• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

160 लीटर अवैध शराब बरामद, तीन महिलाओं समेत चार गिरफ्तार

Writer D by Writer D
18/03/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, फतेहपुर
0
Arrested

Arrested

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

फतेहपुर। जिले में गुरुवार तड़के पुलिस और आबकारी पुलिस की संयुक्त टीम ने होली पर्व के पहले अवैध शराब (liquor) के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत जहानाबाद में दबिश देकर 160 लीटर अवैध शराब (Liquor) बरामद की है। मौके पर आठ क्विंटल लहन बरामद कर नष्ट कर तीन महिलाओं समेत चार अवैध शराब कारोबारियों को गिरफ्तार (arrested) कर आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई कर जेल भेजा है।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर आज जहानाबाद थाना प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह व अबकारी निरीक्षक राजीव कुमार माथुर के नेतृत्व में पुलिस व आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने थाना क्षेत्र के अवैध शराब के गढ़ कंजरन डेरा में सुबह छापामारी कार्रवाई की। टीमों के वहां पहुंचते ही अवैध शराब कारोबारियों में हड़कम्प मच गई।

पुलिस टीम ने तीन महिलाओं व एक युवक सहित चार आरोपियों को मौके पर ही दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। साथ ही वहां आठ डिब्बे में एक सौ साठ लीटर अवैध कच्ची शराब, मोहर मय नमूना व शराब बनाने के उपकरण को जब्त कर मौके पर मिले आठ क्विंटल लहन को नष्ट कर दिया। पकड़े गए आरोपियों में जहानाबाद थाना क्षेत्र के कंजरन डेरा नोनारा गांव निवासी सुमन पत्नी शिवराम, दया पत्नी चंद्रिका, रेशमा पत्नी राजकुमार और विक्रम पुत्र रामकरन हैं।

अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि होली पर्व में किसी भी प्रकार की अनहोनी की रोकथाम के लिए अवैध शराब के निष्कर्षण व विक्री के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। जहानाबाद थाना क्षेत्र के कंजरनडेरा में आज सुबह पुलिस ने अचानक छापा मारा। छापेमारी की सफल कार्यवाही के दौरान 160 लीटर शराब व लहन बरामद किया गया। साथ ही तीन महिलाओं व एक युवक सहित चार लोगों को गिरफ्तार करते हुए आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

टीमों में कार्रवाई के दौरान ये रहें शामिल कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम में उपनिरीक्षक रीतेश कुमार राय, अम्बरीष कुमार मिश्रा, आदित्य नारायण सिंह, कांस्टेबल राजीव कांत शर्मा, वेद प्रकाश, नेहा देवी, दीक्षा सिंह व आबकारी टीम में सूर्यभान, लक्ष्मीकांत, अजादार हुसैन, संजय प्रकाश, संतोष कुमार तिवारी सहित आधा दर्जन सिपाही शामिल रहे।

Tags: crime newsfatehpur news
Previous Post

ट्रक ने होमगार्ड को कुचला, मौत

Next Post

पांच वाहन चोर गिरफ्तार, तीन कार के साथ ही बुलेट लोडर भी बरामद

Writer D

Writer D

Related Posts

AK Sharma
उत्तर प्रदेश

वर्षाकाल में नागरिकों को नहीं होनी चाहिए कोई असुविधा: एके शर्मा

17/07/2026
Rahul Gandhi-Akhilesh Yadav
Main Slider

150 सीटों की मांग पर अड़ी कांग्रेस, जीत के फॉर्मूले पर अड़ी सपा

17/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

शामली व कैराना की डेमोग्राफी बदल रहे थे जिन्ना के उपासकः मुख्यमंत्री

17/07/2026
Ram Mandir
अयोध्या

राम मंदिर चंदा चोरी केस: अगले हफ्ते SC में पेश होगी SIT की अंतरिम रिपोर्ट

17/07/2026
Two criminals killed in Shikohabad encounter
उत्तर प्रदेश

शिकोहाबाद में एनकाउंटर, बच्चों को बंधक बनाने वाले दोनों बदमाश मिट्टी में मिले

17/07/2026
Next Post
arrested

पांच वाहन चोर गिरफ्तार, तीन कार के साथ ही बुलेट लोडर भी बरामद

यह भी पढ़ें

Periods

पीरियड्स में दर्द से है परेशान, अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

04/07/2026
arrested

मुठभेड़ में 20 हजार का इनामी घायल गिरफ्तार

02/04/2022
गायत्री प्रसाद प्रजापति Gayatri Prasad Prajapati

पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति की अंतरिम जमानत पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला 15 अक्टूबर को

13/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version