• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

KV की शिक्षक भर्ती एग्जाम में STF ने किया सॉल्वर गैंग का भंडाफोड़, 21 गिरफ्तार

Writer D by Writer D
25/02/2023
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, वाराणसी
0
Solver Gang

Solver Gang arrested

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वाराणसी। केंद्रीय विद्यालय की ऑनलाइन शिक्षक भर्ती परीक्षा में हैकिंग के माध्यम से पेपर सॉल्व कराने वाले गिरोह (Solver Gang) का एसटीएफ (UP STF) ने भंडाफोड़ किया है। हरियाणा के पलवल से गिरोह के सरगना के साथ ही वाराणसी और प्रयागराज से 21 आरोपी गिरफ्तार (Arrested) किए गए हैं।

आरोपियों के पास से 17 लैपटॉप, 13 सीपीयू, 24 मोबाइल, तीन इंटरनेट राउटर, एक प्रिंटर, और पांच एडमिट कार्ड बरामद किए गए। गिरफ्त में आए आरोपियों से पूछताछ के साथ ही उनके पास से बरामद इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से फॉरेंसिक एक्सपर्ट के सहयोग से डाटा रिकवर किया जा रहा है। यूपी एसटीएफ को सूचना मिली थी कि केंद्रीय विद्यालय संगठन की शिक्षक भर्ती परीक्षा में हैकिंग के माध्यम से पेपर सॉल्व कराया जा रहा है।

इस सूचना के आधार पर एसटीएफ की वाराणसी, प्रयागराज और नोएडा की टीम ने पड़ताल शुरू की। पड़ताल में सामने आया कि सुनियोजित ढंग से कुछ परीक्षार्थियों को आवंटित कंप्यूटर कोड को लोकल एरिया नेटवर्क और प्रॉक्सी सर्वर के माध्यम से पलवल में बैठकर रिमोट एक्सेस एप्लीकेशन के माध्यम से प्रयागराज में बैठे सॉल्वर तक पहुंचा कर नकल कराई जा रही है।

ये हुए गिरफ्तार

– हरियाणा से गिरोह का सरगना चितरंजन शर्मा पुत्र भगवान दत्त शर्मा निवासी मोहन नगर थाना कैंप, जनपद पलवल (हरियाणा) गिरफ्तार किया गया है।

– सुजीत कुमार पुत्र रामनरेश निवासी उसरी उमरहा, थाना चौबेपुर, जनपद वाराणसी।

– प्रशांत वर्मा पुत्र मित्रसेन वर्मा निवासी अशरफपुर बुआथ, थाना जलालपुर, जनपद अंबेडकरनगर।

– दीपक कुमार पुत्र बलवीर सोनार निवासी इगरा, थाना व जनपद जींद हरियाणा।

– संतोष पटेल पुत्र शारदा पटेल निवासी उमरहा, थाना चौबेपुर, जनपद वाराणसी।

– दीपक सिंह पुत्र रामसकल सिंह निवासी सपौली थाना चुनार, जनपद मिर्जापुर।

– सुधांशु शेखर सिंह पुत्र अच्युतानंद सिंह निवासी बाराचवर, थाना करीमुद्दीनपुर, जनपद गाजीपुर।

– जयचंद सिंह पुत्र शिवप्रसाद सिंह निवासी सपोली, थाना चुनार जनपद मिर्जापुर।

– इंद्रेश यादव पुत्र सभाजीत यादव निवासी भारया, थाना पवई, जनपद आजमगढ़।

कोल्ड स्टोर हादसा: पूर्व विधायक के बेटे ने मृतकों के आश्रितों को दिए 2-2 लाख के चेक

– दीप्ती सिंह पुत्री दिवाकर सिंह निवासी भदराव, थाना बरसठी, जनपद जौनपुर।

– प्रतिभा सिंह पुत्री जय प्रकाश सिंह निवासी कर्मदेश्वरपुरम कॉलोनी कंदवा, थाना चितईपुर, वाराणसी।

– भुवनेश कुमार पुत्र कुशपाल निवासी कृष्ण विहार कॉलोनी, थाना कोशीकला, थाना मथुरा।

– ओमकार सिंह पुत्र छोटेलाल निवासी बंका, थाना मुरसान, जनपद हाथरस।

– अखिलेश कुमार यादव पुत्र लालचंद यादव निवासी बरथरा खुर्द, थाना चौबेपुर, जनपद वाराणसी।

– संजय कुमार गुप्ता पुत्र सतीशचंद निवासी बस्ती वर्सी निधियांव, थाना मधुबन जनपद मऊ।

Tags: #Solver gangcrime newsup stfvaranasi news
Previous Post

कोल्ड स्टोर हादसा: पूर्व विधायक के बेटे ने मृतकों के आश्रितों को दिए 2-2 लाख के चेक

Next Post

सदन में योगी की दहाड़, ट्विटर पर टॉप ट्रेंड हुए एक साथ तीन-तीन हैशटैग

Writer D

Writer D

Related Posts

Twisha Sharma case
Main Slider

ट्विशा शर्मा केस में CBI ने पहली बड़ी कार्रवाई, सास गिरिबाला सिंह को किया अरेस्ट

28/05/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

संकट की घड़ी में सक्रिय सरकार, एके शर्मा के नेतृत्व में तेजी से बहाल हुई विद्युत आपूर्ति

28/05/2026
Bakrid
Main Slider

मुस्लिम परिवार ने बकरीद पर केक काटकर मनाया जश्न, समाज को दिया एक बड़ा और नया मैसेज

28/05/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

लखनऊ में तेजी से विकसित हो रहा आधुनिक वेस्ट मैनेजमेंट सिस्टम: एके शर्मा

28/05/2026
Boat Capsizes
Main Slider

पटना में यात्रियों से भरी नाव डूबी, 3 की मौत; कई लापता

28/05/2026
Next Post
CM Yogi

सदन में योगी की दहाड़, ट्विटर पर टॉप ट्रेंड हुए एक साथ तीन-तीन हैशटैग

यह भी पढ़ें

Arjun Kapoor got his sister's name tattooed on his hand

अर्जुन कपूर ने अपने हाथ में बनाया अपनी बहन के नाम का टैटू

21/06/2021
Road Accident

दो मोटर साईकिलों की भिड़ंत में चाची-भतीजे की मौत, मासूम घायल

02/01/2022
Share Market

खुलते ही शेयर बाजार में मचा हाहाकार! सेंसेक्स लुढ़का, निफ्टी ने भी दिया धोखा

06/03/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version