• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

Writer D by Writer D
01/02/2023
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, बस्ती
0
Arrested

Arrested

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बस्ती। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के नकटीदेई बुजुर्ग में एसबीआई का एटीएम काटकर की गई 20 लाख 37 हजार रुपये चोरी के मामले में 25 हजार के इनामी बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार (Arrested) किया है। इससे पहले मुठभेड़ के दौरान तीन चोर गिरफ्तार किए गए थे।

कप्तानगंज थाना क्षेत्र के नकटीदेई बुजुर्ग में 10 जनवरी को एसबीआई एटीएम को गैस कटर से काटकर 20 लाख 37 हजार रुपये चोरी हो गए थे। इस मामले में एटीएम सीएमएस के लोकल एलआर पद पर कार्यरत बाराबंकी जिले के राम सनेही घाट थाना क्षेत्र के जय चन्दपुर गांव निवासी संदीप मिश्रा की तहरीर पर कप्तानगंज थाने पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।

एसपी आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि मामले में वांछित हरियाणा राज्य के उटावड थाना क्षेत्र के उटावड निवासी खालिद को हर्रैया थाना क्षेत्र के संसारीपुर चौराहे के पास से गिरफ्तार किया गया। उसके पास से फर्जी नम्बर प्लेट लगी एक स्विफ्ट डिजायर कार और 2 लाख रुपये बरामद हुए हैं। अभियुक्त के खिलाफ यूपी, एमपी और राजस्थान राज्य के थानों में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। उस पर 25 हजार रुपये का इनाम रखा गया था।

इससे पहले छावनी थाना क्षेत्र के अमौली मार्ग पर एक मुठभेड़ के दौरान 26 जनवरी को तीन चोरों को गिरफ्तार किया गया था। इनमें से एक बदमाश के पैर में गोली लगी थी। इनकी पहचान हरियाणा राज्य के नूह जिले के बैन्सी निवासी मुनफैद खां, मुकीम एवं गुड़गांव निवासी रूस्तम के रूप में हुई थीं। अभियुक्तों के पास से दो लाख रुपये, एक तमंचा, कार और चोरी में इस्तेमाल किया गया औजार बरामद हुआ था।

Tags: basti news
Previous Post

दुकान का शटर तोड़कर चार लाख की बैटरी चुरा ले गए चोर

Next Post

अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो इनामी शातिर अपराधी गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

इंटरनेशनल ट्रेड शो में यूपी की दीदियों के उत्पादों को मिलेगा ग्लोबल मंच

21/09/2026
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को वितरित करेंगे 3,567 नियुक्ति पत्र

21/09/2026
उत्तर प्रदेश

जनता पीजी कॉलेज पतला का नाम होगा चौधरी अजीत सिंह जनता पीजी कॉलेज

21/09/2026
उत्तर प्रदेश

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान: दयाशंकर सिंह

21/09/2026
उत्तर प्रदेश

यूपी बना एक्सपोर्ट इंजन, आबकारी निर्यात नीति से खेत से विदेशी बाजार तक जुड़ी पूरी चेन

21/09/2026
Next Post
Pistol Factory

अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो इनामी शातिर अपराधी गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

Millet

अब विदेशों में भी मुद्रा कमाएगा बाजरा

13/12/2022
किसान सम्मान निधि

9 अगस्त को PM मोदी जारी करेंगे किसान सम्मान निधि की 9वीं किस्त

08/08/2021
2007 T20 World Cup Ball out

IPL टीमों ने ऐसे सेलिब्रेट किया 2007 टी-20 भारत का मशहूर बॉल आउट

14/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version