• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

106 साल की दादी ने लगवाई वैक्सीन की पहली डोज, बोली- नहीं हुई कोई तकलीफ

Writer D by Writer D
11/04/2021
in Main Slider, मध्य प्रदेश, राष्ट्रीय, स्वास्थ्य
0
corona vaccination

corona vaccination

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मध्य प्रदेश के भोपाल जिले की बैरसिया तहसील के तहत आने वाले बिलखो गांव की कमली बाई शनिवार को वैक्सीन लगवाने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचीं। 106 वर्षीय वृद्ध महिला ने कोरोना वैक्सीन का पहला डोज लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कोई परेशानी नहीं हुई। उन्हें नियम के तहत आधा घंटे तक निगरानी में रखा गया, जिसके बाद वे घर चली गईं।

कमली बाई के आधार कार्ड पर उनकी जन्मतिथि 1 जनवरी 1915 लिखी हुई है। इस हिसाब से कमली बाई की उम्र 106 साल हुई. वैक्सीन लगवाने के बाद नियम के तहत आधे घण्टे तक कमली बाई को निगरानी में रखा गया और उसके बाद उन्हें घर जाने दिया गया। टीका लगवाने के बाद कमली बाई ने कहा कि वो काफी समय से वैक्सीन का इंतजार कर रही थीं, लेकिन पता नहीं था टीका कहां जाकर लगवाना है।

भू-माफियाओं के कब्जे से मुक्त भूमि पर बनेगा 50 बेड का सरकारी अस्पताल

कुछ रोज पहले स्वास्थकर्मी गांव में आए और उन्होंने टीकाकरण केंद्र की जानकारी दी तो आज टीका लगवा लिया। कमली बाई ने बताया कि उन्हें कोई तकलीफ नहीं हुई और 2 मिनट में पूरी प्रक्रिया संपन्न हो गई। आपको बता दें कि पिछले हफ्ते ही सागर जिले के खिमलासा गांव की रहने वाली 118 साल की तुलसाबाई ने कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगवाई थी। आधार कार्ड में तुलसाबाई की जन्मतिथि 01 जनवरी 1903 दर्ज है।

बता दें कि मध्यप्रदेश में बीते एक पखवाड़े से कोरोना के मामलों में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिली है। इस बीच सरकार की कोशिश है कि ज्यादा से ज्यादा लोग वैक्सीन लगवाएं, ताकि संक्रमण की रफ्तार थोड़ी कम हो। इसी उद्देश्य से जन जागरूकता अभियान भी चलाये जा रहे हैं।

भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्यारे और भ्रष्टाचारी जाएंगे जेल : शाह

प्रदेश में वैक्सीनेशन का टारगेट भी बढ़ाकर 4 लाख डोज प्रतिदिन कर दिया गया है. दूसरी तरह स्वदेशी वैक्सीन पर लोगों का भरोसा भी बढ़ता जा रहा है, जिसके चलते लोग भी अपनी इच्छा से वैक्सीन लगवाने पहुंच रहे हैं।

Tags: Corona vaccinationcorona vaccination in mpmp newsNational news
Previous Post

भू-माफियाओं के कब्जे से मुक्त भूमि पर बनेगा 50 बेड का सरकारी अस्पताल

Next Post

हरिद्वार कुंभ: सबसे पहले निरंजनी अखाडा करेगा शाही स्नान

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

मुख्यमंत्री योगी ने जापान के उदाहरण के साथ बच्चों को दिया आत्म अनुशासन व परिश्रम का मंत्र

18/07/2026
Sonam Wangchuk
Main Slider

सोनम वांगचुक ने इलाज लेने से किया इनकार, बढ़ा कीटोन लेवल

18/07/2026
Mayur Dixit
उत्तराखंड

कांवड़ मेले से पहले डीएम ने किया चंडी देवी मंदिर का निरीक्षण

18/07/2026
13 girl students fell into a septic tank in a madrasa
क्राइम

मदरसे में सेप्टिक टैंक में गिरीं 13 छात्राएं, एक छात्रा की मौत

18/07/2026
Abhijeet Dipke
Main Slider

CJP फाउंडर अभिजीत दिपके पर स्याही फेंकी, आरोपी महिला पुलिस हिरासत में

18/07/2026
Next Post
shahi snan

हरिद्वार कुंभ: सबसे पहले निरंजनी अखाडा करेगा शाही स्नान

यह भी पढ़ें

बागपत : हत्या के मामले में कोर्ट ने पांच अभियुक्तों को सुनाई उम्र कैद की सजा

04/11/2020
लालू प्रसाद यादव lalu prasad yadav

एपीएमसी को समाप्त करने से गरीबी बढ़ी और यह पलायन का कारण बना : लालू

22/09/2020
Aditya L-1

सूर्य तिलक के लिए निकला Aditya L-1, श्रीहरिकोटा से ISRO की कामयाब लॉन्चिंग

02/09/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version