• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

संदिग्ध हालात में 11 बंदरों की मौत, जहर खिलाने का अंदेशा

Writer D by Writer D
30/10/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, ख़ास खबर, फतेहपुर
0
monkey

monkey

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के छिवलहा में सेमरहा गांव के बाहर उस वक़्त सनसनी फैल गई जब एक पेड़ के नीचे 11 बंदरों के शव मिले। देखते ही देखते यह खबर जंगल की आग की तरह पूरे गांव में फैल गई और लोगों की भीड़ जमा हो गई। छह बंदर बेसुध थे और तड़प रहे थे। मृत बंदरों के मुंह से झाक निकल रहा था। सूचना की जानकारी होते ही कुछ ही देर बाद वहां पुलिस टीम, पशु चिकित्सकों की टीम व वन उप निरीक्षक पहुंचे और जांच की। 11 बंदरों के शवों को वन विभाग की टीम खागा आफिस ले आई है। शनिवार को इनका पोस्टमार्टम होगा। वन उप निरीक्षक ने मुकदमा दर्ज कराया है।

वन विभाग की टीम ने इस दुर्घटना में जहर खाने अथवा खिलाने की आशंका जताई गई है। हथगाम थानाक्षेत्र के सेमरहा गांव के बाहर सड़क किनारे एक आम के पेड़ के नीचे लोगों ने दोपहर में बंदरों को तड़पते देखा। लोग पहुंचे तो पता चला कि करीब छह बंदर मर चुके हैं और पांच तड़प रहे हैं। इसकी खबर पर रामदल अध्यक्ष आगेंद्र साहू व मीडिया प्रभारी अजय गुप्ता लोगों के साथ वहां पहुंचे और तुरंत पुलिस, पशु चिकित्सकों व वन विभाग को सूचना दी। पलिया पशु अस्पताल से डा. अनुपम, वन दरोगा शैलेंद्र व हथगाम पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू हुई।

इलाज के दौरान पांच और बंदरों ने दम तोड़ दिया। मौके पर तड़प रहे छह बंदरों को इलाज के बाद राहत मिली तो वह जंगल में भाग गए। वन उप निरीक्षक शैलेंद्र अपनी टीम के साथ 11 बंदरों के शव को लेकर खागा पहुंचे और उच्चाधिकारियों को जानकारी दी। देर शाम वन उप निरीक्षक शैलेंद्र कुमार द्वारा हथगाम थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। इसमें उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया बंदरों की मौत जहरीला पदार्थ खाने या किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा जानबूझकर उन्हें जहर दिया गया है। एसओ हथगाम अश्विनी सिंह ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर ली गई और शवों के पोस्टमार्टम को लेकर विधिक कार्यवाही कराई जा रही है।

आज वेटिकन सिटी जाएंगे पीएम मोदी, पोप फ्रांसिस से करेंगे मुलाक़ात

पलिया पशु अस्पताल के डॉ. अनुपम ने बताया कि बंदरों की हालत देखकर जहरीला पदार्थ खाने की आशंका है, लेकिन स्पष्ट रूप से पोस्टमार्टम के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। उन्होंने बताया कि इलाज से छह बंदरों की हालत सुधरी है। जबकि कुछ इलाज के बाद भी मर गए। एक नन्हें बंदर की हालत बेहद ही नाजुक थी, जिसे ग्रामीण को सौंपा गया। उसे दूध पिलाया जा रहा था लेकिन वह कुछ भी खा-पी नहीं रहा था।

ग्रामीणों ने बताया कि सेमरहा गांव के अंदर व बाहर बागों में बंदरों की संख्या बहुत है। बंदरों की मौत कैसे हुई इसे लेकर जहरीला पदार्थ खाने या किसी के द्वारा खिलाने की सम्भावना ही बन रही है। एक ही जगह पर बंदरों की मौत, जहरीला पदार्थ खाने की ओर इशारा कर रही है।

वन विभाग के रेंजर सच्चिदानंद यादव ने बताया कि उप निरीक्षक द्वारा बंदरों के शवों को खागा आफिस में रखा गया है। कागजी कार्यवाही पूरी होने के बाद शनिवार की सुबह पशु चिकित्सक को बुलाकर शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

Tags: crime newsfatehpur newsgoogle newsHindi Samacharup news
Previous Post

आज वेटिकन सिटी जाएंगे पीएम मोदी, पोप फ्रांसिस से करेंगे मुलाक़ात

Next Post

रोहिंग्या के बयान से कर्नाटक सरकार पलटी, SC में दायर किया हलफनामा

Writer D

Writer D

Related Posts

cotton clothes
Main Slider

लंबे समय तक बनी रहेगी कॉटन कपड़ों की चमक, इस तरह करें देखभाल

04/07/2026
Multani Mitti
Main Slider

मानसून में चिपचिपे बालों से निजात दिलाने में मदद करेगी मिट्टी

04/07/2026
Khushi
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी के संकल्प से खुशहाल हुई ‘खुशी’ की जिंदगी, इलाज-शिक्षा के बाद अब आय का पक्का इंतजाम

03/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

प्रदेश में विकसित होगा एकीकृत ट्रॉमा नेटवर्क, मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश

03/07/2026
20% tariff rebate on solar hours implemented to promote EV charging
उत्तर प्रदेश

प्रदेश में ईवी चार्जिंग को बढ़ावा देने के लिए सोलर आवर्स में 20% टैरिफ छूट लागू

03/07/2026
Next Post

रोहिंग्या के बयान से कर्नाटक सरकार पलटी, SC में दायर किया हलफनामा

यह भी पढ़ें

massive fire

21 मंज़िला अपार्टमेंट में लगी भीषण आग, 10 की मौत

25/11/2022

54वीं बार ट्रांसफर हुआ है इस IAS का ट्रांसफर, जानिए अब किस विभाग में मिली तैनाती

23/10/2021
De Tan

चेहरे पर लगाए ये फेस पैक, निखर जाएगी स्किन

21/09/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version