• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘मन की बात’ मेरे लिए ईश्वर रूपी जनता जनार्दन के चरणों में प्रसाद की थाल की तरह: पीएम मोदी

Writer D by Writer D
30/04/2023
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Mann Ki Baat

Mann Ki Baat

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ (Mann Ki Baat) के 100वें एपिसोड का आज प्रसारण किया जा रहा है। ‘मन की बात’ के लाइव प्रसारण के लिए देशभर में बूथ स्तर पर चार लाख सेंटर बनाए गए हैं, जहां रेडियो कार्यक्रम को प्रसारित किया जा रहा है।

मेरे लिए मन की बात एक कार्यक्रम नहीं, आस्था, पूजा, व्रत है। जैसे लोग ईश्वर की पूजा करने जाते हैं। प्रसाद की थाल लाते हैं। मेरे लिए मन की बात ईश्वर रूपी जनता जनार्दन के चरणों में प्रसाद की थाल की तरह है। मन की बात मेरे मन की आध्यात्मिक यात्रा बन गया है। ‘मन की बात’ (Mann Ki Baat) स्व से समष्टि की यात्रा है। अहं से वयं की यात्रा है। ये मैं नहीं तू ही संस्कार साधना है। इस दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि ‘मन की बात’ की रिकॉर्डिंग के समय कई बार भावुक भी हुआ। इसकी वजह से कई बार दोबारा रिकॉर्डिंग की गई।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इस कार्यक्रम ने कभी मुझे आप लोगों से दूर नहीं होने दिया। जब मैं सीएम था, वहां लोगों से मिलना जुलना हो जाता था, लेकिन जब 2014 में दिल्ली आया तो मैंने पाया कि यहां का जीवन बहुत अलग है। दायित्व अलग, सुरक्षा का तामझाम, समय की सीमा, शुरुआती दिनों में कुछ अलग महसूस होता था। 50 साल पहले मैंने अपना घर इसलिए नहीं छोड़ा था कि एक दिन अपने ही देश के लोगों से संपर्क ही मुश्किल हो जाएगा। जो देशवासी मेरा सब कुछ है, मैं उनसे ही कट करके जी नहीं सकता था। ‘मन की बात’ ने मुझे इस चुनौती का समाधान दिया, सामान्य मानवी से जुड़ने का रास्ता दिया। पदभार और प्रोटोकॉल, व्यवस्था तक ही सीमित रहा और जनभाव, कोटि-कोटि जनों से साथ, मेरे भाव, विश्व का अटूट अंग बन गया।

पीएम ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति ओबामा के साथ जब ‘मन की बात’ की तो इसकी चर्चा पूरे विश्व में हुई थी। ‘मन की बात’ मेरे लिए दूसरे के गुणों को पूजा करने की तरह रहा है। मेरे लिए ये कार्यक्रम दूसरे के गुणों से सीखने का बड़ा माध्यम बन गया है।

पीएम मोदी ने कहा कि ‘मन की बात’ एक जन आंदोलन बन गया है। चाहे बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम हो, स्वच्छता आंदोलन हो, खादी प्रेम हो या फिर प्रकृति की बात या आजादी का अमृत महोत्सव हो, जो भी ‘मन की बात’ कार्यक्रम से जुड़ा, वह जन आंदोलन बन गया।

‘मन की बात’ (Mann Ki Baat) को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि इसका हर एपिसोड खास रहा है। हर बार नए उदाहरण की नवीनता दिखाई दी। पीएम मोदी ने कहा कि ‘मन की बात’ (Mann Ki Baat) कार्यक्रम में देश के कोने-कोने से लोग जुड़े, हर आयु वर्ग के लोग जुड़े।

जहरीली गैस लीक होने से 9 लोगों की मौत, इलाके में मचा हड़कंप

देश ही हर विधानसभा में कम से कम 100 जगहों का चुनाव हुआ है, जिसमें स्थानीय सांसद, विधायक, पार्टी पदाधिकारी शामिल हो रहे हैं। बीजेपी की ओर से दावा किया गया है कि कई सामाजिक संगठन भी इन जगहों पर शामिल होंगे। इसके साथ ही प्रवासी भारतीय भी अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर रहे हैं।

बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, एमपी के सीएम शिवराज सिंह चौहान समेत बीजेपी के शीर्ष नेता देश के अलग-अलग स्थानों पर ‘मन की बात’ को सुन रहे हैं।

Tags: Mann Ki BaatMann ki baat 100th episodeNational newspm modi
Previous Post

जहरीली गैस लीक होने से 9 लोगों की मौत, इलाके में मचा हड़कंप

Next Post

चमोली में पहाड़ से गिरा मलबा, रोकी गई चारधाम यात्रा

Writer D

Writer D

Related Posts

BJP
Main Slider

पंजाब में BJP का बड़ा ऐलान, सभी 117 सीटों पर अकेले लड़ेगी विधानसभा चुनाव

25/08/2026
Dhami Cabinet
Main Slider

उत्तराखंड कैबिनेट : उपनल कर्मियों को समान काम का समान वेतन, 25 साल के लिए बिजली खरीद को मंजूरी

25/08/2026
CM Dhami
Main Slider

त्योहारों पर स्थानीय उत्पादों की खरीद को दें प्राथमिकता : मुख्यमंत्री धामी

25/08/2026
Gurmeet Ram Rahim
राष्ट्रीय

गुरमीत राम रहीम को मिली 21 दिन की फरलो, 17वीं बार जेल से आया बाहर

25/08/2026
Film City to be built in Bihar; shooting of 54 films approved.
बिहार

बिहार में बनेगी फिल्म सिटी, 54 फिल्मों को मंजूरी; भोजपुरी कलाकारों से सीएम की खास अपील

25/08/2026
Next Post
Badrinath highway

चमोली में पहाड़ से गिरा मलबा, रोकी गई चारधाम यात्रा

यह भी पढ़ें

Surya Pratap Shahi

सूर्य प्रताप शाही कोरोना से संक्रमित

05/04/2023
Russia

Russia-Ukraine War: रूस के आर्मी अड्डे में ब्लास्ट, एक की मौत

12/05/2022
भारत ने लिया बड़ा फैसला

भारत ने लिया बड़ा फैसला, हिंद महासागर में ड्रैगन की हर साजिश का देगा मुंहतोड़ जवाब

29/07/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version