• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कोहरे का कहर: ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर 14 गाड़ियां आपस में टकराईं, 4 घायल

Writer D by Writer D
15/12/2025
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, नोएडा
0
14 vehicles collided due to fog

14 vehicles collided due to fog

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में सोमवार सुबह घने कोहरे (Fog) के कारण ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे (Eastern Peripheral Expressway) पर एक के बाद एक कई गाड़ियां आपस में टकरा गईं। हादसे में कुछ वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। इन वाहनों में कुछ ट्रक भी शामिल थे, जिनपर आलू लदे थे। हादसे के बाद ट्रकों से आलू सड़क पर बिखर गए। इसके चलते यातायात पूरी तरह ठप हो गया और यमुना एक्सप्रेसवे तक जाम की स्थिति बन गई।

यह दुर्घटना उस समय हुई जब पलवल की ओर से ग्रेटर नोएडा आ रहे वाहन ईस्टर्न पेरीफेरल हाईवे (Eastern Peripheral Expressway) पर आगे बढ़ रहे थे। सुबह के वक्त कोहरा (Fog)  इतना घना था कि कुछ ही मीटर की दूरी पर कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। इसी दौरान आगे चल रहे एक वाहन ने अचानक ब्रेक लगा दिया, जिससे पीछे आ रहे वाहन एक के बाद एक टकराते चले गए। कुल 14 गाड़ियों की टक्कर हुई है और 4 लोग घायल हुए हैं।

हाईवे पर लगी वाहनों की कतारें

हादसे में शामिल कई ट्रक आलू से भरे हुए थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कुछ ट्रक पलट गए और सैकड़ों बोरियां आलू सड़क पर बिखर गईं। इससे हाईवे पर यातायात और भी बाधित हो गया। कई किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतार लग गई और लोग घंटों जाम में फंसे रहे।

घटना की सूचना मिलते ही दनकौर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत और बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से नजदीकी अस्पताल भिजवाया। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, हालांकि कई लोगों को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस और हाईवे पेट्रोलिंग टीम ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए हालात को नियंत्रित करने का प्रयास किया।

सूचना पर एसीपी भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और व्यवस्थाओं की निगरानी की। पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की कि घने कोहरे (Fog) के दौरान अत्यधिक सावधानी बरतें, वाहन धीमी गति से चलाएं, फॉग लाइट का इस्तेमाल करें और आगे चल रहे वाहन से सुरक्षित दूरी बनाए रखें।

इधर, नोएडा कमिश्नरेट पुलिस घने कोहरे के बीच आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लगातार सड़कों पर तैनात नजर आई। नोएडा और ग्रेटर नोएडा में बढ़ते कोहरे को देखते हुए दादरी कोतवाली क्षेत्र की कोट चौकी पुलिस एनएच-91 पर लगातार गश्त कर रही है। पुलिसकर्मी लाउडस्पीकर के जरिए वाहन चालकों को जरूरी सुरक्षा निर्देश दे रहे हैं और ट्रैफिक नियमों का पालन करने की अपील कर रहे हैं।

Tags: eastern peripheral expressway
Previous Post

कम बजट में सनरूफ वाली कार चाहिए, तो 4 छोटी गाड़ियां है बेस्ट ऑप्शन

Next Post

YRKKH सीरियल के एक्टर के साथ मारपीट, मिली जान से मारने की धमकी

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

महिला संवाद में सशक्तिकरण की गूंज, महिलाओं ने स्वत:स्फूर्त गीत गाए

19/09/2026
Main Slider

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बोले, सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए समर्पित

19/09/2026
Main Slider

युवा आयोग और अग्निवीर सेल’ से सुरक्षित होगा युवाओं का भविष्य : मुख्यमंत्री

19/09/2026
OTS
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की ओटीएस योजना से शहरी करदाताओं को बड़ी राहत, 31.06 करोड़ रुपये की ब्याज माफी

19/09/2026
उत्तर प्रदेश

गरजा आसमान, थम गईं निगाहें, सूर्यकिरण ने मेरठ में लिखी शौर्य की नई इबारत

19/09/2026
Next Post
Anuj Sachdeva

YRKKH सीरियल के एक्टर के साथ मारपीट, मिली जान से मारने की धमकी

यह भी पढ़ें

भारी बारिश की चेतावनी

बदला मौसम का मिजाज, दिल्ली समेत इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

13/03/2021
cm yogi

कोरोना का कहर: उप्र के 13 जिलों में भेजे गये नोडल अफसर, सीएम कार्यालय करेगा निगरानी

08/04/2021
yogi press confrence

ब्लॉक प्रमुख चुनाव में BJP की बंपर जीत, CM योगी बोले- PM के मार्गदर्शन से संभव

10/07/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version