• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सपा नेता हरेन्द्र नागर हत्याकांड में कुख्यात सुंदर भाटी समेत 12 को उम्रकैद की सजा

Writer D by Writer D
05/04/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, ख़ास खबर, नोएडा, राजनीति
0
Sundar Bhati

Sundar Bhati

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले में पांच साल पहले हुए समाजवादी पार्टी के नेता हरेंद्र नागर और उनके सरकारी गनर की हत्या मामले में सोमवार को जिला सत्र न्यायालय ने अपना फैसला सुनाया। इस प्रकरण में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुख्यात गैंगस्टर सुंदर भाटी और उसके 11 गुर्गों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है।

वहीं, गोलीकांड में मारे गए पुलिसकर्मी के परिजनों को 1 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने का भी आदेश दिया है। बता दें कि सुंदर भाटी को पहली बार किसी मामले में सजा सुनाई गई है।

8 फरवरी 2015 को समाजवादी पार्टी सरकार के दौरान कासना कोतवाली क्षेत्र स्थित नियाना गांव में एक शादी समारोह से लौटते समय दादूपुर के ग्राम प्रधान हरेंद्र नागर जो कि सपा नेता भी थे, उनपर जानलेवा हमला किया गया था। जिसमें हरेंद्र नागर और उनके सरकारी गनर भूदेव शर्मा की मौत हो गई थी।

खिरकिया घाट होगा पर्यटकों का नया केंद्र, 11.5 एकड़ के घाट पर उतर सकेंगे हेलीकाप्टर

साथ ही इस गोली बारी में एक बदमाश जतिन खत्री भी मारा गया था। दरअसल, हरेंद्र प्रधान और सुंदर भाटी के बीच सरिया चोरी, फैक्ट्री के स्क्रैप व पीने के पानी की सप्लाई को लेकर दुश्मनी हो गई थी। सुंदर भाटी चाहता था कि हरेंद्र उसके रास्ते में न आए और ठेके लेना बंद कर दे। लेकिन वर्चस्व की जंग व ठेके के विवाद में सुंदर भाटी ने उसकी हत्या करवा दी।

इस प्रकरण में सुंदर भाटी समेत 13 लोगों के खिलाफ केस दर्ज हुआ था। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया था। तब से अब तक कुल 22 गवाह पेश किए गए। बीते 25 मार्च को इस बहुचर्चित केस में न्यायालय ने सुंदर भाटी, सिंघराज व उसके गिरोह के ऋषि पाल, कालू, बिल्लू, अंकित, विकास 12 अभियुक्तों को दोषी करार दिया था।

बंगाल-असम समेत कई राज्यों में भूकंप के झटके, जानमाल का नहीं हुआ नुकसान

आज सभी दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। वहीं, साकीपुर निवासी मनोज को केस से बरी कर दिया गया। वह घटना के दौरान राजस्थान के मेहंदीपुर बालाजी गया था।

Tags: crime newsSP leader harendra nagarsundar bhatiup news
Previous Post

खिरकिया घाट होगा पर्यटकों का नया केंद्र, 11.5 एकड़ के घाट पर उतर सकेंगे हेलीकाप्टर

Next Post

डॉ. बंसल हत्याकांड: फ्रैक्चर गैंग का शार्प शूटर को STF ने दबोचा, एडमिशन माफिया ने दी थी सुपारी

Writer D

Writer D

Related Posts

Hair
Main Slider

बारिश से चिपचिपे बाल बनेंगे सिल्की, आजमाएं ये टिप्स

02/07/2026
CM Yogi
Main Slider

विकास के लिए प्रदेश का कोना-कोना मथ रहे मुख्यमंत्री योगी, अनवरत पांचवें महीने सहारनपुर पहुंचे

01/07/2026
VB-G Ram Ji Act implemented
उत्तर प्रदेश

वीबी-जी राम जी एक्ट लागू होने से यूपी के मजदूरों को हर रोज मिलेंगे न्यूनतम 300 रुपये

01/07/2026
Katarniaghat
उत्तर प्रदेश

पर्यटन सत्र 2025-26 में 12 हजार से अधिक पर्यटकों ने किया कतर्नियाघाट का दीदार

01/07/2026
Ashish Chauhan
उत्तराखंड

औचक निरीक्षणः कोरोनेशन अस्पताल की बदहाली पर भड़के डीएम, व्यवस्थाएं सुधारने के सख्त निर्देश

01/07/2026
Next Post
dr. banal murder case

डॉ. बंसल हत्याकांड: फ्रैक्चर गैंग का शार्प शूटर को STF ने दबोचा, एडमिशन माफिया ने दी थी सुपारी

यह भी पढ़ें

CM Dhami

भाजपा नेता हयात सिंह के निधन पर सीएम धामी ने जताया शोक, परिजनों से भेंट कर व्यक्त की संवेदना

23/01/2024
Swami Prasad Maurya

‘सही संदर्भ में पढ़ना चाहिए’, श्रीरामचरितमानस मामले में मौर्य को कोर्ट की नसीहत

07/11/2023
Diljit Dosanjh-Amitabh

दिलजीत दोसांझ को खालिस्तानी संगठन ने दी धमकी, अमिताभ बच्चन से जुड़े हैं तार

29/10/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version