• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नगर भ्रमण पर निकले भगवान जगन्नाथ, मंगला आरती में शामिल हुए शाह और पटेल

Writer D by Writer D
07/07/2024
in Main Slider, गुजरात, धर्म, राष्ट्रीय
0
Jagannath Rath Yatra

Jagannath Rath Yatra

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अहमदाबाद। आषाढ़ शुक्ल पक्ष द्वितीया पर रविवार सुबह 7 बजे अहमदाबाद में 147वीं रथयात्रा ( Jagannath Rath Yatra) परंपरा के साथ नगर भ्रमण के लिए निकली। सुंदर और आकर्षक रथों पर सवार होकर भगवान जगन्नाथ, बहन सुभद्रा और बड़े भाई बलराम श्रद्धालुओं को दर्शन दे रहे हैं। परंपरा के अनुसार सुबह 4 बजे मंगला आरती (Mangla Aarti) हुई जिसमें केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह परिवार के साथ शामिल हुए। वहीं, सुबह 7 बजे सोने के झाड़ू से मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने रथ की सफाई की। इस दौरान हजारों लोग सड़कों के दोनों ओर खड़े होकर भगवान की एक झलक पाने को बेताब दिखे।

Image

अहमदाबाद के जमालपुर स्थित भगवान जगन्नाथ का मंदिर करीब 460 साल पुराना है। यहां पिछले 146 साल से आषाढ़ी शुक्ल पक्ष दूज पर भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा ( Jagannath Rath Yatra) निकाली जा रही है। इस साल 147वीं रथयात्रा निकाली गई है। इससे पूर्व रविवार सुबह 4 बजे भगवान जगन्नाथ की मंगला आरती की गई।

Image

इसमें केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह परिवार के साथ शामिल हुए। आरती दर्शन के बाद मंदिर में जयघोष से वातावरण गुंजायमान हुआ। यात्रा में 18 हाथी, 30 अखाड़ा, 101 ट्रक और 18 भजन मंडलियां शामिल हैं।

Image

वहीं, वार्षिक रथयात्रा ( Jagannath Rath Yatra)  के लिए सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए गए हैं जिसके तहत 18,000 से अधिक सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी नियंत्रण कक्ष से जुड़े 1,733 ‘बॉडी-वॉर्न कैमरा’ का उपयोग करके रथ यात्रा पर कड़ी नजर रख रहे हैं। 16 किलोमीटर लंबी यात्रा के मार्ग पर 47 स्थानों पर 20 ड्रोन और 96 निगरानी कैमरे लगाए गए हैं। भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा के पूरे रास्ते पर दुकानदारों द्वारा लगाए गए लगभग 1,400 सीसीटीवी कैमरों का भी निगरानी के लिए उपयोग किया जा रहा है।

भगवान जगन्नाथ की वार्षिक रथ यात्रा के लिए अहमदाबाद के 16 किलोमीटर के मार्ग पर पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) रैंक के अधिकारियों सहित 18,784 सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। इनमें से 4,500 जवान जुलूस के साथ-साथ चल रहे हैं, जबकि 1,931 जवानों को यातायात प्रबंधन के लिए तैनात किए गए हैं। किसी भी आपात चिकित्सा स्थिति से निपटने के लिए पांच सरकारी अस्पतालों में 16 एंबुलेन्स तैयार है। साथ ही नागरिकों की मदद करने के लिए 17 ‘हेल्प डेस्क’ भी है।

Tags: 147th Jagannath Rath Yatraahmdabad newsGujarat newsjagannath rath yatraJagannath Rath Yatra 2024National news
Previous Post

छह मंजिला इमारत ढही, मलबे से निकाले गए 7 शव; रातभर चला बचाव अभियान

Next Post

मैदान में भरे पानी में डूबे 4 बच्चे, दो की मौत; दो की तलाश

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

हल्द्वानी में व्यापारियों से बोले CM धामी- “आप व्यापार बढ़ाइए, सरकार आपके साथ खड़ी है”

29/08/2026
CM Yogi conducted an aerial inspection of flood-affected villages in Ballia.
Main Slider

50-50 किलो राहत सामग्री दे रही सरकार, 500 ग्राम राहत नहीं पहुंचा पाती थी सपा: मुख्यमंत्री योगी

29/08/2026
CM Dhami laid the foundation stone of Uttarakhand's first sports university.
Main Slider

उत्तराखंड के पहले क्रीड़ा विश्वविद्यालय का मुख्यमंत्री धामी ने किया शिलान्यास

29/08/2026
CM Dhami
Main Slider

उत्तराखंड को ‘खेलभूमि’ बनाने की दिशा में काम कर रही सरकार: मुख्यमंत्री धामी

29/08/2026
CM Yogi
Main Slider

सबकी समस्या का समाधान सरकार की प्रतिबद्धता: मुख्यमंत्री

29/08/2026
Next Post
drowning

मैदान में भरे पानी में डूबे 4 बच्चे, दो की मौत; दो की तलाश

यह भी पढ़ें

Rhea Chakraborty

ड्रग्स मामले में रिया चक्रवर्ती ने लिए 25 टॉप बॉलीवुड सेलेब्स के नाम

09/09/2020
Share Market

शेयर बाजार की तेजी में लगी ब्रेक, सेंसेक्स और निफ्टी भी फिसले

26/04/2024
Flipkart Black Friday Sale: बड़ी स्क्रीन, कम दाम! सेल में धड़ाम से गिरी 55 inch TV की कीमतें

बड़ी स्क्रीन, कम दाम! Flipkart Black Friday Sale में धड़ाम से गिरी 55 inch TV की कीमतें

24/11/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version