• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

20 साल पहले पंचायत चुनाव में हत्या व बलबा मामले में 30 को सश्रम उम्रकैद की सजा

Writer D by Writer D
10/02/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, बहराइच
0
life imprisonment

life imprisonment

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश की बहराइच जिले में करीब 20 साल पहले पंचायत चुनाव को बाधित करने के लिए हत्या, बलबा व मतपेटी लूटने आदि मामलों में अपर सत्र न्यायाधीश मनोज कुमार मिश्र ने बुधवार को 30 अभियुक्तों को सश्रम आजीवन करावास की सजा सुनाई है, मुकदमें के दौरान छह अभियुक्तों की मृत्यु हो जाने से उनके विरुद्ध मुकदमें की कार्रवाई उपशमित कर दी गई।

अभियोजन पक्ष के अनुसार वर्ष 2000 में छह जून को विकास खंड विशेश्वरगंज में पंचायत चुनाव में मतदान चल रहा था। उसी दौरान चुनाव को बधित करने के लिए हथियारों से लैस 30 लोग मतदान केंद्र पर पंहुचकर उत्पात मचाने लगे। इस दौरान हमलावरों ने हथगोले व हथियारों का इस्तेमाल कर मतदेटियों को लूट लिया। गांव के लोगों ने विरोध किया, तो हमलावरों ने अंघाधुंध गोली चलाते हुये मतदान स्थल के करीब एक घर में घुसकर फायरिंग शुरू कर दी थी। इस घटना में गोली लगने से मौके पर ही रमेश तिवारी की मौत हो गई थी जबकि सात अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गये थे।

यूपी : डीजीपी एचसी अवस्थी ने तीन पीपीएस अफसरों का किया तबादला

घटना की सूचना पाकर मौके पर पंहुची पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए मौके से 12 हमलावरों काे गिरफ्तार कर लिया था। घटना के बाद विशेश्वरगंज थाने पर मृतक के भाई कौशल किशोर तिवारी की ओर से 30 लोगों के खिलाफ हत्या, बलबा, मतपेटी लूटने समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया था। मुकदमे की कार्रवाई अपर सत्र (षष्ठम) के न्यायालय पर मुकदमा विचाराधीन था।

बुधवार को अपर सत्र न्यायाधीश मनोज कुमार मिश्र ने मुकदमें की सुनवाई करते हुए मामले में सभी 30 अभियुक्तों को घटना में दोषी करार देते हुए सभी को सश्रम आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। मुकदमें के दौरान छह अभियुक्तों की मौत हो जाने पर न्यायाधीश ने उनके विरद्ध मुकदमें की कार्रवाई उपशमित कर दी गई। न्यायाधीश द्वारा सजा सुनाने के बाद सभी अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा मेें जेल भेज दिया गया।

हरियाणा से बिहार ले जाई जा रही 35 लाख की अवैध शराब जब्त, एक गिरफ्तार

जिन अभियुक्तों को सुनाई गई उनमें विशेश्वरगंज इलाके के हरैया डोलकुआं निवासी गजेंद्र नाथ, सुरेंद्र नाथ, मनोज कुमार, पवन कुमार, सुभाषचंद्र, संतोष कुमार, नरसिंह नारायण, उमेश चंद्र, अदालत प्रसाद, शुकुल पुरवा निवासी चांद अली, गोंडा जिले के थाना कौड़िया स्थित विधुड़ी गांव निवासी हरेंद्र देव, नंगूलाल, बाबू लाल, विनोद कुमार, विशेश्वरगंज के नउवा गांव निवासी गंगाराम, लाल साहब, थाना कौड़िया के पूरेबरल गांव निवासी रामअनुज, मुन्नाराम मिश्रा, और विशेश्वरगंज के डोल कुआं गांव निवासी राघवराम, राजीव, राजू, रामसेवक, महादेव, सहदेव को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई। मुकदमें के दौरान जगतनारायण, रामभुलावन, महेश चंद्र, शेषधर, राधेश्याम और शोहराब अली की मृत्यु हो जाने से इनके खिलाफ मुकदमें की कार्रवाई उपशमित कर दी गई।

Tags: crime newsup news
Previous Post

यूपी : डीजीपी एचसी अवस्थी ने तीन पीपीएस अफसरों का किया तबादला

Next Post

जाली नोटों के कारोबार करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, यूपी पुलिस के सिपाही समेत पांच गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

Potato Pinwheel
Main Slider

घर आएं गेस्ट के लिए झटपट बनाएं चटपटे पोटेटो पिनवील

19/07/2026
chutney
Main Slider

इसका जायका खाने में लगाएगा स्वाद का तड़का, देखें रेसिपी

19/07/2026
Eyebrows
Main Slider

आइब्रो को घनी बनाने के लिए अपनाएं ये उपाय

19/07/2026
Gold Facial
Main Slider

खुद से ही करें ये फेशियल, बच जाएगा पार्लर का खर्चा

19/07/2026
Mukhyamantri Shikshak Suraksha Cashless Medical Scheme turns out to be a boon
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री शिक्षक सुरक्षा कैशलेस चिकित्सा योजना बनी वरदान, मात्र 10 दिनों में 142 शिक्षकों को मिला लाभ

18/07/2026
Next Post
fake currency

जाली नोटों के कारोबार करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, यूपी पुलिस के सिपाही समेत पांच गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं, जानें पेट्रोल की कीमत बढ़ी या घटी

06/10/2020
Bikaru kand

विकास दुबे से जुड़ी 21 फाइलें गायब, लापरवाह पुलिस अफसरों पर कार्रवाई के आदेश

21/08/2021
Love Jihad

इस जिले में आया लव जिहाद का मामला, युवक-युवती हिरासत में

27/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version