• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मौत की शराब! सीवान और छपरा में अबतक 20 लोगों की मौत

Writer D by Writer D
17/10/2024
in Main Slider, क्राइम, बिहार, राष्ट्रीय
0
poisonous liquor

poisonous liquor

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सीवान। बिहार के सीवान और छपरा में जहरीली शराब (Poisonous Liquor) पीने से मौत का मामला सामने आया है। एसपी ने 20 लोगों की मौत की पुष्टि की है। सिविल सर्जन के द्वारा जारी की गई रिपोर्ट में कहा गया है कि जहरीली शराब (Poisonous Liquor) पीने से अब तक 20 लोगों की मौत हो चुकी है। मरने वाले लोगों में छपरा के 8 लोग शामिल हैं। शराब पीने से तबीयत खराब होने के बाद लोगों को हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां पर उनकी मौत हो गई।

एजेंसी के मुताबिक, मामले के बाद पत्रकारों से बात करते हुए सीवान के जिलाधिकारी मुकुल कुमार गुप्ता ने कहा, “बुधवार सुबह करीब साढ़े सात बजे जानकारी मिली कि मगहर और औरिया पंचायतों में रहस्यमय परिस्थितियों में तीन लोगों की मौत हो गई है। अधिकारियों की एक टीम तुरंत इलाके में भेजी गई और 12 और लोगों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया, लेकिन उनमें से एक व्यक्ति की रास्ते में ही मौत हो गई।”

बता दें कि जहरीली शराब (Poisonous Liquor) से होने वाली मौतों की तादाद बढ़ती जा रही है।

गांव वालों ने आरोप लगाया कि पीड़ितों ने मंगलवार रात को जहरीली शराब (Poisonous Liquor) पी थी, जिसके बाद वे बीमार पड़ गए। अधिकारियों ने मृतकों और उपचाराधीन लोगों की पहचान उजागर नहीं की।

इस बीच, जिला प्रशासन ने घटना के बाद मगहर और औरिया पंचायतों के दो चौकीदारों को निलंबित कर दिया है। डीएम ने कहा, “स्थानीय पुलिस स्टेशन के अधिकारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी शुरू की जाएगी।”

जहरीली शराब पीने से 30 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा हॉस्पिटल में भर्ती

एक अन्य घटना में, बुधवार को सारण जिले में कथित तौर पर नकली शराब पीने से दो लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य को अस्पताल में भर्ती कराया गया। PTI से बात करते हुए, सारण के जिला मजिस्ट्रेट अमन समीर ने कहा, “यह घटना मुशरख पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र के तहत इब्राहिमपुर इलाके में हुई। संदिग्ध शराब मौतों से संबंधित अधिकारियों द्वारा मिली जानकारी के आधार पर, पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।”

2016 में बैन हुई थी शराब

अप्रैल 2016 में नीतीश कुमार सरकार ने बिहार में शराब की बिक्री और सेवन पर प्रतिबंध लगा दिया था। बिहार सरकार ने हाल ही में कुबूल किया है कि अप्रैल 2016 में राज्य में शराबबंदी लागू होने के बाद से अवैध शराब के सेवन से 150 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।

Tags: bihar newschapra newscrime newsNational newspoisonous liquorSiwan News
Previous Post

जस्टिस संजीव खन्ना होंगे भारत के 51वें CJI, चंद्रचूड़ ने की सिफारिश

Next Post

सिटीजनशिप एक्ट पर ‘सुप्रीम’ फ़ैसला, धारा 6A की वैधता बरकरार

Writer D

Writer D

Related Posts

Hair Wash
Main Slider

इस दिन नहीं धोने चाहिए बाल, घर में आती है दरिद्रता

27/09/2026
Main Slider

UPITS में दूसरे दिन 4,700 बी2बी बैठकें, 412 समझौते

26/09/2026
Main Slider

सीएम धामी ने उत्तराखण्ड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति-2026 और GEP की तकनीकी रिपोर्ट का किया विमोचन

26/09/2026
Main Slider

भारी बारिश से प्रभावितों को तत्काल मिले राहत, सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश

26/09/2026
Main Slider

आज एक बड़ी बिजनेस अपॉर्चुनिटी बन सकता है वेस्ट मैनेजमेंट: ए.के. शर्मा

26/09/2026
Next Post
Supreme Court

सिटीजनशिप एक्ट पर 'सुप्रीम' फ़ैसला, धारा 6A की वैधता बरकरार

यह भी पढ़ें

नक्सलियों ने उखाड़ा रेल ट्रैक, मालगाड़ी के इंजन समेत 19 डिब्बे हुए बेपटरी

27/11/2021
Senior resident doctor Adil Ahmed arrested in Anantnag

360 किलो अमोनियम नाइट्रेट, पिस्टल… डॉक्टर रच रहा था बड़े आतंकी हमले की साजिश

10/11/2025
CM Dhami

धर्मांतरण के कानून को और सख़्त करने के मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश

28/07/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version