शिक्षा

12वीं वालों के लिए सुनहरा मौका, CRPF में इन पदों पर करें अप्लाई

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) ने हेड कॉन्‍स्‍टेबल मिनिस्ट्रियल और असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर एएसआई स्टेनो भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. 12वीं पास कैंडिडेंट्स के लिए नौकरी पाने का यह सुनहरा मौका है. वे सभी उम्मीदवार, जो सीआरपीएफ भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे 04 जनवरी 2023 से 25 जनवरी 2023 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. भर्ती डिटेल्‍स, वेतनमान, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया और अन्‍य सभी जानकारियां नोटिफिकेशन में पा सकते हैं.

ये हैं जरूरी डेट्स

ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की डेट – 04 जनवरी 2023

ऑनलाइन आवेदन करने की लास्‍ट डेट – 25 जनवरी 2023

फीस जमा करने की लास्‍ट डेट – 25 जनवरी 2023

एडमिट कार्ड जारी होने की डेट – 15 फरवरी 2023

एग्‍जाम की डेट – 22 फरवरी से 28 फरवरी 2023

ये हैं जरूरी योग्‍यताएं

इस भर्ती के लिए 18 वर्ष से 25 वर्ष तक के उम्‍मीदवार आवेदन कर सकते हैं. आयुसीमा में नियमानुसार छूट का भी प्रावधान है. इसके साथ ही उम्‍मीदवारों को किसी मान्‍यताप्राप्‍त स्‍कूल या बोर्ड से 12वीं पास होना भी जरूरी है. हेड कॉन्‍स्‍टेबल पदों के लिए उम्‍मीदवार की 35 शब्‍द प्रतिमिनट अंग्रेजी और 30 शब्‍द प्रतिमिनट हिंदी की टाइप स्‍पीड होनी चाहिए. वहीं स्‍टेनो पदों के लिए 80 शब्‍द प्रतिमिनट- 10 मिनट का डिक्‍टेशन तथा हिंदी-अंग्रेजी में ट्रांस्‍क्रिप्‍शन आना चाहिए.

SSC दिल्ली पुलिस का रिजल्ट जारी, यहां करें चेक

हेड कॉन्‍स्‍टेबल मिनिस्‍टीरियल के 1315 और असिस्‍टेंट सब-इंस्‍पेक्‍टर स्‍टेनो के 143 पदों पर भर्ती की जानी है. उम्‍मीदवारों को निर्धारित शारिरिक मानक की परीक्षा भी पास करनी होगी. आवेदन, चयन और भर्ती से जुड़ी सभी जानकारियां उम्‍मीदवार नोटिफिकेशन में चेक कर सकते हैं.

Related Articles

Back to top button