• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

15 दिसंबर को भारत में लॉन्च होगी 2026 MG हेक्टर, जानिए क्या होगा नया

Desk by Desk
15/12/2025
in Tech/Gadgets
0
2026 MG हेक्टर 15 दिसंबर को भारत में होगी लॉन्च, जानिए क्या होगा नया
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

एमजी मोटर भारत में 15 दिसंबर 2025 को 2026 मॉडल MG हेक्टर (MG Hector) को नए अवतार में लॉन्च करने जा रही है. इस फेसलिफ्ट के जरिए कंपनी हेक्टर को और ज्यादा प्रीमियम बनाना चाहती है, ताकि ग्राहकों की दिलचस्पी फिर से बढ़ाई जा सके. आने वाली MG हेक्टर फेसलिफ्ट की 5 बड़ी खास बातें कुछ इस तरह होंगी.

नया और ज्यादा दमदार एक्सटीरियर

2026 MG हेक्टर (MG Hector) के डिजाइन में साफ बदलाव देखने को मिल सकता है. इसका रोड प्रेजेंस और बेहतर बनाने पर फोकस रहेगा. सामने की तरफ बड़ी और ज्यादा आकर्षक ग्रिल दी जा सकती है, साथ ही आगे और पीछे के बंपर में भी बदलाव होंगे. डिजाइन में क्रोम एलिमेंट्स की मौजूदगी पहले की तरह बनी रहेगी, जिससे SUV का प्रीमियम लुक और निखरेगा.
LED लाइटिंग सेटअप में ज्यादा बदलाव की उम्मीद नहीं है, हालांकि टेल लैंप्स में हल्का अपडेट हो सकता है. इसके अलावा, नई डिजाइन के अलॉय व्हील्स भी मिल सकते हैं, जिनका साइज बढ़कर 19 इंच तक हो सकता है.

बदला हुआ केबिन

फिलहाल इंटीरियर से जुड़ी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन हेक्टर (MG Hector)फेसलिफ्ट में केबिन को फ्रेश लुक देने के लिए नए अपहोल्स्ट्री ऑप्शन और नए कलर थीम देखने को मिल सकते हैं. बड़ा वर्टिकल टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम पहले की तरह बना रहेगा, लेकिन इसका यूजर इंटरफेस और ज्यादा मॉडर्न और इस्तेमाल में आसान हो सकता है.

फीचर्स की और लंबी लिस्ट

एमजी हेक्टर (MG Hector)पहले से ही अपने सेगमेंट में फीचर्स के लिए जानी जाती है और फेसलिफ्ट में इसे और बेहतर किया जा सकता है. मौजूदा फीचर्स के साथ-साथ कुछ नए प्रीमियम फीचर्स जोड़े जा सकते हैं, जैसे पीछे की सीटों के लिए वेंटिलेशन. इसके अलावा, पैनोरमिक सनरूफ, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, एम्बिएंट लाइटिंग, वायरलेस फोन चार्जिंग, पावर्ड ड्राइवर सीट और एयर प्यूरिफिकेशन सिस्टम जैसे फीचर्स भी पहले की तरह मिलते रहेंगे.

सेफ्टी और ADAS पर पूरा जोर

सेफ्टी के मामले में 2026 हेक्टर में कोई कमी नहीं होगी. इसमें स्टैंडर्ड तौर पर 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, पार्किंग सेंसर्स, हिल असिस्ट और ऑटो होल्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक मिलने की उम्मीद है. SUV में लेवल-2 ADAS सिस्टम भी बरकरार रहेगा, जिसमें कुछ नए ड्राइवर असिस्ट फीचर्स जोड़े जा सकते हैं. 360 डिग्री कैमरा और ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग जैसे फीचर्स भी जारी रहेंगे.

इंजन में नहीं होगा बदलाव

मैकेनिकल तौर पर MG हेक्टर फेसलिफ्ट में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा. इसमें पहले की तरह 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल और 2.0 लीटर टर्बो डीजल इंजन के विकल्प मिलेंगे. पेट्रोल इंजन 141 बीएचपी की पावर और 250 Nm का टॉर्क देता है, जिसे 6-स्पीड मैनुअल या CVT गियरबॉक्स के साथ पेश किया जाता है. वहीं डीजल इंजन 167 बीएचपी और 350 Nm का टॉर्क जनरेट करता है और यह सिर्फ 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आता है. प्रीमियम डिजाइन और फीचर्स पर ज्यादा फोकस के साथ 2026 MG हेक्टर इस साल के आखिर में लॉन्च होकर भीड़भाड़ वाले SUV सेगमेंट में अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश करेगी.

Tags: MG Hector
Previous Post

नए साल में मारुति सुजुकी का बड़ा धमाका, 4 नई अपडेटेड कारें होंगी लॉन्च

Next Post

टाटा ने सिएरा के टॉप वेरिएंट्स की कीमतें जारी की, मिलेगी इस लेवल की ADAS की सेफ्टी

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू, Apple स्टोर के बाहर लगी लंबी कतारें

18/09/2026
ISRO successfully launches EOS-05 satellite.
Tech/Gadgets

अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग

04/09/2026
Whatsapp
Main Slider

WhatsApp अकाउंट अचानक 24 घंटे के लिए हुआ लॉक? जानिए क्यों हो रही है कार्रवाई और कैसे बचें

04/08/2026
WhatsApp
Tech/Gadgets

WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम

04/08/2026
Telegram
Tech/Gadgets

केंद्र का Telegram को अल्टीमेटम, पायरेसी पर कार्रवाई कर 15 दिन में दें रिपोर्ट

04/07/2026
Next Post
टाटा सिएरा के टॉप वेरिएंट्स की कीमतें आई सामने, मिलेगी लेवल-2 ADAS की सेफ्टी

टाटा ने सिएरा के टॉप वेरिएंट्स की कीमतें जारी की, मिलेगी इस लेवल की ADAS की सेफ्टी

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें

steal

दो घरों से पच्चीस लाख की चोरी, कोतवाली से चंद कदम दूर हुई वारदात

26/08/2022
CM Yogi

सीएम योगी ने महाराणा प्रताप जयंती एवं बड़े मंगल पर प्रदेश वासियों को बधाई दी

09/05/2023
hearing on sc/st act

एससी/एसटी कानून के तहत जमानत अर्जी पर सुनवाई की समय सीमा तय

13/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version