• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पुत्री से दुष्कर्म करने वाले पिता को 20 साल का कारावास

Writer D by Writer D
18/10/2023
in क्राइम, राष्ट्रीय
0
Imprisonment

Imprisonment

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अगरतला। त्रिपुरा के धलाई जिला अदालत ने बुधवार को अपनी पुत्री के साथ दुष्कर्म (Rape) करने के आरोप में एक पिता को 20 साल के कठोर कारावास (Imprisonment) की सजा सुनाई।

धलाई जिला अदालत के विशेष न्यायाधीश सूर्यदेव सिंह ने आरोपी राजकुमार भर (30) को यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की धारा के तहत दोषी ठहराया।

त्रिपुरा के धलाई जिले के कमालपुर थाने के अंतर्गत राची पारा इलाके के आरोपी ने अपने कृत्यों को 22 जनवरी, 2019 की रात को उस दौरान अंजाम दिया, जब उसकी पत्नी की अपने मायके गयी हुई थी। अगले दिन जब उसकी मां लौटी तो उसने पुत्री को घायल पाया। महिला ने अपने पति से इस बारे में पूछा तो वह सही कारण नहीं बता पाया। मां ने तुरंत थाने में पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। मेडिकल रिपोर्ट और पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने राजकुमार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोषी के कबूलनामे के अलावा अपराध के बारे में कई सबूत अदालत को सौंपे, जिसके आधार पर अदालत ने उसे 20 साल कारावास (Imprisonment) की सजा सुनाई।

इस बीच, त्रिपुरा बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने सोमवार को विशालगढ़ थाना क्षेत्र में बालिका (नौ) के साथ, उसके पड़ोस में रहने वाले एक किशोर (17) के दुष्कर्म करने के मामले में जांच शुरू कर दी है। आयोग के अनुसार, यह घटना उस दौरान हुई, जब बालिका के माता-पिता के काम पर गए हुए थे। उनके लौटने पर पीड़िता ने मां को घटना के बारे में बताया। जिसके बाद उन्होंने किशोर के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन किशोर अदालत ने उसे जमानत दे दी, क्योंकि पुलिस पीड़िता की मेडिकल रिपोर्ट पेश नहीं कर सकी।

पुलिस के अनुसार अस्पताल के डॉ. रियल मजूमदार ने कथित तौर पर जांच के दौरान किशोरी को डराया, धमकाया और मेडिकल परीक्षण न कराने के लिए कहा। विशालगढ़ महिला थाने ने डॉक्टर के व्यवहार को लेकर विशालगढ़ एसडीएम को लिखित रिपोर्ट सौंपी और स्थानीय लोगों ने आरोपी डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर मंगलवार रात से विशालगढ़ उपमंडल अस्पताल में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

Tags: crime newsNational newstripura news
Previous Post

चंपावत में गीता धामी ने किया चिल्ड्रेन पार्क का उद्घाटन

Next Post

कांग्रेस में गाली खाने की भी पावर ऑफ अटार्नी, कमलनाथ ऐसा काम ही क्यों करते हैं: शिवराज

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने 11 परियोजनाओं के लिए ₹13.30 करोड़ की स्वीकृति दी

12/08/2026
Anand Bardhan
उत्तराखंड

मुख्य सचिव ने पेंशनर्स की मांगों पर की चर्चा, समाधान का दिया भरोसा

12/08/2026
CM Dhami released the book Mountain Melodies of Narendra Singh Negi
Main Slider

उत्तराखंड की लोक संस्कृति हमारी आत्मा और पहचान, संरक्षण के लिए सरकार प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री धामी

12/08/2026
Union Education Minister congratulates CM Dhami.
Main Slider

उत्तराखंड के ‘पूर्ण साक्षर राज्य’ बनने पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने CM धामी को दी बधाई

12/08/2026
CM Dhami
Main Slider

जल जीवन मिशन की रफ्तार बढ़ाने के निर्देश, 92.46% योजनाएं पूरी

12/08/2026
Next Post
Shivraj Chauhan

कांग्रेस में गाली खाने की भी पावर ऑफ अटार्नी, कमलनाथ ऐसा काम ही क्यों करते हैं: शिवराज

यह भी पढ़ें

attacked on police

पुलिसकर्मियों और ग्रामीणों के बीच संघर्ष, दो सिपाही घायल, 20 लोग हिरासत में

13/12/2020
BHU

BHU बॉयज हॉस्टल में हुआ डॉक्टर के साथ दुष्कर्म, दो छात्र अरेस्ट

06/02/2024
Enhance skin and hair with eggs, know how to use

अंडे से त्वचा और बालों को निखारें, जानिए कैसे करें उपयोग

11/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version