• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

खौफनाक! 20 दबंगों ने बीच सड़क पर महिला को जिंदा जलाया, हालत गंभीर

Writer D by Writer D
19/10/2023
in क्राइम, झारखंड, राष्ट्रीय
0
Burnt Alive

burnt alive

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बोकारो। झारखंड से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां जमीन के विवाद को लेकर एक महिला को जिंदा जलाकर (Burnt Alive) मार डालने की कोशिश की गई। वो भी सरेआम बीच सड़क पर। घटना बांसगोड़ा इलाके की है। महिला जब बुरी तरह झुलस गई तो कुछ लोग उसकी मदद के लिए आगे आए। उन्होंने उसे सदर अस्पताल पहुंचाया।

महिला की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। सदर अस्पताल के डॉक्टर अरविंद कुमार ने बताया कि वो 80 प्रतिशत तक जल चुकी थी। वहां बर्न यूनिट नहीं था। जिस कारण उसे बोकारो के जनरल हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया। महिला का नाम अनीसा अली है जो कि 35 साल की है। घटना के बाबत जानकारी देते हुए महिला का पुत्र मुजाब अली ने बताया कि उसका घर और जमीन को लेकर किसी से विवाद चल रहा था। लगातार विरोधियों द्वारा उनका घर खाली करने को लेकर दबाब बनाया जा रहा था।

इसी क्रम में बुधवार को 20 लोग अचानक उनके घर आ धमके। उन लोगों ने अनीसा को घर से बाहर निकाला। फिर सड़क पर उनके ऊपर केरोसिन तेल डालकर आग लगा दी। घर के लोग अनीसा को बचाने की कोशिश करने लगे लेकिन हमलावरों ने उन्हें मदद नहीं करने दी। फिर वे लोग वहां से फरार हो गए। इसके बाद आनन-फानन में गांव के कुछ लोगों की मदद से अनीसा को सदर अस्पताल ले जाया गया।

Newsclick: सुप्रीम कोर्ट का दिल्ली पुलिस को नोटिस

लेकिन वहां बर्न यूनिट नहीं थी। इस कारण अनीसा को बोकारो के जनरल हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया। महिला की हालत बेहद नाजुक है। वह 80 प्रतिशत तक जल चुकी है। परिवार वालों की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ सख्त एक्शन लेने की बात कही गई है।

बता दें, महिला को आग लगाने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। बताया जा रहा है कि महिला को जब आग के हवाले किया गया तो वह मदद के लिए चीखती रही। लेकिन लोग उसकी मदद करने के बजाय वीडियो बनाते रहे।

Tags: bokaro newscrime newsJharkhand newsland disputeNational news
Previous Post

Newsclick: सुप्रीम कोर्ट का दिल्ली पुलिस को नोटिस

Next Post

इंडियन ऑयल में नौकरी पाने का मौका, 10वीं पास फ्री में करें अप्लाई

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तराखंड

मुख्यमंत्री घोषणाओं पर मुख्य सचिव का सख्त रुख, 303 लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश

29/09/2026
Main Slider

विभिन्न राज्यों की संस्कृति, नवाचार और बेहतर कार्यप्रणालियों को जानें उत्तराखण्ड के युवा: मुख्यमंत्री

29/09/2026
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ की बेटी ने अपनी प्रतिभा और परिश्रम से देश-प्रदेश का मान बढ़ाया : मुख्यमंत्री साय

28/09/2026
पंजाब

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर अमृतसर में श्री दरबार साहिब में हुए नतमस्तक

28/09/2026
Main Slider

वर्ल्डस्किल्स प्रतियोगिता-2026 में उत्तराखंड का गौरवपूर्ण प्रदर्शन

28/09/2026
Next Post
IOCL

इंडियन ऑयल में नौकरी पाने का मौका, 10वीं पास फ्री में करें अप्लाई

यह भी पढ़ें

Corona

कोरोना की फुल स्पीड, 24 घंटे में 20,408 नए केस, इतने मरीज हुए कालकवलित

30/07/2022

वरुण धवन ने फोटो कैप्शन में लिखी गलत हिन्दी, कार्तिक आर्यन ने यूं खींची टांग

04/12/2021
Arrested

ट्रेन टिकटों की अवैध बिक्री करने वाला गिरफ्तार

23/03/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version