• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

20 महीने की गुड़िया ने बचाई 5 लोगों की जिंदगी, बनी सबसे युवा कैडेवर डोनर

Writer D by Writer D
14/01/2021
in Main Slider, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
youngest cadaver donor

youngest cadaver donor

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कहते हैं खुशियां बांटनी चाहिए… और बच्चे तो खुशियां बांटने के लिए आते हैं। ऐसी ही एक प्यारी सी बच्ची ने अपनी मुस्कान पांच अलग-अलग लोगों में बांट दी है। जिस बच्ची के बारे में हम आपको बता रहे हैं उसने दुनिया को अलविदा कहने से पहले कई लोगों को जिंदगी दे दी। बच्ची ने अपने शरीर के पांच अंगों को दान किया। इसी के साथ ये बच्ची ये सबसे कम उम्र की कैडेवर डोनर भी बन गई है।

दिल्ली के रोहिणी इलाके में 8 जनवरी को 20 महीने की धनिष्ठा खेलते-खेलते घर की पहली मंजिल से नीचे गिर गई थी। इसके बाद वह बेहोश हो गई। फिर बच्ची के माता-पिता उसे तुरंत सर गंगाराम अस्पताल लेकर गए। डॉक्टरों ने उसे होश में लाने की बहुत कोशिश की लेकिन सब बेकार साबित हुआ।

‘जी-विलास पसंद’ नाम से अमरूद की प्र​जाति का लखनऊ के किसान ने कराया पंजीकरण

11 जनवरी को बच्ची का ब्रेन डेड घोषित कर दिया गया। धनिष्ठा के दिमाग के काम करना बंद कर दिया था, इसके अलावा उसके सारे अंग सही से काम कर रहे थे। तब उसके पिता अशीष कुमार और मां बबिता ने अंग दान करने का फैसला किया।

धनिष्ठा का दिल, लिवर, दोनों किडनी और कॉर्निया सर गंगाराम अस्पताल ने निकाल कर पांच रोगियों में प्रत्यारोपित कर दिया। इस मासूम सी बच्ची ने जाते-जाते 5 लोगों को नया जीवन दे दिया। धनिष्ठा के पिता आशीष ने बताया कि, हमने अस्पताल में रहते हुए कई ऐसे मरीज़ देखे जिन्हे अंगों की सख्त आवश्यकता थी।

एकेटीयू का 18 वां दीक्षांत समारोह 16 जनवरी को, अनिल प्रकाश जोशी को दी जाएगी मानद उपाधि

हांलाकि हम अपनी धनिष्ठा को खो चुके थे लेकिन हमने सोचा की अंगदान से उसके अंग न ही सिर्फ मरीज़ों में जिन्दा रहेंगे, बल्कि उनकी जान बचाने में भी मददगार साबित होंगे।

क्या होता है कैडेवर डोनर?

बता दें कैडेवर डोनर (Cadaver Donor) उसे कहते हैं जो शरीर के पांच जरूरी अंगों का दान करता है। ये अंग हैं- दिल, लिवर, दोनों किडनी और आंखों की कॉर्निया। कैडेवर डोनर बनने के लिए जरूरी है कि मरीज का ब्रेन डेड हो। इसके लिए परिजनों की अनुमति चाहिए होती है। आमतौर पर दानदाता और रिसीवर का नाम गोपनीय रखा जाता है लेकिन परिजन चाहे तो दानदाता का नाम उजागर कर सकता है।

Tags: "Sir Gangaram Hospitalcadaver donorNational newsNEW DELHI NEWS
Previous Post

‘जी-विलास पसंद’ नाम से अमरूद की प्र​जाति का लखनऊ के किसान ने कराया पंजीकरण

Next Post

फिरोजाबाद : कांच उद्योग बेहतर बने इसके लिए आनंदीबेन ने उद्यमियों से किया विचार-विमर्श

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami questions the full verses of Vande Mataram.
Main Slider

वंदे मातरम के पूरे पदों पर धामी का सवाल—“क्यों नहीं गाना चाहती कांग्रेस”

01/09/2026
Janmashtami
Main Slider

जन्माष्टमी पर मथुरा में पहली बार होगा भव्य ड्रोन शो, भक्ति के साथ तकनीक का होगा संगम

01/09/2026
Banshidhar Tiwari
Main Slider

सोशल मीडिया के दौर में भी विश्वसनीय समाचारों की अहमियत बरकरार: बंशीधर तिवारी

01/09/2026
CM Yogi
Main Slider

‘सेवा संकल्प अभियान’ को जनभागीदारी का व्यापक अभियान बनाएं : मुख्यमंत्री

01/09/2026
Swami Narendranand
Main Slider

अखिलेश के AI वीडियो पर भड़के स्वामी नरेंद्रानन्द, बोले- ‘चोर-उचक्के रच रहे योगी के खिलाफ कुचक्र’

01/09/2026
Next Post
आनंदीबेन पटेल Anandiben Patel

फिरोजाबाद : कांच उद्योग बेहतर बने इसके लिए आनंदीबेन ने उद्यमियों से किया विचार-विमर्श

यह भी पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप Donald trump

मुझे उम्मीद है कि रुस का कोरोना टीका काम करेगा : राष्ट्रपति ट्रंप

15/08/2020
Deepak

जली हुई बाती से जिंदगी में भर जाएंगी खुशियां, ऐसे करें इस्तेमाल

12/09/2025
CM Yogi inaugurated Seva Pakhwada 2025 from Lucknow

पीएम मोदी के नेतृत्व में नया भारत बना दुनिया के लिए प्रेरणाः सीएम योगी

17/09/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version