Main Sliderआगराउत्तर प्रदेशक्राइम

बिल्डिंग गिरने से 2 लोगों की मौत, रेसक्यू के दौरान इंस्पेक्टर भी गंभीर रूप से घायल

उत्तर प्रदेश के आगरा में बिल्डिंग गिरने (Building Collapse) से 2 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, करीब 7 लोग घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रेस्क्यू के दौरान इंस्पेक्टर आनंद वीर भी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ लगी हुई है। इस दौरान पुलिस और प्रशासन के भी लोग मौजूद है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

आगरा के जगदीशपुरा थाना क्षेत्र की आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर 4 में हुए हादसे पर में दो लोगों की मौत हो गई है। यह हादसा निर्माणाधीन चार दुकानों के गिरने (Building Collapse) से हुआ है। घटना के बाद इलाके हड़कंप मच गया। दुकानों के आसपास मलबा फैल गया। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही तुरंत मौके पर जगदीशपुरा थाने की पुलिस बड़ी संख्या में पहुंच गई। साथ ही उन्होंने तुरंत मामले की जानकारी फायर विभाग को दी।

मौके पर पहुंचकर पुलिस और फायर विभाग की टीम ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर रेस्क्यू अभियान चलाया। जिसके कुछ देर बाद रेस्क्यू टीम ने मलबे में दबे सभी 9 लोगों को बाहर निकाल लिया।

सभी घायलों को तुरंत एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद दो लोगों को मृत घोषित कर दिया है। इस हादसे में 7 लोग मलबे में दबने से घायल हो हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट कराया गया है।

Related Articles

Back to top button