• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

2025 तक अपने बेड़े से सभी MiG-21 स्क्वाड्रन को हटाएगी वायुसेना

Writer D by Writer D
29/07/2022
in Main Slider, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
MiG-21

MiG-21

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नयी दिल्ली। भारतीय वायुसेना ने अपने बेड़े में बचे चार मिग-21 (MiG-21) लड़ाकू स्क्वाड्रन को चरणबद्ध तरीके से हटाने के लिए अगले तीन वर्षों की समयसीमा तय की है। इस गतिविधि के बारे में जानकारी रखने वाले लोगों ने शुक्रवार को बताया कि इनमें से एक स्क्वाड्रन को इसी साल सितंबर में हटाए जाने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि वायुसेना अगले पांच वर्षों में मिग-29 लड़ाकू विमानों के तीन स्क्वाड्रन को भी चरणबद्ध तरीके से हटाने की योजना बना रही है।

साथ ही उन्होंने कहा कि सोवियत मूल के विमान बेड़े को चरणबद्ध तरीके से हटाने की योजना वायुसेना के आधुनिकीकरण अभियान का हिस्सा है और इस कदम का राजस्थान के बाड़मेर में कल रात हुई मिग-21 (MiG-21) की दुर्घटना से कोई संबंध नहीं है।

विमान में सवार विंग कमांडर एम राणा और फ्लाइट लेफ्टिनेंट अद्वितीय बल की इस हादसे में जान चली गई। इस घटना के बाद, पुराने हो चुके मिग विमान एक बार फिर चर्चा में हैं। घटनाक्रम के बारे में जानकारी रखने वाले लोगों ने बताया कि 2025 तक मिग-21 (MiG-21) के चारों स्क्वाड्रन को बेड़े से हटाने की योजना है।

श्रीनगर स्थित स्क्वाड्रन नंबर 51 के लिये 30 सितंबर की  नंबर प्लेट  तैयार होगी।  नंबर प्लेट  का संदर्भ एक स्क्वाड्रन को हटाए जाने से होता है। एक स्क्वाड्रन में आम तौर पर 17-20 विमान होते हैं। इस स्क्वाड्रन को  सोर्डआर्म्स  के तौर पर भी जाना जाता है। यह 1999 के करगिल युद्ध के दौरान ऑपरेशन सफेद सागर  के अलावा भारत द्वारा किये गये बालाकोट हवाई हमले के एक दिन बाद पाकिस्तान की तरफ से 27 फरवरी 2019 को की गई जवाबी कार्वाई के खिलाफ अभियान में भी शामिल थी।

सेना का लड़ाकू विमान MIG-21 क्रैश, दोनों पायलट शहीद, आधा KM तक बिखरा मलबा, Video

विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान स्क्वाड्रन नंबर 51 से ही थे और उन्होंने हवाई झड़प के दौरान दुश्मन के एक लड़ाकू विमान को मार गिराया था। तत्कालीन राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने इसके लिये उन्हें  वीर चक्र  से सम्मानित किया था। अभिनंदन अब ग्रुप कैप्टन हैं। वायुसेना के बेड़े में फिलहाल करीब 70 मिग-21 लड़ाकू विमान और 50 मिग-29 विमान हैं। मिग-21 MiG-21लंबे समय तक भारतीय वायुसेना के मुख्य लड़ाकू विमान रहे हैं। हालांकि, विमान का हाल का सुरक्षा रिकॉर्ड बेहद खराब रहा है। वायुसेना के बेड़े में मिग विमान 1963 से हैं।

Tags: delhi newsIndian AirforceMiG-21National news
Previous Post

करोड़ो की हेरोइन के साथ STF के हत्थे चढ़ा मादक तस्कर

Next Post

मुख्यमंत्री धामी ने आमजनों से भेंट कर सुनीं समस्याएं

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

जनसमस्याओं का त्वरित और समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें: मुख्यमंत्री धामी

21/09/2026
उत्तराखंड

धामी ने मातृशक्ति के स्थानीय उत्पादों की सराहना की, ‘हाउस ऑफ हिमालया’ का किया जिक्र

21/09/2026
Main Slider

यूपी को फिर बांटने की कोशिश कर रहे समाजवादी: नितिन नवीन

21/09/2026
Bomb Threat
पंजाब

पंजाब में फिर बम धमकी, मानसा के बाद मोहाली कोर्ट भी निशाने पर

21/09/2026
छत्तीसगढ़

माँ का सम्मान हमारी संस्कृति और संस्कारों का आधार : विष्णु देव साय

21/09/2026
Next Post
cm dhami

मुख्यमंत्री धामी ने आमजनों से भेंट कर सुनीं समस्याएं

यह भी पढ़ें

यूपी के स्कूलों में फीस माफ़ी Fee waived in UP schools

यूपी के स्कूलों में फीस माफ़ी की मांग को लेकर वकील सड़क पर उतरे, कर रहे हैं प्रदर्शन

18/08/2020
hathras case

हाथरस : PFI के चार संदिग्ध सदस्यों से आज पूछताछ करेगी ED, कोर्ट से मिली इजाजत

14/10/2020
Electricity

योगी सरकार की मॉनिटरिंग का असर, मई में 99.24 प्रतिशत बिजली शिकायतों का हुआ निस्तारण

11/06/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version