• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

केरल में इस बीमारी से मचा हाहाकार, अबतक 12 लोगों की हो चुकी है मौत

Writer D by Writer D
17/05/2024
in राष्ट्रीय
0
Hepatitis A

Hepatitis A

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

दक्षिण भारत के राज्य केरल में हर कुछ महीनों में किसी न किसी बीमारी का प्रकोप देखा जाता है। अब केरल में हेपेटाइटिस ए (Hepatitis A)  के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। लिवर को खराब करने वाली इस बीमारी से केरल में 12 मौतें हो चुकी हैं। बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य सरकार इसको कंट्रोल करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। हालांकि मामलों में फिलहाल कोई कमी नहीं दिख रही है।

हेपेटाइटिस ए (Hepatitis A) के मामले केरल के मलप्पुरम, एर्नाकुलम, कोझिकोड और त्रिशूर में ज्यादा आ रहे हैं। राज्य में इस बीमारी के अबतक 2000 मामले अब तक सामने आ चुके हैं। खराब हालात को देखते हुए राज्य सरकार ने लोगों की सुरक्षा के लिए गाइडलाइंस जारी कर दी हैं। ये बीमारी केरल में घातक रूप ले रही है।

क्या है हेपेटाइटिस ए (Hepatitis A) 

आरएमएल हॉस्पिटल में मेडिसिन विभाग में डायरेक्टर प्रोफेसर डॉ सुभाष गिरी ने इस बारे में बताया है। डॉ सुभाष बताते हैं कि हेपेटाइटिस ए खराब पानी पीने और दूषित भोजन के कारण होता है। यह हर मरीज में गंभीर लक्षण नहीं करता है। अधिकतर मामलों में मरीज ठीक हो जाता है, लेकिन कुछ मामलो में ये बीमारी गंभीर बन जाती है। हेपेटाइटिस की वजह से लिवर में इंफेक्शन हो जाता है। यह वायरस लिवर पर हमला करता है। इससे कुछ मरीजों को पीलिया भी हो जाता है और अगर समय पर इलाज न हो तो ये लिवर को खराब कर देता है। ये बीमारी लिवर फेल होने का कारण भी बन जाती है। ऐसी स्थिति में लिवर ट्रांसप्लांट की जरूरत पड़ती है। अगर ये न हो तोइस स्थिति में मरीज की मौत होने का रिस्क होता है।

क्या है इलाज?

सफदरजंग हॉस्पिटल में कम्यूनिटी मेडिसिन विभाग में एचओडी प्रोफेसर डॉ जुगल किशोर ने इस बारे में बताया है। डॉ किशोर कहते हैं कि हेपेटाइटिस (Hepatitis) से बचाव के लिए वैक्सीन मौजूद है। हालांकि सभी वाययरस के लिए वैक्सीन नहीं है, लेकिन हेपेटाइटिस B का टीका है और इसको डॉक्टर की सलाह के हिसाब से आप लगवा सकते हैं। इस वैक्सीन को लगवाने से हेपेटाइटिस से काफी हद तक बचाव हो जाता है।

इन बातों का भी रखें ध्यान

– बार-बार हाथ धोते रहें

– बाहर का भोजन खाने से बचें

– साफ पानी पीएं और कोशिश करें कि पानी को उबाल लें और फिर ठंडा करके पी लें

– बाहर कोई भी टॉयलेट इस्तेमाल करने से पहले और बाद में साबुन और पानी से हाथ धोएं

– अगर उल्टी , दस्त जैसी परेशानी हो रही है तो डॉक्टर से सलाह लें

Tags: hepatitis akearala newsNational news
Previous Post

स्वाति मालीवाल तीस हजारी कोर्ट पहुंचीं, मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज कराएंगी बयान

Next Post

‘समाजवादी शहजादे का दिल ही नहीं टूटा, अरमान भी बह गए’, पीएम मोदी ने अखिलेश पर कसा तंज

Writer D

Writer D

Related Posts

Anand Bardhan
उत्तराखंड

मुख्य सचिव ने पेंशनर्स की मांगों पर की चर्चा, समाधान का दिया भरोसा

12/08/2026
CM Dhami released the book Mountain Melodies of Narendra Singh Negi
Main Slider

उत्तराखंड की लोक संस्कृति हमारी आत्मा और पहचान, संरक्षण के लिए सरकार प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री धामी

12/08/2026
Union Education Minister congratulates CM Dhami.
Main Slider

उत्तराखंड के ‘पूर्ण साक्षर राज्य’ बनने पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने CM धामी को दी बधाई

12/08/2026
CM Dhami
Main Slider

जल जीवन मिशन की रफ्तार बढ़ाने के निर्देश, 92.46% योजनाएं पूरी

12/08/2026
Hareli Festival
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के पहले पर्व हरेली पर मुख्यमंत्री निवास में सजी लोक संस्कृति की जीवंत झांकी

12/08/2026
Next Post
PM Modi

'समाजवादी शहजादे का दिल ही नहीं टूटा, अरमान भी बह गए', पीएम मोदी ने अखिलेश पर कसा तंज

यह भी पढ़ें

कोरोना वायरस

ठाणे में कोरोना संक्रमितों की संख्या 80 हजार के पार, अब तक 2189 मौतें

28/07/2020

भारत और भूटान अंतरिक्ष में बढ़ेंगे एक साथ, एमओयू पर कैबिनेट ने लगाई मुहर

30/12/2020
sandwich

ब्रेकफास्ट में बनाएं ग्रिल्ड चीज एग सैंडविच, नोट करें रेसीपी

24/11/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version