• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इंस्पेक्टर पर 25 हजार का इनाम घोषित, सार्वजनिक स्थल पर लगवाये पोस्ट

Writer D by Writer D
11/12/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, सुल्तानपुर
0
Inspector

Inspector Neeshu Tomar

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सुलतानपुर । इंस्पेक्टर नीशू तोमर (Inspector Neeshu Tomar) पर 25 हजार का इनाम घोषित किया गया है। साथ ही पुलिस ने सार्वजनिक स्थलों पर पोस्टर भी लगवाये हैं। पुलिस अधीक्षक ने सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखने के साथ उसकी सुरक्षा का भी दावा किया है। जिस इंस्पेक्टर के विरुद्ध यह बड़ी कार्रवाई हुई है, उस पर महिला सिपाही से रेप का मामला दर्ज है। जिसमें वह फरार चल रहा है।

इंस्पेक्टर नीशू तोमर पर जिले के हलियापुर थाने में तैनाती के दौरान एक महिला सिपाही के साथ लंबे समय तक रेप का आरोप लगा है। इस आधार पर कोतवाली नगर में बीते जुलाई माह में मुकदमा पंजीकृत किया गया था। 22 सितंबर को जिला सत्र न्यायालय से महिला थाने की पुलिस उन्हें महिला थाने लेकर आई थी। जहां पर तत्कालीन महिला थानाध्यक्ष मीरा कुशवाहा को चकमा देते हुए वह फरार हो गया था। इंस्पेक्टर की पत्नी कुसुम की ओर से हाईकोर्ट में हैबियस कार्पस याचिका दाखिल की गई जिसमें पति को लाये जाने की पत्नी ने गुहार लगाई थी।

Sultanpur: Police issued a reward of 25 thousand on the inspector

मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने जारी किया था

तत्काल प्रभाव से प्रकरण को संज्ञान में लेते हुए एसपी सोमेन वर्मा ने थानाध्यक्ष महिला मीरा कुशवाहा को सस्पेंड कर दिया था और पूरे मामले की जांच सीओ सिटी राघवेंद्र चतुर्वेदी को सौंप दी थी। हाईकोर्ट ने डीजीपी को तलब करते हुए व्यक्तिगत एफिडेविट देने का आदेश दिया था। बीते 7 दिसंबर को मामले में सुनवाई करते हुए पुलिस विभाग को अग्रिम कार्रवाई कर अवगत कराने का निर्देश हाईकोर्ट की तरफ से दिया गया था। इसी क्रम में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती रचना की कोर्ट से गिरफ्तारी वारंट इंस्पेक्टर तोमर के खिलाफ जारी किया गया था।

बागपत जिले के निवासी हैं इंस्पेक्टर

पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा के आदेश पर गढ़ी कांगरन थाना दोघट, जिला बागपत निवासी इंस्पेक्टर के खिलाफ 25 हजार का इनाम घोषित किया गया है। पुलिस विभाग की तरफ से सार्वजनिक स्थल पर इंस्पेक्टर की गुमशुदगी और सूचना देने से संबंधित पोस्टर भी लगाए जा रहे हैं।

Tags: crime newssultanpur news
Previous Post

ट्रेन से कटकर डी फार्मा के छात्र ने दी जान

Next Post

प्रोफेसर से 35 लाख रुपये ठगने वाला गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

Karwa Chauth 2026: आज जरूर पढ़ें करवा चौथ की ये 3 व्रत कथाएं

29/10/2026
Main Slider

योगी सरकार ने बदले चरित्र प्रमाणपत्र के नियम, अब हिंसा में शामिल युवाओं को नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी

29/10/2026
क्राइम

बालाजी धाम से लौट रहे परिवार पर टूटा कहर, कार बस में घुसी; तीन की मौत

29/10/2026
उत्तर प्रदेश

दीपावली और छठ पर 24 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करें अधिकारी : एके शर्मा

29/10/2026
उत्तर प्रदेश

दो पैन कार्ड केस में आजम खान-बेटे को राहत, हाईकोर्ट ने दी जमानत

29/10/2026
Next Post
Arrested

प्रोफेसर से 35 लाख रुपये ठगने वाला गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

Farmers

“लैब टू लैंड” नारे को साकार कर रहे मिलियन फार्मर्स स्कूल

02/06/2023
Sawan

कौन है भगवान शिव की बेटी, जाने कैसे हुई थी उत्पत्ति

03/06/2024
Dearness Allowances

कर्मचारियों को जल्द मिलेगी खुशखबरी, DA में होगा इतना इजाफा

02/06/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version