• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कागजों पर बना दिए 16.75 लाख के शौचालय, डीपीआरओ ने जारी किया नोटिस

Writer D by Writer D
07/08/2022
in उत्तर प्रदेश, उन्नाव, क्राइम
0
Toilet

Toilet Scam

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उन्नाव। जिले में पुरवा विकासखंड के बनिगांव में कागजों पर शौचालय बनाकर 16.75 लाख का गबन (Toilets Scam) किया गया। मामले की जानकारी होने पर डीपीआरओ ने पूर्व प्रधान व सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी की है। संतोषजनक जवाब न देने पर एफआईआर दर्ज कराने की चेतावनी भी दी है।

बनिगांव निवासी जितेंद्र सिंह, प्रमोद सिंह व रामनरेश के शिकायतीपत्र पर तीन सदस्यीय टीम ने गांव जाकर जांच की थी। टीम में ग्रामीण अभियंत्रण सेवा के अवर अभियंता जय प्रकाश, सहायक विकास अधिकारी (सहकारिता) आशीष कुमार व ब्लॉक कोआर्डिनेटर (स्वच्छ भारत मिशन) अभय कुमार शामिल थे।

तीनों अधिकाजरियों ने गांव जाकर जांच की तो पता चला कि 463 शौचालय का निर्माण दिखाकर पैसा निकाला गया। स्थलीय सत्यापन में 137 शौचालय सिर्फ कागजों में ही बना दिए गए। मौके पर शौचालय नहीं मिले। 10 लाभार्थियों ने स्वयं की धनराशि से शौचालय का निर्माण कराया। पांच शौचालय अपूर्ण पाए गए।

इसमें सीट नहीं लगी थी और गड्ढा भी निर्मित नहीं था। जांच टीम ने पूर्व प्रधान व तत्कालीन सचिव को 16.75 लाख का गबन करने का दोषी मानते हुए रिपोर्ट बीडीओ को सौंपी। बीडीओ ने मामले की जानकारी सीडीओ को दी। सीडीओ के निर्देश पर डीपीआरओ ने पूर्व प्रधान व सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी की।

बीजेपी की आस्था प्रभु राम में नहीं, भ्रष्टाचार में है : संजय सिंह

डॉ. निरीश चंद्र साहू, डीपीआरओ ने बताया कि मामले में शौचालय के नाम पर लाखों का गबन (Toilet Scam) मिला है। जांच रिपोर्ट के आधार पर पूर्व प्रधान व सचिव को नोटिस जारी की गई है। सात दिन में जवाब मांगा गया है। समय से संतोषजनक जवाब न मिलने पर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।

अन्य ग्राम पंचायतों में भी हो चुके हैं घोटाले

हसनगंज विकासखंड की ग्राम पंचायत पमेधिया में पंचायत भवन को कागजों पर पूरा दिखाकर 16.61 लाख रुपये निकाल लिए गए। मामले की जब जांच हुई तो पता चला कि पंचायत भवन अभी बना ही नहीं है। डीपीआरओ ने प्रधान व सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी करके जवाब मांगा।

बिछिया विकासखंड की ग्राम पंचायत तारगांव में प्रधान व सचिव ने मिलकर 13.92 लाख रुपये का घोटाला किया। मामले की जांच रिपोर्ट मिलने के बाद डीएम ने प्रधान को कारण बताओ नोटिस जारी की।

नवाबगंज विकासखंड की ग्राम पंचायत जंसार में श्रमिकों की मजदूरी का 6.17 लाख का भुगतान अपने व रिश्तेदार के खाते में ट्रांसफर कराने वाले प्रधान सहित तीन पर रिपोर्ट दर्ज कराई जा चुकी है।

Tags: crime newstoilet scamunnao news
Previous Post

बीजेपी की आस्था प्रभु राम में नहीं, भ्रष्टाचार में है : संजय सिंह

Next Post

समुंदर में आग दिखने से लोगों में हड़कंप

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

UPITS-2026 में सिंगारी इंडस्ट्रीज ने 15 देशों के साथ किए 201 करोड़ रुपये से अधिक के एमओयू

29/09/2026
अमरोहा

UPITS-2026 में अमरोहा के शहद-कुकीज का जलवा, इटली-ओमान और नीदरलैंड के खरीदारों ने दिए बड़े ऑर्डर

29/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS: गन्ने की नई उन्नत किस्में बनाएंगी किसानों को समृद्ध

29/09/2026
Main Slider

ईट राइट समिट में उप मुख्यमंत्री का संदेश—“जैसा खाओ अन्न, वैसा बने मन”, स्वस्थ भोजन अपनाएं

29/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS में काशी के स्वाद का जलवा, 100 किलो से ज्यादा बिकी लौंगलता और तिरंगा बर्फी

29/09/2026
Next Post
fire in the sea

समुंदर में आग दिखने से लोगों में हड़कंप

यह भी पढ़ें

vastu tips

गलती से भी सुबह उठकर न देखें ये चीजें, बिगड़ जाएंगे बनते काम

23/01/2022
Tata Sierra

Tata Sierra के कलर ऑप्शन्स आउट, चुनें अपना फेवरेट शेड

23/11/2025
Garden in Home

गार्डन भी होना चाहिए वास्तु के अनुसार, इस तरह से करें देखभाल

12/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version