• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

राफेल डील में 21,075 करोड़ का भ्रष्टाचार हुआ है : सुरजेवाला

Writer D by Writer D
09/04/2021
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Randeep Surjewala

Randeep Surjewala

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

फ्रांस के साथ राफेल विमान सौदे को लेकर कांग्रेस पार्टी ने एक बार फिर केंद्र की मोदी सरकार को घेरा है। पार्टी प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा है कि इस सौदे में सिर्फ कमीशनखोरी ही नहीं हुई, बल्कि भ्रष्टाचार भी हुआ है। उन्होंने दावा किया कि राफेल डील में 21,075 करोड़ का भ्रष्टाचार हुआ है।

रणदीप सुरजेवाला ने शुक्रवार को कांग्रेस मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि भारत सरकार और दसॉल्ट एविएशन (फ्रेंच कंपनी) के बीच हुए राफेल सौदे में 21,075 करोड़ का भ्रष्टाचार हुआ है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2015 में 36 राफेल के सौदा 5.06 बिलियन यूरो में तय हुआ। इस सौदे में एयरक्राफ्ट के साथ सभी हथियार भी शामिल थे।

ममता बनर्जी को कल तक देना होगा चुनाव आयोग के नोटिस का जवाब

ऐसे में फिर क्या हुआ कि 23 सितंबर 2016 को सरकार ने 36 राफेल की कीमत 7.87 बिलियन स्वीकार कर ली। उन्होंने पूछा कि केंद्र की क्या मजबूरी थी कि रक्षा मंत्रालय के मना करने पर भी 21,075 करोड़ रुपये ज्यादा देकर राफेल डील की गई।

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि इतना ही नहीं, 26 मार्च 2019 को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बिचौलिए के पास से सीक्रेट दस्तावेज जब्त किए लेकिन उसकी जांच नहीं कराई गई। तथ्यों को छुपाने की कोशिश क्यों की गई। उन्होंने सवाल किया कि इतनी बड़ी डील में रिश्वत, कमीशन और मिडिलमैन को लेकर सख्त रणनीति क्यों नहीं तैयार की गई।

28 जून से शुरू होगी अमरनाथ यात्रा, सुरक्षाबलों की आतंकियों पर रहेगी पैनी नजर

हालांकि यूपीए सरकार के समय राफेल सौदे में एंटी करप्शन के नियम लागू थे, जिसे मोदी सरकार के समय हटवा दिया गया था। इससे साफ है कि किसी को फायदा पहुंचाने के लिए नियमों से छेड़छाड़ की गई।

 

Tags: National newsRafale aircraft dealRafale dealRandeep surjewala
Previous Post

ममता बनर्जी को कल तक देना होगा चुनाव आयोग के नोटिस का जवाब

Next Post

बंगाल: चौथे चरण का मतदान कल, 373 उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने 306 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं को दी मंजूरी

23/09/2026
उत्तराखंड

बद्रीनाथ में बना आस्था का नया कीर्तिमान

23/09/2026
उत्तराखंड

ज्योलिकोट दूषित पेयजल प्रकरण पर मुख्य सचिव ने ली अधिकारियों के साथ बैठक

23/09/2026
उत्तराखंड

रंग लाई उत्तराखंड की नई फिल्म नीति, पांच साल में फिल्म शूटिंग पर 1,759 करोड़ रुपये खर्च

23/09/2026
उत्तराखंड

15 अक्टूबर तक गड्ढामुक्त होंगी उत्तराखंड की सड़कें, हर जिले में युद्धस्तर पर काम शुरू

23/09/2026
Next Post
bengal election

बंगाल: चौथे चरण का मतदान कल, 373 उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला

यह भी पढ़ें

Homestays in Ayodhya

अयोध्या में होम स्टे संचालकों की मौजां ही मौजां

16/02/2025
MLA Vijay Mishra

विधायक विजय मिश्रा को भेजा गया सेन्ट्रल नैनी जेल, परिसर में ही क्वारंटीन हुए

17/08/2020
Neha Sharma

स्थानीय निकाय निदेशक नेहा शर्मा ने ‘आरम्भ’ अभियान को तेज करने के दिए निर्देश

30/08/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version