• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इस देश में पैसों से भरा विमान क्रैश, 15 लोगों की मौत

Writer D by Writer D
28/02/2026
in अंतर्राष्ट्रीय
0
15 killed in plane crash in Bolivia

15 killed in plane crash in Bolivia

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बोलिविया की राजधानी ला पाज के पास शुक्रवार देर रात एक कार्गो प्लेन क्रैश (Plane Crash) हो गया है, इस हादसे में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई। यह प्लेन एयरपोर्ट के पास हाइवे पर गिरा, यहां खड़ी कई गाड़ियां भी चपेट में आ गईं। इस प्लेन में भारी मात्रा में पैसे भरे हुए थे, जो हादसे के बाद पूरे इलाके में बिखर गए।

यह हादसा राजधानी ला पाज से सटे एल अल्टो शहर में हुआ है। फायर चीफ पावेल टोवर के मुताबिक क्रैश में कम से कम 15 लोग मारे गए हैं और कई घायल हैं। हालांकि, उन्होंने यह साफ नहीं बताया कि मरने वाले प्लेन में सवार थे या हाइवे पर खड़ी गाड़ियों में। सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिनमें देखा जा सकता है कि कैसे हाइवे पर प्लेन का मलबा, जली हुई गाड़ियां और शव बिखरे पड़े हैं। बताया जा रहा है कि इस हादसे में 15 से ज्यादा गाड़ियां भी डैमेज हुई हैं, हादसे के बाद एयरपोर्ट से सभी फ्लाइट्स को फिलहाल के लिए रोक दिया गया है।

यह प्लेन बोलिविया एयर फोर्स का हरक्यूलिस एयरक्राफ्ट था। खबरों के मुताबिक यह सेंट्रल बैंक से नए करेंसी नोट (banknotes) लेकर दूसरे शहरों के लिए उड़ा था। हादसा इतना भयानक था कि प्लेन के टकराते ही नोटों के बंडल हवा में बिखर गए और चारों तरफ फैल गए। इसके बाद वहां अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया।

सोशल मीडिया पर आई तस्वीरों में एक अलग ही नजारा देखने को मिला। जहां एक तरफ रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा था, वहीं दूसरी तरफ लोग बिखरे हुए पैसों को लूटने के लिए दौड़ पड़े। लोग जमीन पर बिखरे नोटों को समेटते नजर आए। पुलिस को लोगों को वहां से हटाने के लिए बल प्रयोग करना पड़ा और उन्होंने रायट गियर में लोगों को खदेड़ा। अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि प्लेन टेक ऑफ कर रहा था या लैंड कर रहा था।

Tags: plane crash
Previous Post

रमज़ान में इजराइल के हमलों से दहला ईरान, तेहरान के कई जगहों बमबारी

Next Post

जम्मू में LoC पर मिला PIA लिखा गुब्बारा, सर्च ऑपरेशन शुरू

Writer D

Writer D

Related Posts

Pak claims to have carried out surgical strike on Afghan border
अंतर्राष्ट्रीय

पाक की अफगान बॉर्डर पर सर्जिकल स्ट्राइक, 25 आतंकियों को मारने का दावा

29/06/2026
Road named after Trump in Hyderabad
अंतर्राष्ट्रीय

हैदराबाद में ट्रंप के नाम पर सड़क, US राष्ट्रपति ने कहा- Thank You

27/06/2026
Shoaib Akhtar
Main Slider

फिर सामने आया पाक का टेरर लव! शोएब अख्तर के भाई के जनाजे में शामिल हुआ लश्कर आतंकी

27/06/2026
Plane crashes into Beijing's tallest building
अंतर्राष्ट्रीय

बीजिंग की सबसे ऊंची इमारत से टकराया विमान, मची अफरा-तफरी

26/06/2026
Earthquake
Main Slider

कुछ सेकंड में तबाह हुए शहर! वेनेजुएला में भूकंप ने मचाई तबाही

25/06/2026
Next Post
Balloon with PIA written on it found in Jammu

जम्मू में LoC पर मिला PIA लिखा गुब्बारा, सर्च ऑपरेशन शुरू

यह भी पढ़ें

arrested

एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज के निर्माण के करोड़ों के घोटाले का आरोपी गिरफ्तार

28/01/2021
Padmashri Omkarnath Srivastava dies from Corona

‘हाइड्रोजन मैन’ पद्मश्री ओंकारनाथ श्रीवास्तव का कोरोना से निधन

25/04/2021
cm yogi

सीएम योगी रामायण विश्‍वमहाकोश के प्रथम संस्‍करण का करेंगे विमोचन

05/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version