• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

12 साल के बंदूकधारी बच्चों ने किया कत्ल-ए-आम, इतने लोगों को उतारा मौत के घाट

Writer D by Writer D
25/06/2021
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय, क्राइम
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पश्चिम अफ्रीकी देश बुर्किना फासो में 4 जून को भयानक हमला देखने को मिला था जिसमें 138 लोग मारे गए थे। अब इस मामले में संयुक्त राष्ट्र ने कहा है कि बुर्किना फासो में हुए इस नरसंहार में छोटे बच्चे शामिल थे और इस हमले को 12 साल से 14 साल के बच्चों की फौज ने अंजाम दिया था।

इन हमलावरों ने साहेल याघा प्रांत के सोल्हान गांव में हमला किया था और घरों को आग भी लगा दी थी। सरकारी प्रवक्ता ओसेनी तंबोरा ने भी माना है कि इस अटैक में ज्यादातर हमलावर बच्चे थे। गौरतलब है कि इस क्षेत्र में अलकायदा और आईएस जैसे आतंकी संगठन सक्रिय हैं।

ये आतंकी संगठन इन बच्चों को बड़े पैमाने पर अपने साथ शामिल करते हैं। इस घटना के बाद यूनिसेफ का भी बयान सामने आया है और इसमें आतंकी संगठनों में बच्चों को शामिल करने की कड़ी आलोचना की गई है और ये भी कहा गया है कि ये उनके मौलिक अधिकार का उल्लंघन है।

burkina faso massacre

पिछले साल कोरोना वायरस महामारी के चलते इस देश में मार्च से लेकर जून तक देश भर में लॉकडाउन लगा था और इसके बाद कई बच्चे वापस कभी स्कूल लौटे ही नहीं। यूएन के मुताबिक, इस देश में अब तक 3 लाख से ज्यादा बच्चे एजुकेशन को छोड़ चुके हैं। (यूएन की एक रिपोर्ट के अनुसार, साल 2020 में ही आतंकी संगठनों ने मध्य और पश्चिमी अफ्रीका में लगभग 3270 बच्चों को अपने संगठन में शामिल किया था। दुनिया भर में मौजूद चाइल्ड सोल्जर्स में से एक तिहाई तो इस देश में ही शामिल हैं और इस क्षेत्र में हिंसा का काफी सामान्यीकरण हो चुका है।

हर्ष फायरिंग में भाई-बहन समेत पांच बच्चों को लगी गोली, दो गंभीर

एसीएलईडी की रिपोर्ट के अनुसार, साल 2015 से अब तक इस देश में 5700 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। एक मिलिट्री ऑफिसर का कहना था कि आमतौर पर 7-8 साल की उम्र में इन बच्चों को किडनैप करने के बाद 12 साल की उम्र तक उन्हें मैदान में उतार दिया जाता है।

burkina fasso massacre

पश्चिमी अफ्रीका के इस देश में हिंसा के चलते 10 लाख से अधिक लोग विस्थापित भी हुए हैं। हाल के महीनों में हमले बढ़े हैं और अप्रैल महीने मे सिर्फ एक हफ्ते में 50 से अधिक लोग मारे गए, जिनमें दो स्पेनिश पत्रकार और एक आयरिश संरक्षणवादी शामिल थे।

बाइक सवार को बचाने में पलटी तेज रफ्तार कार, तीन बच्चों समेत छह की मौत

बुर्किना फासो की तरह की अफ्रीकी देश नाइजीरिया में भी आतंकी संगठन बच्चों को अपनी रणनीति का अहम हिस्सा मानते रहे हैं। इनमें बोको हराम का नाम प्रमुखता से लिया जा सकता है। बोको हराम ना केवल इन बच्चों को बंदूकधारी हमलावरों के तौर पर भेजता है बल्कि कुछ बच्चों के शरीर पर बम बांधकर उन्हें आत्मघाती हथियार के तौर पर भी इस्तेमाल कर चुका है।

Tags: Burkina Fasoburkina faso massacrechild soldiersunUnited nationsWorld Hindi NewsWorld News in Hindiनरसंहारबुर्किना फासोसंयुक्त राष्ट्र
Previous Post

हर्ष फायरिंग में भाई-बहन समेत पांच बच्चों को लगी गोली, दो गंभीर

Next Post

माइकल जैक्सन की आज पुण्यतिथि, जानिए उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

‘ मेरे सपनों का उत्तराखंड’ में सीएम धामी ने युवा प्रतिभाओं से किया संवाद, तकनीक और इनोवेशन पर हुई चर्चा

18/09/2026
Main Slider

जल सृष्टि पार्क के लोकार्पण से लौटते समय सीएम धामी ने अचानक रुकवाया काफिला, बच्चों और आमजन के साथ खिंचवाईं सेल्फी

18/09/2026
Main Slider

योगी सरकार शनिवार को 818 अभ्यर्थियों को देगी नौकरी की सौगात, मुख्यमंत्री देंगे नियुक्ति पत्र

18/09/2026
Main Slider

एनसीआर की हवा को शुद्ध बनाने के लिए यूपी में बड़ा प्लान

18/09/2026
Main Slider

विश्व बैंक सहायतित SPFM परियोजना से उत्तराखंड में वित्तीय सुदृढ़ीकरण को मिलेगी गति

18/09/2026
Next Post
death anniversary of Michael Jackson

माइकल जैक्सन की आज पुण्यतिथि, जानिए उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें

यह भी पढ़ें

Coconut Oil

सर्दियों में खो गई है स्किन की चमक, तो ऐसे वापस लाए ग्लो

04/01/2022
Bomb threat to Hyderabad airport

हैदराबाद एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, मौके पर पहुंचा बम निरोधक दस्ता

18/06/2025
UP Loksabha Election Result

UP Loksabha Election Result: अमेठी से स्मृति ईरानी व सुलतानपुर से मेनका गांधी चल रहीं पीछे

04/06/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version