• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पानीपुरी खाने के बाद 18 बच्चे बीमार, एक की हालत गंभीर; फूड पॉइजनिंग की आशंका

Writer D by Writer D
17/06/2026
in क्राइम
0
Panipuri

Panipuri

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

तेलंगाना के राजन्ना सिरसिल्ला जिले के तंगल्लापल्ली मंडल स्थित केसीआर नगर कॉलोनी में एक स्थानीय वैन से पानीपुरी (Panipuri) खाने के बाद 18 बच्चे अचानक बीमार पड़ गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और बच्चों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जानकारी के अनुसार, मंगलवार शाम कॉलोनी में लगी एक पानीपुरी वैन से कई बच्चों ने पानीपुरी खाई थी। कुछ ही देर बाद बच्चों को पेट दर्द, उल्टी, दस्त और तेज बुखार जैसी शिकायतें होने लगीं। परिजन घबराकर बच्चों को सिरिसिल्ला के सरकारी और निजी अस्पतालों में लेकर पहुंचे।

एक बच्चे की हालत गंभीर

अस्पताल में भर्ती बच्चों में ऋषिकेश नामक एक बच्चे की हालत गंभीर बताई जा रही है। परिजनों के अनुसार उसे तेज बुखार के साथ दौरे पड़ने लगे, जिसके बाद डॉक्टरों ने उसे विशेष निगरानी में रखा है। हालांकि अन्य 17 बच्चों की स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

फूड पॉइजनिंग की आशंका

सभी बच्चों में एक जैसे लक्षण सामने आने के बाद चिकित्सकों ने प्रारंभिक तौर पर फूड पॉइजनिंग की आशंका जताई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम मामले की जांच में जुट गई है और बच्चों के आवश्यक मेडिकल टेस्ट कराए जा रहे हैं।

पानीपुरी के नमूने जांच के लिए भेजे गए

घटना की गंभीरता को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग और स्थानीय प्रशासन ने पानीपुरी वैन से खाद्य सामग्री और पानी के नमूने एकत्र कर प्रयोगशाला जांच के लिए भेज दिए हैं। अधिकारियों का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद ही बीमारी के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

फिलहाल प्रशासन लोगों से सतर्क रहने और खुले में बिकने वाले खाद्य पदार्थों का सेवन करते समय सावधानी बरतने की अपील कर रहा है। वहीं पुलिस और स्वास्थ्य विभाग पूरे मामले की जांच कर रहे हैं कि यह सामान्य फूड पॉइजनिंग का मामला है या फिर किसी अन्य कारण से बच्चे बीमार हुए हैं।

Tags: telanagana news
Previous Post

CA छात्रों के लिए बड़ी खबर! इस दिन घोषित होगा इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम, ऐसे करें चेक

Next Post

TMC के अस्थायी मुख्यालय पर लगा ताला, पूर्व विधायक के बैंक खाते भी फ्रीज

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

निठारी कांड से बरी सुरेंद्र कोली ने हरिद्वार में की आत्महत्या, इस हाल में मिला शव

18/09/2026
Satya Niketan building owner Hariram Bansal arrested.
Main Slider

सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: मालिक हरिराम बंसल भिवाड़ी से गिरफ्तार, हादसे में 7 मौतें

07/09/2026
Delhi Building Collapse
क्राइम

दिल्ली बिल्डिंग हादसे में बड़ा एक्शन, मालिक के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी

07/09/2026
Three friends died in a road accident
उत्तर प्रदेश

सड़क हादसे में तीन दाेस्ताें की माैत, CM योगी ने दुख जताया

05/09/2026
Silver
क्राइम

भागलपुर में चांदी की बड़ी खेप जब्त, नाबालिग हिरासत में

05/09/2026
Next Post
TMC's temporary headquarters locked

TMC के अस्थायी मुख्यालय पर लगा ताला, पूर्व विधायक के बैंक खाते भी फ्रीज

यह भी पढ़ें

CM Dhami

चम्पावत को उत्तराखण्ड का मॉडल जनपद बनाना संकल्प : मुख्यमंत्री धामी

29/06/2026
savin bansal

कई किमी भीषण पगडंडी नाप डीएम पंहुचे बटोली के अंतिम महिला, बजुर्गों तक; हुए रूबरू स्थानिकों से

14/07/2025
Akhilesh Yadav

आजकल चैनल मोदी के इशारे पर चल रहे हैं : अखिलेश

05/05/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version