• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Deepotsav: 21 लाख दीयों से जगमगाएगी रामनगरी, लगाए जाएंगे 25 हजार वालंटियर

Writer D by Writer D
21/09/2023
in अयोध्या, उत्तर प्रदेश, धर्म
0
Deepotsav

Deepotsav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अयोध्या। दीपोत्सव (Deepotsav) मेले में इस बार सरयू तट पर 21 लाख दीये प्रज्ज्वलित करने का लक्ष्य है। इसकी तैयारी को लेकर मुख्य विकास अधिकारी अनिता यादव ने बैठक की। इसमें सभी विभागों को जिम्मेदारी दी गई। जिलाधिकारी के आवासीय सभागार में आयोजित बैठक में निदेशक पर्यटन/नोडल अधिकारी दीपोत्सव प्रखर मिश्रा व एडीएम सिटी/मेलाधिकारी सलिल कुमार पटेल मौजूद रहे।

एडीएम ने बैठक में बताया कि नौ नवंबर को गोवस्त द्वादशी, 10 नवंबर को धन त्रयोदशी, 11 नवंबर को नरक चतुर्दशी/छोटी दीपावली दीपोत्सव और 12 नवंबर को दीपोत्सव का पर्व होगा। बताया कि इस दीपोत्सव पर 21 लाख दीयों को प्रज्ज्वलित कर नया कीर्तिमान स्थापित करने का लक्ष्य तय किया गया है। इसके लिए 25 हजार वालंटियर लगाए जाएंगे।

बैठक में दीपोत्सव (Deepotsav) में होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों से संबंधित संस्कृति, सूचना, पर्यटन, नगर निगम, परिवहन, उद्यान, विद्युत, सिंचाई, लोक निर्माण विभाग, चिकित्सा आदि के अफसरों ने अपने विभाग से तैयारियों के बारे में जानकारी दी। अफसरों को सप्ताह भर में इस पर कार्रवाई तेज करने का निर्देश दिया गया। बैठक में दीपोत्सव पर अयोध्या के प्रमुख धार्मिक स्थलों, प्रमुख स्थानों पर दीप प्रज्जवलन, चौदह कोसी एवं पंचकोसी परिक्रमा एवं कार्तिक पूर्णिमा मेला को सकुशल संपन्न कराए जाने के संबंध में चर्चा की गई।

Dev Deepawali: इस दिन जगमग होंगे गंगा घाट, जलेंगे 13 लाख दीये

एडीएम सलिल पटेल ने बताया कि चौदह कोसी परिक्रमा/अक्षय नवमी 20 नवंबर को प्रात: 02.09 बजे से प्रारंभ होकर 21 नवंबर को रात्रि 11:38 बजे पर समाप्त होगी। पंचकोसी परिक्रमा 22 नवंबर को रात्रि 09.25 बजे से प्रारंभ होकर 23 नवंबर को शाम 07.21 बजे समाप्ति होगा।

कार्तिक पूर्णिमा स्नान 26 नवंबर को दोपहर 03:11 बजे से प्रारंभ होकर 27 नवंबर दोपहर 02.36 बजे पर समाप्त होगा। एसपी सिटी मधुबन कुमार सिंह ने दीपोत्सव, परिक्रमा व कार्तिक पूर्णिमा मेला के दौरान पुलिस विभाग से श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम यातायात आदि के संबंध में तैयारियों की जानकारी दी।

बैठक में सीएमओ डॉ. संजय जैन, उपनिदेशक सूचना डॉ. मुरलीधर सिंह, उपनिदेशक पर्यटन, एसपी सिटी, डीपीआरओ, संस्कृति, नगर निगम, परिवहन सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Tags: Ayodhya Deepotsavayodhya newsDeepotsav 2023Deepotsav Melaup news
Previous Post

ढाबे में घुसा तेज रफ्तार कैंटर, भोजन कर रहे चार लोगों की मौत

Next Post

भारत सरकार का बड़ा एक्शन, कनाडा नागरिकों के लिए वीजा सेवाएं सस्पेंड

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’… दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश पर तीखा हमला

21/09/2026
Main Slider

यूपी को फिर बांटने की कोशिश कर रहे समाजवादी: नितिन नवीन

21/09/2026
उत्तर प्रदेश

वैश्विक पटल पर चमक बिखेरेगा गोरखपुर की माटी का शिल्प ‘टेराकोटा’

21/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS-2026: संभल के हॉर्न-बोन क्राफ्ट और सोनपापड़ी का दुनिया में बजेगा डंका, सात फर्मों को मिले स्टॉल

21/09/2026
उत्तर प्रदेश

गोशालाओं में हो सकेंगे मांगलिक कार्यक्रम, गो-पर्यटन से गांवों को मिलेगा कमाई का नया रास्ता

21/09/2026
Next Post
visa

भारत सरकार का बड़ा एक्शन, कनाडा नागरिकों के लिए वीजा सेवाएं सस्पेंड

यह भी पढ़ें

Diabetes

इनके सेवन से करें शुगर लेवल नियंत्रित

20/10/2025
Umar Khalid and Sharjeel Imam

Delhi Riots 2020: उमर खालिद और शरजील इमाम को ‘सुप्रीम’ झटका, कोर्ट ने अन्य 5 को दी बेल

05/01/2026
UP Board 10th-12th result

UP Board 10वीं-12वीं का रिजल्ट जारी, बेटियों ने फिर मारी बाजी

20/04/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version