• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इस सस्ती इलेक्ट्रिक स्कूटर ने बनाया रिकॉर्ड, 2 लाख लोगों ने खरीदा ये मॉडल

Desk by Desk
12/12/2025
in Tech/Gadgets
0
1.15 लाख के इलेक्ट्रिक स्कूटर ने बनाया रिकॉर्ड, 2 लाख लोगों ने खरीदा ये मॉडल
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भारतीय इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट में कुछ मॉडल शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. इसमें एस एक एथर रिज्टा भी है. रिज्टा ने हाल ही में 2 लाख की बिक्री के माइलस्टोन तक पहुंच गया है. एथर एनर्जी ने बताया है कि उसके रिज्टा इलेक्ट्रिक स्कूटर की बिक्री 2 लाख का आंकड़ा पार कर गई है. यह रिकॉर्ड उसने सिर्फ छह महीनों में बना लिया, क्योंकि मई 2025 में ही इसने 1 लाख यूनिट की बिक्री हासिल की थी. यह फैमिली स्कूटर अब कंपनी की कुल बिक्री का 70% से ज्यादा हिस्सा बनाता है.

अप्रैल 2024 में लॉन्च हुआ रिज्टा (Rizta) ने एथर की पकड़ दक्षिण भारत से आगे बढ़ाकर अब मिडिल इंडिया और नॉर्थ इंडिया तक मजबूत कर दी है. कंपनी को खासकर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में तेज बढ़त मिली है, जहां मार्केट शेयर FY26 की पहली तिमाही में 7% से बढ़कर तीसरी तिमाही में 14% हो गया. पंजाब में भी 8% से 15% तक और उत्तर प्रदेश में 4% से 10% तक बढ़ोतरी देखी गई.

कीमत और रेंज

स्कूटर की बढ़ती सफलता में नए वेरिएंट्स का बड़ा हाथ है, जैसे टेराकोटा रेड कलर ऑप्शन और 3.7 kWh बैटरी वाला Rizta S मॉडल. Rizta S और Rizta Z दोनों में 123 km और 159 km की IDC रेंज मिलती है. साथ ही 56 लीटर का स्टोरेज और स्किड कंट्रोल और फॉल सेफ जैसे फीचर्स भी मौजूद हैं. दिल्ली में स्कूटर की ऑनरोड कीमत 1.22 लाख रुपए से शुरू होकर टॉप मॉडल के लिए 1.75 लाख तक जाती है.

कंपनी ने बेचे कुल 5 लाख स्कूटर

रिज्टा (Rizta) के लॉन्च के बाद से एथर ने अपना रिटेल नेटवर्क बढ़ाकर 30 सितंबर 2025 तक 524 एक्सपीरियंस सेंटर तक पहुंचा दिया है. कंपनी ने हाल ही में पूरे भारत में 5 लाख से ज्यादा इलेक्ट्रिक स्कूटर बेचने का आंकड़ा भी पार कर लिया है. जैसा कि वाहन और तेलंगाना व्हीकल ऑनलाइन सेल्स डेटा में दिखता है.

देश में विस्तार करेगी कंपनी

एथर एनर्जी के चीफ बिजनेस ऑफिसर रवनीत सिंह फोकेला ने कहा कि रिज्टा (Rizta) ने कंपनी के बाजार को बड़ा किया है और खासकर मिडिल व नॉर्थ इंडिया में डिस्ट्रीब्यूशन बढ़ाने में मदद की है. कंपनी अब और गहराई तक अपनी डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क को मजबूत करने पर ध्यान देगी ताकि ज्यादा लोग इनके प्रोडक्ट आसानी से खरीद सकें.

फास्ट चार्जिंग नेटवर्क

एथर एनर्जी की शुरुआत 2013 में हुई थी. यह इलेक्ट्रिक दो-पहिया वाहन बनाती है और भारत का सबसे बड़ा दो-पहिया फास्ट-चार्जिंग नेटवर्क चलाती है, जिसमें दुनिया भर में 4,322 चार्जर्स हैं. रिज्टा अब नेपाल और श्रीलंका जैसे एथर के अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी उपलब्ध है.

Tags: RiztaRizta Price
Previous Post

सस्ती कार भी क्यों पड़ जाती है महंगी? एक्सेसरीज़ खोलती हैं पूरा राज़!

Next Post

Redmi Note 15 Master Pixel Edition लॉन्च, 108MP कैमरा और धांसू फीचर्स!

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू, Apple स्टोर के बाहर लगी लंबी कतारें

18/09/2026
ISRO successfully launches EOS-05 satellite.
Tech/Gadgets

अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग

04/09/2026
Whatsapp
Main Slider

WhatsApp अकाउंट अचानक 24 घंटे के लिए हुआ लॉक? जानिए क्यों हो रही है कार्रवाई और कैसे बचें

04/08/2026
WhatsApp
Tech/Gadgets

WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम

04/08/2026
Telegram
Tech/Gadgets

केंद्र का Telegram को अल्टीमेटम, पायरेसी पर कार्रवाई कर 15 दिन में दें रिपोर्ट

04/07/2026
Next Post
108MP Camera के साथ लॉन्च होगा Redmi Note 15 5G Master Pixel Edition, मिलेंगे ये जबरदस्त फीचर्स

Redmi Note 15 Master Pixel Edition लॉन्च, 108MP कैमरा और धांसू फीचर्स!

यह भी पढ़ें

A huge fire broke out in a 24-storey building

बंद मकान में लगी आग, अज्ञात का जला शव बरामद

26/11/2022
Bigg Boss contestant Nikki Tamboli will be seen on screen with another sizzling song

एक और धमाकेदार गाने के साथ पर्दे पर दिखेंगी बिग बॉस कंटेस्टेंट निक्की तंबोली

22/06/2021
himanshi khurana

हिमांशी खुराना ने रीक्रिएट किया ‘उमराव जान’ का सॉन्ग, फैंस बोले- जान ले लो

27/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version