• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

25 नवंबर राशिफल: इन राशि वालों को मिल सकता है पुराने कर्ज से छुटकारा

Writer D by Writer D
25/11/2022
in Main Slider, धर्म, फैशन/शैली, राशिफल
0
Horoscope

Horoscope

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

शुक्रवार का राशिफल (Horoscope)

युगाब्ध-5124, विक्रम संवत 2079, राष्ट्रीय शक संवत-1944

सूर्योदय 06.29, सूर्यास्त 05.23, ऋतु – शीत

अगहन शुक्ल पक्ष द्वितीया, शुक्रवार, 25 नवम्बर 2022 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का भविष्यफल।

मेष राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी। अपने प्रयासों से कार्यों में सफलता मिलेगी, लेकिन मानसिक और शारीरिक रूप से थकान का अनुभव होगा। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखें, अन्यथा किसी विवाद में फंस सकते हैं। परिवार में किसी से कलह होने की संभावना रहेगी। वाहन का उपयोग सावधानी से करें। सेहत का ध्यान रखें, यात्रा को टालें।

वृषभ राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में योजना बनाना मेहनत करने से भी ज्यादा कारगर साबित हो सकता है। अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। पुराने कर्ज से छुटकारा मिल सकता है। परिवार, दोस्त और रिश्तेदार आपका पूरा सहयोग करेंगे। जमीन-जायदाद के मामले में पडऩे से बचें, अन्यता कानूनी विवाद में फंस सकते हैं। आपका व्यवहार पार्टनर को खुशी देगा। धन लाभ के नए मार्ग खुलेंगे।

मिथुन राशि :- आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। कारोबार अच्छा चलेगा। कार्यों में सफलता मिलने से मन प्रसन्न रहेगा और भौतिक सुख सुविधाओं की ओर रुझान बढ़ेगा। जमीन-जायदाद खरीदने और निवेश की योजना बन सकती है। किसी पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और पूरा दिन मौज-मस्ती में व्यतीत होगा। सेहत भी अच्छी रहेगी। खान-पान का ध्यान रखें।

कर्क राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। कारोबार में मन लगेगा और आर्थिक लाभ मिलेगा। आकस्मिक धनलाभ और नौकरी में पदोन्नति के योग बनेंगे। कामकाज से जुड़ी परेशानियां खत्म होंगी। हालांकि, कार्यभार की अधिकता रहेगी, जिससे थकान का अनुभव कर सकते हैं। परिवार और ऑफिस, दोनों जगह का माहौल खुशनुमा रहेगा। दाम्पत्य जीवन भी खुशहाल रहेगा। लेन-देन से बचें। सेहत अच्छी रहेगी।

सिंह राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। कारोबार अच्छा चलेगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। अचानक धनलाभ के योग भी बन रहे हैं। नौकरी में मनचाहा स्थानांतरण या पदोन्नति की संभावना रहेगी। दाम्पत्य जीवन भी सुखद रहेगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें, अन्यता किसी विवाद में फंस सकते हैं। सेहत को लेकर सावधान भी रहें। सामाजिक और धार्मिक कार्यों में भाग ले सकते हैं। यात्रा पर जाने से बचें।

कन्या राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कार्यक्षेत्र में छोटी-छोटी परेशानियां आ सकती हैं, लेकिन कठिन परिश्रम से कार्यों में सफलता मिलेगी। परिजनों और मित्रों का भी सहयोग रहेगा। कार्यभार की अधिकता रहेगी। जोखिम लेने से हानि हो सकती है। बेरोजगारों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। क्रोध पर नियंत्रण रखें। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। सेहत को लेकर सतर्क रहने की आवश्यकता है।

तुला राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। कामकाज अच्छा चलेगा और धनलाभ के योग भी रहेंगे, लेकिन कुछ परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है। काम की अधिकता से थकान का अनुभव करेंगे। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखें, अन्यथा विवाद होने की संभावना रहेगी। सेहत सामान्य रहेगी। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और परिजनों का भरपूर सहयोग मिलेगा। लेन-देन से बचें।

वृश्चिक राशि :- बेरोजगारों के लिए दिन अच्छा है। काम मन लगाकर करें। करियर में आगे बढऩे के अवसर मिल सकते हैं। आत्मविश्वास से जोखिम भरे कामों में सफलता मिल सकती है। पैसों और बिजनेस के मामलों पर ध्यान देना होगा। सामाजिक कार्यों में रुझान बढ़ेगा। पारिवारिक संबंधों में सुधार हो सकता है। धन व्यय अधिक रहेगा। प्रॉपर्टी और शेयर बाजार में निवेश लाभदायक रहेगा। सेहत का ध्यान रखें।

धनु राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। कायक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी। छोटी-छोटी परेशानियां आ सकती हैं, लेकिन अपने प्रयासों से कार्यों में सफलता मिलेगी। क्रोध पर नियंत्रण रखें और मानसिक तौर पर भटकाव से बचें। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा, लेकिन अपनी वाणी से किसी को ठेस न पहुंचे, इसका द्यान रखें। मांगलिक आयोजनों में शामिल हो सकते हैं। सेहत अच्छी रहेगी।

मकर राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यापार में आर्थिक लाभ के योग बन रह रहे हैं। कार्यक्षेत्र में परिजनों को भरपूर सहयोग मिलेगा। कार्यस्थल पर सोच-समझकर बोलें। उन्नति के रास्ते खुलेंगे। पुराने मित्रों का भी सहयोग मिल सकता है। सेहत पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। कारोबार विस्तार के लिए नया कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। यात्रा पर जा सकते हैं।

कुम्भ राशि :- आज का दिन शुभ फलदायी रहेगी। व्यापार-धंधे में आकस्मिक धनलाभ के योग बन रहे हैं। नौकरी में तरक्की होने की संभावना है। स्थान परिवर्तन होने के साथ आय भी बढ़ सकती है, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कुछ नया करने की इच्छा भी होगी। व्यवहारकुशलता के चलते अधिकारियों से सम्मान मिल सकता है। सेहत अच्छी रहेगी। अटके काम बन सकते हैं। प्रेम प्रसंगों में सफलता मिलेगी।

मीन राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। कारोबार विस्तार की नई योजनाएं बन सकती हैं। आकस्मिक धनलाभ मिलेगा, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। रुका हुआ पैसा मिल सकता है। उधार लेन-देन से बचें। परिश्रम और प्रयासों से सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। परिजनों का भरपूर सहयोग मिलेगा। परिवार का माहौल आपके अनुकूल रहेगा। सेहत का ध्यान रखें। दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा।

Tags: 24ghante online.comAstrologydaily horoscopeHoroscopeRashifaltoday's Horoscopeआज का राशिफलदैनिक राशिफलराशिफलसाप्ताहिक राशिफल
Previous Post

सेक्स क्षमता को खत्म करता है इस चीज का सेवन

Next Post

पूरी रात धधकती रही भागीरथ पैलेस में आग, धीरे-धीरे गिर रही है इमारत

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर योगी ने किया गुरु को नमन

30/09/2026
Electricity Bill
Main Slider

योगी सरकार का उपभोक्ताओं को बड़ा तोहफा, लगातार चौथे महीने बिजली बिल में राहत

30/09/2026
Main Slider

मुश्किल घड़ी में ‘अभिभावक’ बनी योगी सरकार, वाराणसी के 11,219 परिवारों को 191 करोड़ से अधिक की मदद

30/09/2026
AK Sharma
Main Slider

अखिलेश यादव के बिजली वाले बयान पर एके शर्मा का पलटवार, बोले- जब सत्ता में थे तब किसानों को बिजली-पानी क्यों नहीं दिया?

30/09/2026
Main Slider

महंत अवेद्यनाथ ने सामाजिक समता से हिंदू समाज को किया एकजुट: मुख्यमंत्री योगी

30/09/2026
Next Post
Fierce fire

पूरी रात धधकती रही भागीरथ पैलेस में आग, धीरे-धीरे गिर रही है इमारत

यह भी पढ़ें

Joshimath

खतरे की जद में जोशीमठ में एशिया की सबसे बड़ी रोपवे, मंडरा रहा भूधंसाव का खतरा

05/01/2023

मंत्री ए.के. शर्मा ने शीतला माता मंदिर के पास हुई सड़क दुर्घटना के घायलों का लिया हाल-चाल

21/11/2025
Kapil

कपिल शर्मा ने शेयर की क्यूट तस्वीरें, अर्चना के लिए लिखी ये बात

10/05/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version