• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इस राज्य में फायरिंग में 13 की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने सुरक्षाबालों की फूंकी गाड़ियां

Writer D by Writer D
05/12/2021
in Main Slider, क्राइम, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भारत के पूर्वोत्तर राज्य नगालैंड में शनिवार शाम को फायरिंग की हैरतअंगेज घटना हुई है। इस फायरिंग में अबतक 13 नागरिकों के मारे जाने की खबर है। मृतकों का आंकड़ा बढ़ सकता है। फायरिंग की घटना के बाद आई तस्वीरों में गाड़ियों को जलते हुए दिखाया गया है। ये घटना के नगालैंड के मोन जिले के ओटिंग की है। रिपोर्ट के अनुसार घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने सुरक्षाबलों की गाड़ियों में आग लगा दी।

नगालैंड के मुख्यमंत्री नेफियो रियो ने लोगों से शांति की अपील की है। इस मामले की जांच के लिए उन्होंने SIT का गठन कर दिया है। सीएम ने ट्वीट कर कहा कि मोन के ओटिंग में में नागरिकों की हत्या की दुर्भाग्यपूर्ण घटना और अत्यंत निंदनीय है। मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता है। इस घटना की जांच उच्च स्तरीय एसआईटी करेगी और देश के कानून के अनुसार न्याय दिलाएगी, मैं सभी वर्गों से शांति की अपील करता हूं।

गृह मंत्री अमित शाह ने भी इस घटना पर दुख व्यक्त किया है। अमित शाह ने ट्वीट कर कहा है कि नगालैंड के ओटिंग की दुर्भाग्यपूर्ण घटना से काफी व्यथित हूं।  जिन लोगों ने अपनी जान गंवाई है, उनके परिवारों के प्रति मैं अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। राज्य सरकार द्वारा गठित एक उच्च स्तरीय एसआईटी इस घटना की गहन जांच करेगी ताकि शोक संतप्त परिवारों को न्याय सुनिश्चित किया जा सके।

रिपोर्ट के अनुसार घटना मोन जिले के ओटिंग के तिरु गांव में हुई है। हमले में मारे गए लोग एक पिकअप मिनी ट्रक से वापस लौट रहे थे। स्थानीय सूत्रों ने बताया कि घटना कल शाम 4 बजे की है। जब काफी देर के बाद भी ये लोग घर वापस नहीं लौटे तो गांव के वॉलंटियर्स इन्हें खोजने के लिए निकले। तभी इन्हें इनकी डेड बॉडीज मिली। इस घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया। गुस्साए ग्रामीणों ने सुरक्षाबलों की गाड़ियों में आग लगा दी।

Tags: nagaland violence
Previous Post

किस्मत वालों को मिलते हैं ये दोस्त, इन्हें कभी खोना नहीं चाहिए

Next Post

व्यवसायी परिवार को बंधक बनाकर 50 लाख से अधिक की लूट

Writer D

Writer D

Related Posts

Hanuman
Main Slider

मंगलवार को हनुमान जी को अर्पित करें ये चीजें, दूर हो जाएंगे जीवन के सभी कष्ट

21/07/2026
Budh Dev
Main Slider

24 जुलाई से बुधदेव चलेंगे सीधी चाल, अटके हुए काम अब पकड़ेंगे रफ्तार

21/07/2026
Lips
Main Slider

होंठों का कालापन दूर करने के लिए करें ये उपाय

21/07/2026
Hair Mask
Main Slider

बालों की हर समस्या का इलाज है ये मास्क

21/07/2026
Garlic Pickle
Main Slider

इस अचार का स्वाद होता है लाजवाब, बनाकर जरूर देखें

21/07/2026
Next Post
Stole

व्यवसायी परिवार को बंधक बनाकर 50 लाख से अधिक की लूट

यह भी पढ़ें

SBI ने निकाली स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर के 489 पदों पर वैकेंसी, ऐसे करें एप्लाई

23/12/2020
CM Yogi participated in the Uttarakhand festival

महोत्सव हमारी लोककला व संस्कृति को जीवंत बना रखने का एक माध्यम है: सीएम yogi

16/11/2025
cm dhami

महिला आरक्षण बिल स्वीकृत करने पर सीएम धामी ने राज्यपाल का जताया आभार

10/01/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version