• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

स्विमिंग पूल से मिला 13 वर्षीय किशोरी का शव, पिता ने लगाया हत्या का आरोप

Writer D by Writer D
24/04/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, बरेली
0
Dead Body

Dead body

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बरेली। हाफिज गंज कस्बे के बाईपास के पास एक स्विमिंग पूल से 13 वर्षीय किशोरी का शव (Dead Body) पुलिस ने बरामद किया है। किशोरी के पिता ने स्विमिंग पूल के मालिक पर हत्या का आरोप लगाया है।

पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार शुक्रवार की शाम पांच बजे के करीब लापता हुई 13 वर्षीय किशोरी का शव तीन घंटे बाद बरेली के हाफिज गंज कस्बे के बाईपास के पास अवैध रूप से चल रहे स्विमिंग पूल में उतराता मिला।

जानकारी के अनुसार कस्बा हाफिजगंज में रहने वाले अशफाक कस्बे की एक टाइल्स की दुकान पर प्रबंधक हैं। अशफाक के मुताबिक उनकी 13 वर्षीय बेटी शुक्रवार शाम पांच बजे लापता हो गई थी। वह काम निपटा करके सायं सात बजे घर लौटे, तो बेटी को घर पर न पाकर उसकी तलाश शुरू की।

इस दौरान हाफिजगंज बाईपास पर एक स्विमिंग पूल में लड़की का शव मिलने की जानकारी पर वह मौके पर पहुंचे, तो शव उनकी बेटी का निकला। किशोरी के पिता ने स्विमिंग पूल के मालिक पर हत्या का आरोप लगाया है। पूल में नाबालिग लड़की के शव मिलने की सूचना पर थाना प्रभारी प्रदीप कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने स्विमिंग पूल मालिक से इसके संचालन के अधिकृत दस्तावेज मांगे, तो वह इसे नहीं दिखा सका।

कुमार ने बताया कि अवैध रूप से चल रहे स्विमिंग पूल के मालिक पर कार्वाई की जाएगी। बरेली के पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि एक नाबालिग लड़की का शव स्विमिंग पूल में मिला है और थाना प्रभारी को निर्देश दिए हैं कि वह तत्काल घटना का खुलासा करें।

उन्होंने कहा कि थाना हाफिजगंज क्षेत्र में अवैध स्विमिंग पूल संचालन की जानकारी मिली है। उन्होंने कहा कि थाना प्रभारी को अवैध रूप से चल रहे स्विमिंग पूल को बंद कराने और आवश्यक कार्वाई करने के लिए निर्देशित किया गया है।

Tags: barelliy newscrime news
Previous Post

बिजली कनेक्शन की जांच करने पहुंचे एसडीओ की पिटाई, मामला दर्ज

Next Post

गो-वे बाइक कंपनी घोटाले का मास्टरमाइंड गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

क्राइम

अमेरिका में गिरफ्तार मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ, नीरज फरीदपुरिया भी पकड़ा गया

24/10/2026
उत्तर प्रदेश

‘टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल जनहित में हो’, CM योगी ने साइबर सुरक्षा और फॉरेंसिक पर दिया जोर

24/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की पहल को मिल रही मजबूती, यूपी की दीदियों की सफलता से सीखेगा पूरा देश

23/10/2026
Deepotsav
अयोध्या

योगी सरकार के दीपोत्सव में बनेगा नया रिकॉर्ड, रामनगरी में जलेंगे 30 लाख दीप

23/10/2026
अयोध्या

दीपोत्सव से पहले चमकेगी रामनगरी, अयोध्या के प्रमुख मार्गों का होगा कायाकल्प

23/10/2026
Next Post
arrested

गो-वे बाइक कंपनी घोटाले का मास्टरमाइंड गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

राजस्थान : ASI मूल सिंह का कोरोना से निधन, एम्स में थे भर्ती

06/09/2020
Bindi

फेस के शेप के अनुसार लगाएं बिंदी, दिखेंगी बेहद खूबसूरत

26/08/2026
यूपी राज्यसभा चुनाव UP Rajya Sabha Election

यूपी राज्यसभा चुनाव : अंतिम समय में बिजनेसमैन की एंट्री से रोचक हुआ मुकाबला

27/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version