• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्रदेशभर में इस वर्ष लगाए जाएंगे 10 करोड़ पौधे – मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

Writer D by Writer D
21/03/2025
in Main Slider, राजनीति, राजस्थान, राष्ट्रीय
0
CM Bhajan lal Sharma

CM Bhajan lal Sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जयपुर। राजस्थान में विश्व वानिकी दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal Sharma) ने प्रदेश को हरा-भरा और स्वस्थ बनाने का संकल्प दोहराते हुए वर्ष 2025-26 में 10 करोड़ पौधे लगाने की घोषणा की। यह कार्यक्रम जयपुर स्थित राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित हुआ, जिसमें पर्यावरण संरक्षण को लेकर राज्य सरकार के विभिन्न नवाचारों और पहलों को प्रस्तुत किया गया।

मुख्यमंत्री शर्मा (CM Bhajan Lal Sharma) ने अपने संबोधन में बताया कि राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान से प्रेरित होकर मिशन हरियालो राजस्थान के तहत 50 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य लेकर चल रही है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2024-25 में राज्य में 7 करोड़ पौधे लगाए जा चुके हैं और अगले वित्त वर्ष में 10 करोड़ नए पौधे लगाए जाएंगे।

इस अवसर पर देशभर के पहले ‘डिजी-वन-फोरेस्ट स्टैक’ एप का लोकार्पण भी किया गया, जो वन विभाग की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और डिजिटल मॉनिटरिंग को सुनिश्चित करेगा। साथ ही सीतामाता वन्यजीव अभ्यारण्य में इको टूरिज्म सुविधाओं का उद्घाटन किया गया, वहीं केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान, भरतपुर एवं नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में गोल्फ कार्ट सुविधा का शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री ने वन मृदा स्वास्थ्य कार्ड और सीआरईएसईपी (जलवायु परिवर्तन प्रतिक्रिया एवं पारिस्थितिकी सेवा संवर्धन कार्यक्रम) के लोगो का भी अनावरण किया।

मुख्यमंत्री (CM Bhajan Lal Sharma) ने बताया कि गोडावण संरक्षण के प्रयासों की प्रधानमंत्री मोदी द्वारा राष्ट्रीय वन्यजीव मंडल की बैठक में सराहना की गई है। साथ ही, उन्होंने घड़ियाल संरक्षण हेतु सवाई माधोपुर में रियरिंग सेंटर, सभी जिलों में मातृ वन की स्थापना, ‘एक जिला एक प्रजाति’ कार्यक्रम, और कृषि वानिकी नीति जैसे नवाचारों की जानकारी भी साझा की।

इस मौके पर वनमित्रों को किट वितरित की गईं और वन विभाग की महिला कार्मिकों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। समारोह में मुख्यमंत्री (CM Bhajan Lal Sharma) ने पौधारोपण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और गोल्फ कार्ट को हरी झंडी दिखाई।

वन मंत्री संजय शर्मा ने कहा कि ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान को जन आंदोलन बनाने का प्रयास हो रहा है, जिसकी प्रधानमंत्री ने मन की बात में सराहना भी की। उन्होंने बताया कि पौधों की निगरानी और सुरक्षा के लिए तकनीकी मॉनिटरिंग की व्यवस्था की गई है और वन सुरक्षा एवं प्रबंधन समितियों का पंजीकरण भी किया जा रहा है।

कार्यक्रम में विधायक महेन्द्र पाल मीणा, अतिरिक्त मुख्य सचिव अपर्णा अरोड़ा, प्रधान मुख्य वन संरक्षक अरिजीत बनर्जी, शासन सचिव अर्चना सिंह, बैंक ऑफ महाराष्ट्र के प्रबंध निदेशक निधु सक्सेना तथा जाइका के प्रतिनिधि एजि वाकामास्तु सहित कई गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Tags: cm bhajanlal sharma
Previous Post

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारतीय ज्ञान परंपरा और संस्कृति को मिल रहा वैश्विक सम्मान : मुख्यमंत्री

Next Post

तानाशाही के विरुद्ध लोकतंत्र की विजयगाथा है 21 मार्च: CM साय

Writer D

Writer D

Related Posts

Jitendra Mishra
Main Slider

दोबारा अंदर आने नहीं देंगे… राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा मीडिया पर भड़के

04/09/2026
P Chidambaram-Raghav Chaddha
पंजाब

राघव चड्ढा के वोटर लिस्ट से नाम कटने पर चिदंबरम का तंज, बोले- ‘वे अकेले नहीं हैं’

04/09/2026
CJP spokesperson Ashutosh Ranka meets Akhilesh Yadav.
Main Slider

अखिलेश यादव से CJP प्रवक्ता की बंद कमरे में मुलाकात, बैठक ने बढ़ाया सियासी सस्पेंस

04/09/2026
home guard
Main Slider

यूपी में होमगार्ड भर्ती PET की तारीख बदली, अब 14 सितंबर से होगी परीक्षा

04/09/2026
IndiGo aircraft collides with a pole in Srinagar.
जम्मू कश्मीर

श्रीनगर एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, पार्किंग के दौरान खंभे से टकराया यात्रियों से भरा इंडिगो विमान

04/09/2026
Next Post
CM Vishnudev Sai

तानाशाही के विरुद्ध लोकतंत्र की विजयगाथा है 21 मार्च: CM साय

यह भी पढ़ें

joint pain

सर्दी में जोड़ों के दर्द से छुटकारा दिलाएंगे ये 7 घरेलू उपाय

14/11/2021
Aadhaar Card

आपका आधार असली है या नकली, ऐसे करें चेक

09/01/2022
68वीं बार मन की बात

मन की बात : पीएम मोदी आज 68वीं बार करेंगे राष्ट्र को संबोधित, अनलॉक-4 की गाइडलाइंस पर कर सकते है चर्चा

30/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version