• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पुलिस पर हमला एवं बदसलूकी करने के आरोप में 15 लोग गिरफ्तार

Writer D by Writer D
26/08/2021
in Main Slider, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश, क्राइम
0
arrested

arrested

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में आजाद समाज पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता एहसान खान सहित 15 लोगों को पुलिस पर हमला एवं बदसलूकी आदि के आरोप में गिरफ्तार कर लिया ।

पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने आज यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गंभीरपुर क्षेत्र के रानीपुर रजमो गांव में धरना दे रहे आजाद समाज पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता एहसान खान सहित 15 लोगों को 24 अगस्त की रात गिरफ्तार किया।

उन्होंने बताया कि गंभीरपुर क्षेत्र के रानीपुर रजनी गांव में एक विवादित जमीन पर अंबेडकर मूर्ति लगाने के मामले को लेकर आजाद समाज पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता एहसान खान के नेतृत्व में कुछ लोग धरना दे रहे थे । शांति व्यवस्था कायम करने के उद्देश्य से पुलिस मौके पर पहुंची ,तो उन लोगों ने पुलिस पर हमला कर दिया । इतना ही नहीं इस धरने को समाप्त करने की एवज में आरोपी एहसान खान एक लंबी रकम की सौदेबाजी कर रहे थे, जिसका ऑडियो भी वायरल हो गया ।

इस ऑडियो में आजाद समाज पार्टी के नेता एहसान खान के 2000000 रुपए नगद वह एक गाड़ी की सौदेबाजी के कारनामों की पूरी कलई खुल गई । सच्चाई क्या है ये तो नहीं पता लेकिन एहसान खान ने इस सौदेबाजी में 10 लाख नकद रकम आजाद समाज पार्टी के चीफ चंद्रशेखर रावण के नाम पर भी मांगी है ।

श्री सिंह ने बताया कि एहसान खान के पर जिले के विभिन्न थानों में कई गंभीर अपराधिक मुकदमे दर्ज हैं और गंभीरपुर थाना क्षेत्र के रानीपुर रजमो गांव में धरना दे रहा है। कल रात एहसान खान सहित 15 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। यह लोग विवादित भूमि पर आंबेडकर प्रतिमा रखने का लोग प्रयास कर रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस के साथ इन लोगों ने बदसलूकी की। एक पुलिस कर्मी का गमछे से गला घोंटने का भी प्रयास किया तथा सरकारी कार्य में बाधा डाली। महिला थाना प्रभारी को जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करने का आरोप है।

गौरतलब है कि रानीपुर रजमों गांव में आजाद समाज पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता एहसान खान के नेतृत्व में पुलिस कार्रवाई के विरोध में करीब 10 दिन से धरना प्रदर्शन चल रहा था। विवाद होने की सूचना थाना प्रभारी ने कंट्रोल रूम को दी। थोड़ी देर में कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची। इस मामले में थाना प्रभारी की तहरीर पर एहसान खान सिंह समेत 70 लोगों के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है।

Tags: azamgarh newscrime news
Previous Post

14 साल पुराने हत्या के मामले में चार अभियुक्तो को मिली 10 साल की सजा

Next Post

जूता पहन कालीखोह मंदिर की सीढ़ी पर चढ़ा दारोगा, विरोध करने पर पुरोहित पुत्र को जड़ा थप्पड़

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

‘ मेरे सपनों का उत्तराखंड’ में सीएम धामी ने युवा प्रतिभाओं से किया संवाद, तकनीक और इनोवेशन पर हुई चर्चा

18/09/2026
Main Slider

जल सृष्टि पार्क के लोकार्पण से लौटते समय सीएम धामी ने अचानक रुकवाया काफिला, बच्चों और आमजन के साथ खिंचवाईं सेल्फी

18/09/2026
Main Slider

योगी सरकार शनिवार को 818 अभ्यर्थियों को देगी नौकरी की सौगात, मुख्यमंत्री देंगे नियुक्ति पत्र

18/09/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

भूजल स्रोतों की जांच में यूपी ने देश में पहला स्थान हासिल किया, पंजाब-आंध्र प्रदेश को भी पीछे छोड़ा

18/09/2026
उत्तर प्रदेश

मथुरा में यूपी राइज 2026: युवाओं को जॉब क्रिएटर बनाने की सार्थक पहल

18/09/2026
Next Post
kali khoh mandir

जूता पहन कालीखोह मंदिर की सीढ़ी पर चढ़ा दारोगा, विरोध करने पर पुरोहित पुत्र को जड़ा थप्पड़

यह भी पढ़ें

Priyanka Chopra

रेड एंड ब्लैक बिकिनी में ‘देसी गर्ल’ का दिखा सेक्सी लुक, निक जोनस के साथ दिये पोज

30/08/2021
दिल्ली मेट्रो Delhi Metro

दिल्ली मेट्रो ने गणतंत्र दिवस पर मेट्रो सेवाओं में आंशिक बदलाव की घोषणा

25/01/2021
हौसी विद्रोहियों की मौत

यमन : सेना के साथ मुठभेड़ में 30 हौसी विद्रोहियों की मौत

04/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version