी दिव्यांगजन की जीवन सुगमता, सीएम योगी करेंगे उपकरण वितरण

29/09/2026
Main Slider

UPITS 2026: यूपी पुलिस के स्टॉल ने लगातार तीसरी बार जीता बेस्ट डिस्प्ले अवार्ड, आधुनिक तकनीक बनी आकर्षण

29/09/2026
Main Slider

सनातन के बगैर भारत की कल्पना नहीं: मुख्यमंत्री योगी

29/09/2026
Main Slider

आपदा की घड़ी में हर पीड़ित के साथ भाजपा सरकार: मुख्यमंत्री योगी

29/09/2026
Next Post
cricket 25

India vs Australia: पहले वनडे मैच में भारत के इन खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका

यह भी पढ़ें

road accident

मुरादाबाद हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, कार-टैंकर में भीषण टक्कर, चार की मौत

20/02/2021
milind soman

न्यूड फोटो को लेकर ट्रोल होने के बाद मिलिंद ने शेयर किया अपना वीडियो

09/11/2020

IPL 2022: ईशान के विस्फोटक अर्धशतक से मुंबई का मजबूत स्कोर

27/03/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version