• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

वाराणसी में शुरू हुई G-20 की 100वीं बैठक

Writer D by Writer D
17/04/2023
in उत्तर प्रदेश, वाराणसी
0
G-20

G-20

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वाराणसी। G-20 समिट की सौंवी व काशी में पहली बैठक की शुरूआत नदेसर स्थित होटल ताज में सोमवार को हुई। केंद्रीय मंत्री वीके सिंह ने इसका शुभारंभ किया। वाराणसी में छह बैठकें प्रस्तावित हैं। बैठक में दुनिया के 20 सशक्त देशों के प्रतिनिधि पोषण युक्त खाद्य पदार्थ, खाद्य सुरक्षा और जलवायु के अनुकूल खेती पर चर्चा करेंगे। साथ ही स्वस्थ विश्व का संदेश भी देंगे। वहीं वाराणसी में G-20 की बैठक को देखते हुए प्रदेश की योगी सरकार ने व्यापक रूप से तैयारियों को अंजाम दिया है। पूरे शहर और गंगा घाटों को खूबसूरत ढंग से सजाया गया है। इसके अलावा विभिन्न देशों से आए प्रतिनिधि मंडल की सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं।

उद्घाटन समारोह को सम्बोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत सरकार के प्रयासों से G-20 सम्मेलन इस वर्ष भारत में हो रहा है। सम्मेलन से पहले होने वाली बैठकों में एग्रीकल्चर वर्किंग ग्रुप की महत्वपूर्ण बैठक आज वाराणसी में शुरू हुई है। प्रधानमंत्री के आह्वान पर संयुक्त राष्ट्र संघ ने वर्ष 2023 को मिलेटस ईयर घोषित किया है। मोटे अनाजों (मिलेट्स) पर इस तीन दिवसीय बैठक में जोर दिया जाएगा। कहा कि मोटे अनाज को मुख्यधारा का हिस्सा बनाने के लिए मिलेट्स G-20 की बैठकों का अभिन्न अंग बना है। प्रतिनिधिमंडलों को न केवल मिलेट्स के स्वाद से परिचित कराया जा रहा है, बल्कि किसानों से उनकी भेंट भी कराई जा रही और वे स्टार्टअप्स के साथ संवाद भी करेंगे।

एग्रीकल्चर वर्किंग ग्रुप की बैठक में जनरल वीके सिंह

मिलेट्स का वैश्विक बाजार 470 मिलियन डॉलर का था। अनुमान है कि 2026 तक इसकी सकल सालाना विकास दर में 4.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी होगी। आशा की जानी चाहिए कि अब भारत के साथ ही दुनिया में भी मोटे अनाज की खपत बढ़ेगी। इससे न केवल भारत बल्कि दुनिया के दूसरे हिस्सों में भी नए रोजगारों का सृजन होगा, किसानों की आय बढ़ेगी और खाद्य-पोषण सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकेगी।

18 अप्रैल मंगलवार को, प्रतिनिधि डिजिटल कृषि और सतत कृषि मूल्य श्रृंखला, कृषि अनुसंधान एवं विकास में सार्वजनिक निजी भागीदारी पर विचार-विमर्श करेंगे और एमएसीएस विज्ञप्ति द्वारा जी20 देशों के कम्यूनिक में इस पर चर्चा करेंगे।

G-20 सदस्य देशों यानी ऑस्ट्रेलिया, अर्जेंटीना, ब्राजील, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, इंडोनेशिया, इटली, जापान, मैक्सिको, कोरिया गणराज्य, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, तुर्की, यूनाइटेड किंगडम, यूएसए के लगभग 80 प्रतिनिधि और यूरोपीय संघ के अलावा आमंत्रित अतिथि देशों में बांग्लादेश, मिस्र, मॉरीशस, नीदरलैंड, नाइजीरिया, ओमान, सिंगापुर, स्पेन यूएई, वियतनाम तथा अंतर्राष्ट्रीय संगठन जैसे संयुक्त राष्ट्र, अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष, विश्व बैंक, विश्व स्वास्थ्य संगठन, विश्व व्यापार संगठन, अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन, एफएसबी, ओईसीडी, अध्यक्ष क्षेत्रीय संगठनों के एयू, ऑडा-एनईपीएडी, आसियान और भारत द्वारा विशेष आमंत्रित सदस्य यानी अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन, सीडीआर और एशियाई विकास बैंक इस तीन दिवसीय बैठक में भाग लेंगे।

Tags: g-20 100 th meetingG-20 Summitvaranasi news
Previous Post

अतीक-अशरफ के जुर्म से अल्पसंख्यक ही सबसे ज्यादा पीड़ित

Next Post

प्रदेश की विद्युत व्यवस्था में किए जा रहे है बेहतरीन सुधार: एके शर्मा

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

गोरखपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सपा नेताओं में भिड़ंत, गाली-गलौज और थप्पड़ जड़ने का आरोप

03/10/2026
Main Slider

होमगार्ड्स के 41,424 पदों का अंतिम चयन परिणाम जारी

03/10/2026
उत्तर प्रदेश

प्रत्याशी अपने उतारकर सिंबल हमारा दिया था’, राजभर ने अखिलेश पर लगाया धोखा देने का आरोप

03/10/2026
उत्तर प्रदेश

‘नौकरियों का रेट तय करने वाले आज नकल पर ज्ञान दे रहे हैं’, अखिलेश के आरोपों पर योगी सरकार के मंत्रियों का तीखा पलटवार

03/10/2026
Main Slider

धन के अभाव में किसी छात्र की पढ़ाई नहीं रुकेगी: सीएम योगी

03/10/2026
Next Post
AK Sharma

प्रदेश की विद्युत व्यवस्था में किए जा रहे है बेहतरीन सुधार: एके शर्मा

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें

Maha Kumbh

महाकुंभ में स्नान के बाद जरूर करें ये काम, पितृदोष हो जाएंगे दूर

24/01/2025
Workers

निर्माण श्रमिकों के हित में योगी सरकार की पहल, लेबर अड्डों पर लगे जागरूकता व पंजीयन शिविर

14/01/2026
LU

Lucknow University : कई कॉलेजों का फैसला, अब किश्तों में जमा कर सकते है फीस

04/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version