• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

07 जून राशिफल: इन जातकों की चमकने वाली है किस्मत

Writer D by Writer D
07/06/2022
in Main Slider, धर्म, फैशन/शैली, राशिफल
0
3 planets will transit

3 planets will transit

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

07 जून राशिफल (Horoscope)

 

मेष राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। व्यावसायिक क्षेत्र में छोटी-छोटी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहेगी और दिन भागदौड़ में बीतेगा। शारीरिक रूप से थकान का अनुभव होगा। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखें, अन्यथा किसी विवाद में फंस सकते हैं। परिवार का माहौल आपके अनुकूल रहेगा, लेकिन परिजनों से किसी बात पर विवाद होने की संभावना रहेगी। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें और सेहत का ध्यान रखें।

वृषभ राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार अच्छा चलेगा और धनलाभ की स्थिति रहेगी। नौकरीपेशा लोगों को स्थान परिवर्तन के साथ तरक्की मिल सकती है। कार्यों में सफलता मिलने आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, लेकिन अनावश्यक खर्च की भी अधिकता रहेगी। वाहन चलाते समय सावधानी रखें, विवादों के साथ कोर्ट-कचहरी के कार्यों से बचें। परिवार में कलह होने की संभावना रहेगी। छात्रों को सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। किसी अशुभ समाचार से निराशा हो सकती है।

मिथुन राशि :- आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। व्यावसायिक गतिविधियां सफल होंगी। गृह-नक्षत्रों के अनुकूल रहने से आकस्मिक धनलभा के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा और सहकर्मियों की मदद से कार्यों में सफलता मिलेगी, लेकिन पैसों के लेन-देन से बचना होगा। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और परिजनों के साथ आनंदपूर्वक समय व्यतीत होगा। परिजनों का भी भरपूर सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। पढ़ाई के लिए दिन अनुकूल है।

कर्क राशि :- आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। व्यवसाय में निवेश की योजना बनेगी। कारोबार अच्छा चलेगा और धनलाभ की स्थिति रहेगी। कार्यभार की अधिकता रहेगी, लेकिन कार्य आसानी से पूरे होंगे। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और परिजनों-मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा। परिवारजनों के साथ दिन आनंदपूर्वक व्यतीत होगा। संतान की सफलता से खुश रहेंगे। सामाजिक कार्यों में भाग लेंगे। सेहत अच्छी रहेगी और परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा का आयोजन हो सकता है।

सिंह राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहेगी, लेकिन अपने प्रयासों से कार्यों में सफलता मिलेगा। हालांकि, कड़ी मेहनत और भागदौड़ अधिक करनी पड़ेगी। शारीरिक रूप से थकान का अनुभव होगा। बेरोजगारों को रोजगार के अवसर उपलब्ध रहेंगे। परिवार में कलह होने की संभावना रहेगी, इसीलिए वाणी पर संयम रखें। क्रोध करने से बचें और वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। सेहत का ध्यान रखें। धन व्यय की अधिकता रहेगी, इसलिए यात्रा पर जाने से बचें।

कन्या राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार अच्छा चलेगा और धनलाभ की स्थिति रहेगी, लेकिन कार्यक्षेत्र में कार्यभार की अधिकता रहेगी और सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। अनावश्यक व्यय की भी अधिकता रहेगी। शारीरिक और मानसिक रूप से थकान का अनुभव होगा। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखें, अन्यथा किसी विवाद में फंस सकते हैं। परिवार में कलह होने की संभावना रहेगी। सेहत का ध्यान रखें। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा रहेगा।

तुला राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी और कारोबार विस्तार की नवीन योजनाएं बनाएंगे। आकस्मिक धन लाभ की संभावना रहेगी। कार्यों में सफलता मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, लेकिन अनावश्यक व्यय पर नियंत्रण रखना होगा। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और परिजनों का भरपूर सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ पर्यटन का आयोजन हो सकता है। सेहत का ध्यान रखें। छात्रों को शिक्षा तथा प्रतियोगिता में सफलता की प्राप्ति होगी।

वृश्चिक राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यावसायिक क्षेत्र में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथ में काम करने वालों के सहयोग से कार्यों में सफलता मिलेगा। नौकरी में तरक्की के योग रहेंगे। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और दाम्पत्य जीवन में खुशहाली रहेगी, लेकिन ध्यान रहे कि आपकी बातों से किसी को ठेस न पहुंचे। स्वास्थ्य अच्छा रहने से मन प्रसन्न होगा। अनावश्यक खर्च पर नियंत्रण रखें और वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। निवेश करने से बचना होगा।

धनु राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। व्यापार-धंधा मध्यम रहेगा और छोटी-छोटी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कड़े परिश्रम से कार्यों में सफलता मिलेगी, लेकिन अनावश्यक खर्च अधिक होने से आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचना होगा। कार्यक्षेत्र में संघर्ष करना पड़ेगा। वाहन का इस्तेमाल सावधानी पूर्वक करें। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा, लेकिन ध्यान रहे कि आपकी बातों से किसी ठेस न पहुंचे। सेहत को लेकर सतर्क रहने की आवश्यकता है।

मकर राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। व्यापार-धंधा अच्छा चलेगा और कार्यों में सफलता मिलेगी। हालांकि, कार्यभार की अधिकता रहेगी, जिसके चलते मेहनत अधिक करनी पड़ेगी और पूरा दिन भागदौड़ में बीतेगा। काम के सिलसिले में किसी छोटी यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है। शारीरिक और मानसिक रूप से थकान का अनुभव होगा। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और परिजनों का सहयोग भी मिलेगा। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखें और खाना-पान का ध्यान रखें।

कुम्भ राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यवसाय-धंधे में आर्थिक लाभ और नौकरी में तरक्की के योग रहेंगे। रुके कार्य पूर्ण होंगे और धनलाभ की स्थिति रहेगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार विस्तार की नई योजनाएं बना सकते हैं। व्यापार को लेकर किसी यात्रा पर जा सकते हैं, जो लाभदायक सिद्ध होगी। अविवाहित लोगों के विवाह के रिश्ते आ सकते हैं। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। पारिवारिक या सामाजिक उत्सव में भाग लेने का अवसर मिलेगा। सेहत को लेकर सतर्क रहना होगा।

मीन राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी और धनलाभ की स्थिति रहेगी। आकस्मिक धनलाभ के योग बन रहे हैं। कार्यों में सफलता मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा और नई स्फूर्ति के साथ काम करेंगे, लेकिन वाणी पर संयम रखना होगा, अन्यथा किसी विवाद में फंस सकते हैं। पैसों के लेन-देन से बचना होगा। कार्य विस्तार की योजना बनाएंगे, लेकिन निर्णय सोच-समझकर लें। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और परिजनों का भरपूर सहयोग मिलेगा। सेहत का ध्यान रखें।

Tags: 24ghante online.comAstrologydaily's horoscopeHoroscopetoday's Horoscopeआज का राशिफलदैनिक राशिफलराशिफल
Previous Post

लाखों रुपए के गांजे के साथ तस्करों को एसटीएफ़ ने किया गिरफ्तार

Next Post

कानपुर हिंसा: पोस्टर लगते ही सरेंडर करने लगे उपद्रवी, अबतक 50 गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

flowers
धर्म

आपके रिश्तों में बढ़ गया मनमुटाव, इन चीजों को घर से कर दें बाहर

16/07/2026
Hair
फैशन/शैली

इस मौसम में ऐसे करें बालों की देखभाल

16/07/2026
'Himala water' will be available in the market from August 15
Main Slider

UCF की नई पहल, 15 अगस्त से बाजार में उतरेगा ‘हिमाला जल’

15/07/2026
Anand Bardhan
Main Slider

उत्तराखंड में हवाई कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा विस्तार

15/07/2026
Preparations to hold simultaneous Lok Sabha and Assembly elections in 2029 intensified: PP Choudhary
Main Slider

2029 में लोकसभा व विधानसभा चुनाव साथ कराने की तैयारी तेज: पीपी चौधरी

15/07/2026
Next Post

कानपुर हिंसा: पोस्टर लगते ही सरेंडर करने लगे उपद्रवी, अबतक 50 गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

Pitru Paksha

पंचबलि से पितरों को करें प्रसन्न, जानें इसकी विधि

19/09/2025
सुशांत राजपूत केस

शिवसेना पर बीजेपी विधायक का हमला- सुशांत केस का सच छिपाने के लिए पटना SP को किया क्वारंटाइन

03/08/2020

पानी के बदले रिश्तों का बहा खून, चचेरे भाई ने की चाकू मार कर हत्या

24/07/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version